GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 30 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

मोबाइल थेरेपी बस पहल

  • राष्ट्रीय बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण संस्थान (NIEPID) एंव द हंस फाउंडेशन ने साझेदारी में अपनी मोबाइल थेरेपी बसें लॉन्च कीं।
  • इन मोबाइल थेरेपी बसों के माध्यम से नोएडा, गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई में हाशिए पर रह रहे समुदायों के दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPID) : 

  • स्‍थापना : 1984 
  • मुख्यालय : सिकंदराबाद , तेलंगाना
  • क्षेत्रीय केंद्र : कोलकाता, नवी मुंबई और नोएडा

द हंस फाउंडेशन : 

  • 2009 में स्थापित, द हंस फाउंडेशन (THF), एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है
  • यह बच्चों, महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों जैसे हाशिए पर पड़े और वंचित समूहों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करता है।

"स्थायी आजीविका के लिए पारंपरिक ज्ञान" पर प्रथम STI सम्मेलन

  • यूनेस्को के तहत दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र (International Science, Technology and Innovation Centre : ISTIC) एंव वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research : CSIR) द्वारा संयुक्त रूप से नई दिल्ली में "स्थायी आजीविका के लिए पारंपरिक ज्ञान" पर प्रथम STI सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR): 

  • स्थापना: 1942
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी

ISTIC-यूनेस्को :

  • मेजबानी : मलेशियाई सरकार 2008 से
  • वर्तमान समझौता : फरवरी 2022 से जनवरी 2028 तक

 हुमायूं के मकबरे के विश्व धरोहर स्थल संग्रहालय का उद्घाटन

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हुमायूं के मकबरे में 100,000 वर्ग फीट में फैले अत्याधुनिक हुमायूं के मकबरे के विश्व धरोहर स्थल संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • यह संग्रहालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक सुविधा है जिसे आगा खान संस्कृति ट्रस्ट (AKTC) के सहयोग से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

हुमायूँ के मकबरे को 1993 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था

यूनेस्को: 

  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार 

टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया का शुभारंभ 

  • विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 का आयोजन दुबई की हमदान बिन मोहम्मद स्मार्ट यूनिवर्सिटी में फेडरेशन ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एसोसिएशन (FEDA) द्वारा किया गया। 
  • सम्मेलन में टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया (TELFI/टेल्‍फी) का शुभारंभ किया गया, जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य इंजीनियरों को सशक्त बनाना है। 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मुद्रा और वित्त पर रिपोर्ट

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डेटा उल्लंघन की औसत लागत 2020 और 2023 के बीच 28% बढ़कर $2 मिलियन से थोड़ी अधिक हो गई। 
  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत दुनिया के लगभग आधे डिजिटल भुगतानों के लिए जिम्मेदार है, जो वैश्विक रीयल-टाइम भुगतान मात्रा में 48.5% हिस्सेदारी रखता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

स्थापना: 1935  मुख्यालय: मुंबई गवर्नर: शक्तिकांत दास

रक्षा मंत्रालय और NSE के बीच समझौता ज्ञापन

  • रक्षा मंत्रालय और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE ) ने पूंजी बाजार में MSME  की पहुंच आसान बनाने के लिए 29 जुलाई, 2024 को एक सहमति पत्र (Memorandum of Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किए। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE ): 

  • स्थापना: 1992
  • प्रमुख सूचकांक: निफ्टी 50, निफ्टी नेक्स्ट 50
  • मुख्यालय: मुंबई
  • एनएसई भारत में इलेक्ट्रॉनिक या स्क्रीन-आधारित ट्रेडिंग लागू करने वाला पहला एक्सचेंज था।

भारत में पहला मानकीकृत कृषि प्रदर्शन फार्म

  • भारतीय मानक ब्यूरो-BIS ने भारत में अपनी तरह का पहला मानकीकृत कृषि प्रदर्शन फार्म विकसित करने के उद्देश्‍य से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GBPUAT) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया  हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो : 

  • स्थापना: 1986
  • मुख्य उद्देश्य: भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा खरीदे जाने वाले उत्पादों का मानकीकरण करके उनके हितों की रक्षा करना
  • नोडल मंत्रालय: उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

पर्यावरण और जैव विविधता

बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 25वीं बैठक

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 25वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाघ संरक्षण में स्वदेशी तकनीक के उपयोग की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण : 

  • स्थापना: 2005
  • नोडल मंत्रालय: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत गठित वैधानिक निकाय
  • अध्यक्ष: पर्यावरण और वन मंत्री

विश्‍व की प्रथम मेलेनिस्टिक (काली) बाघ सफारी

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से “सैद्धांतिक” मंजूरी मिलने के बाद, ओडिशा 2024 के अंत तक मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के पास विश्‍व की प्रथम मेलेनिस्टिक (काली) बाघ सफारी का अनावरण करेगा। 

सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व 

  • बाघ अभयारण्य के रूप में नामित : वर्ष 1956 (प्रोजेक्ट टाइगर, 1973 के तहत) 
  • बायोस्फीयर रिज़र्व घोषित : जून, 1994
  • 2009 से बायोस्फीयर रिजर्व के यूनेस्को विश्व नेटवर्क का हिस्सा 
  • सिमलीपाल-कुलडीहा-हदगढ़ हाथी रिजर्व (मयूरभंज हाथी रिजर्व) का हिस्सा

आइडियाज4लाइफ (Ideas4Life) पोर्टल का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने IIT दिल्ली में आइडियाज4लाइफ (Ideas4Life) पोर्टल का शुभारंभ किया, जो पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली से संबंधित व्यवहारिक परिवर्तन को प्रेरित करते हैं।  

विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी 

‘वन डीएई वन सब्सक्रिप्शन’

  • परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy : DAE) ने मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में ‘वन डीएई वन सब्सक्रिप्शन’ (One DAE One Subscription’ : ODOS) समारोह का उद्घाटन किया। 
  • यह एक अनूठा विचार है जो सभी इकाइयों को एक छतरी के नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों के साथ-साथ वैज्ञानिक पत्रिकाओं को पढ़ने और प्रकाशित करने की सुविधा प्रदान करता है।

परमाणु ऊर्जा विभाग :

स्थापना: 3 अगस्त, 1954 संस्थापक: होमी जे. भाभा

54वां अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 

  • 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 का आयोजन 21 जुलाई से 29 जुलाई 2024 तक ईरान के इस्फ़हान में किया गया। 
  • अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 में भारतीय प्रतिभागियों ने 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए। 

अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड :

प्रथम संस्करण : 1967, वारसॉ, पोलैंड  हाई स्कूल के छात्रों के लिए वार्षिक विश्व चैम्पियनशिप भौतिकी प्रतियोगिता

खेल समाचार 

द्विवार्षिक पुरुष क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी

  • एशियाई क्रिकेट परिषद ( ACC) ने 2025 और 2027 में आयोजित होने वाले आगामी द्विवार्षिक पुरुष क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी की घोषणा की है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2025 एशिया कप की मेज़बानी : भारत द्वारा 
  • 2027 एशिया कप की मेज़बानी : बांग्लादेश द्वारा 
  • भारत एशिया कप में 8 खिताब जीत के साथ सबसे सफल टीम है
  • श्रीलंका छह खिताब जीत के साथ दूसरी सबसे सफल टीम

एशियाई क्रिकेट परिषद : 

  • स्थापना : 1983 में नई दिल्ली में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में
  • नाम परिवर्तन : 1993, एशियाई क्रिकेट परिषद
  • मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात 
  • अध्यक्ष: जय शाह

प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली प्रथम भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी

  • मनिका बत्रा पेरिस ओलंपिक 2024 में ओलंपिक के इतिहास में किसी भी एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली प्रथम भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी हैं। 

टेबल टेनिस:

  • गठन: 1921
  • पिंग-पोंग भी कहते हैं।
  • जन्‍मदाता देश:  इंग्‍लैैड
  • शासी निकाय: अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) 

विश्‍व की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक

  • पैरा तैराक जिया राय इंग्लिश चैनल को सफलतापूर्वक अकेले पार करने वाली विश्‍व की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बनीं हैं।   

अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ (FINA), या 'वर्ल्ड एक्वेटिक्स : 

  • जन्‍मदाता देश:  इंग्‍लैैड
  • शासी निकाय: अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) 
इंग्लिश चैनल : अटलांटिक महासागर की एक शाखा है जो ग्रेट ब्रिटेन को उत्तरी फ्रांस से अलग करती है और उत्तरी सागर को अटलांटिक से जोड़ती है।

पुरस्कार और सम्मान

GEEF ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार 

  • केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission : CWC) को नई दिल्ली में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (GEEF) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल वाटर टेक समिट-2024 में ‘वर्ष का जल विभाग’ श्रेणी के तहत GEEF ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय जल आयोग (CWC) : 

स्थापना: 1945 अध्यक्ष: कुशविंदर वोहरा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का संबद्ध कार्यालय

महत्‍वपूर्ण दिश्‍व

विश्व ओ.आर.एस. दिवस

  • प्रतिवर्ष 29 जुलाई को दस्त और अन्य स्थितियों के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के उपचार में ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ORS) के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से विश्व ओ.आर.एस. दिवस (ORS Day) मनाया जाता है। 

विश्व ओ.आर.एस. दिवस 2024 का विषय : 

"जादुई मिश्रण के बारे में जागरूकता पैदा करें।"

Latest Courses