GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 28 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

ई-उपहार पोर्टल 

  • राष्ट्रपति भवन ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेंट किये गए कुछ उपहारों की नीलामी करेगा।
  • इस पोर्टल का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 25 जुलाई, 2024 को किया गया था। 

राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख प्रावधान : 

  • अनुच्छेद 52: भारत का एक राष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 53 : संघ की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी
  • अनुच्छेद 59 : राष्ट्रपति के पद की शर्तें
  • कार्यकाल : पदभार ग्रहण करने की तिथि से पाँच वर्ष
  • अनुच्छेद 61: राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 60 : राष्ट्रपति पद की शपथ
  • अनुच्छेद 123: अध्यादेश जारी करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 143: सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श करने की शक्ति

नवनियुक्त राज्यपाल

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।
  • राज्यपाल राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख होते हैं। राज्य की समस्त कार्यपालिका शक्ति उसी में निहित होती है। राज्य सरकार के सभी कार्यकारी निर्णय उनके नाम पर लिए जाते हैं। वे सरकार के कार्यों के संचालन के लिए नियम बनाते है और मंत्रियों के बीच विभिन्न कार्यों का आवंटन करते है।
  • हरिभाऊ किसनराव बागडे : राजस्थान
  • जिश्नु देव वर्मा : तेलंगाना
  • ओम प्रकाश माथुर : सिक्किम
  • संतोष कुमार गंगवार : झारखंड
  • रेमन डेका : छत्तीसगढ
  • सीएच विजयशंकर : मेघालय
  • सी.पी. राधाकृष्णन : महाराष्ट्र
  • गुलाब चंद कटारिया : पंजाब और चंडीगढ़ के प्रशासक
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य : असम और मणिपुर
  • के. कैलाशनाथन : पुडुचेरी के उपराज्यपा

राज्‍यपाल पद के लिए संवैधानिक प्रावधान : 

  • अनुच्छेद 153 : प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा 
  • अनुच्छेद 154 : राज्य की कायपालिका शक्ति
  • अनुच्छेद 155 : राज्यपाल की नियुक्ति
  • अनुच्छेद 156 : राज्यपाल की पदावधि
  • अनुच्छेद 158 : राज्यपाल के पद के लिए शर्ते
  • अनुच्छेद 159 : राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

अयोध्या के राम लला पर स्मारक डाक टिकट जारी

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लाओ पीडीआर के साथ संयुक्त रूप से एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया, जिसमें अयोध्या के राम लला और लुआंग प्रबांग के भगवान बुद्ध को दर्शाया गया है। 
  • यह पहली बार है जब राम लला को किसी टिकट पर चित्रित किया गया है।

लाओ पीडीआर : 

  • राजधानी: वियनतियाने
  • मुद्रा: लाओटियन किप
  • सीमावर्ती देश: म्यांमार, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड

14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक

  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक 26 जुलाई 2024 को रूस फेडरेशन की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत मास्को में "न्यायसंगत वैश्विक विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना" विषय के साथ आयोजित की गई, जिसमें भारतीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल भागीदारी की। 
  • बैठक में भारतीय वाणिज्य सचिव ने ब्रिक्स के नये सदस्‍यों का (ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात) का स्‍वागत किया। 

ब्रिक्स : 

  • ब्रिक्स शब्द दिया गया: जिम ओ'नील द्वारा
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राज़ील
  • प्रथम ब्रिक शिखर सम्मेलन: 2009
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राजील
  • ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता प्रतिवर्ष B-R-I-C-S क्रमानुसार सदस्य देश के सर्वोच्च नेता द्वारा की जाती है।

पर्यावरण और जैव विविधता

  • कर्नाटक में मेलानिस्टिक तेंदुए, जिन्हें ‘ब्लैक पैंथर’ कहा जाता है, देखे गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेंदुए के आवास के नुकसान का संकेत है।
  • मेलानिस्टिक तेंदुआ का रंग या तो पूरी तरह से काला होता है या फिर यह बहुत गहरे रंग का होता है जो ब्लैक पैंथर के रूप में जाने जाता है। यह धब्बेदार भारतीय तेंदुओं का रंग रूप है, जो दक्षिण भारत के घने जंगलों में पाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आवास: मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिमी चीन, बर्मा, नेपाल, दक्षिणी भारत, इंडोनेशिया और मलेशिया के दक्षिणी भाग 
  • भारत में : यह कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र आदि राज्यों में
  • संरक्षण की स्थिति :
  • IUCN रेड लिस्ट: सुभेद्य (Vulnerable) 
  • CITES: परिशिष्ट I
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची I

खेल सामचार 

पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया हाउस का उद्घाटन

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य नीता अंबानी एवं भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्‍यक्ष पीटी उषा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। 
  • पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस में किया जायेगा।  

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ओलंपिक :   

  • आयोजन का क्रम : प्रत्येक चार वर्षों में 
  • प्रकार: ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक, पैरालंपिक और यूथ ओलंपिक खेल
  • पेरिस ओलम्पिक का शुभंकर: ओलम्पिक फ्रीज़

भारतीय ओलंपिक संघ :

  • स्‍थापना : 1927, मुख्यालय : नई दिल्ली
  •  भारत ने पहली बार भाग लिया : 1900 में 
  • ओलंपिक आयोजन:  2026 (मिलान और कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो, इटली), 2028 (लॉस एंजिल्स, USA), 2032 (ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया)

पेरिस ओलंपिक प्रथम दिन 

  • पेरिस ओलंपिक के पहले दिन चीन ने खेलों के पहले दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि कार्लोस अल्काराज़ ने राफेल नडाल के साथ एकल और पुरुष युगल में अपने शुरुआती दौर में जीत दर्ज की।
  • महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में - एरियार्न टिटमस ने समर मैकिन्टोश (रजत) पर स्वर्ण पदक जीता और केटी लेडेकी ने कांस्य पदक जीता। 

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) : 

स्थापना: 23 जून, 1894 अध्यक्ष : थॉमस बाख मुख्यालय : लुसाने, स्विट्जरलैंड

चर्चित चेहरा 

पूर्णति खुंटिया

  • टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), हैदराबाद की एक शोध छात्रा, पुरनती खुंटिया को हार्वर्ड, यूएसए के रॉलैंड इंस्टीट्यूट से प्रतिष्ठित रॉलैंड फेलोशिप मिली है। 
  • फेलोशिप में पीएचडी के तुरंत बाद अन्य लाभों के अलावा एक निजी शोध प्रयोगशाला भी प्रदान की जाती है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) : 

  • परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत भारत सरकार का एक राष्ट्रीय केंद्र है
  • स्थापना :1945

रॉलैंड फेलोशिप :

  • रॉलैंड इंस्टीट्यूट का प्रमुख कार्यक्रम फेलो प्रोग्राम है। 
  • हार्वर्ड में रॉलैंड इंस्टीट्यूट , जिसे पहले रॉलैंड इंस्टीट्यूट फॉर साइंस के नाम से जाना जाता था , की स्थापना एडविन एच. लैंड ( पोलरॉइड कॉर्पोरेशन के संस्थापक ) ने 1980 में एक गैर-लाभकारी, निजी तौर पर संपन्न बुनियादी शोध संगठन के रूप में की थी।

महत्‍वपूर्ण दिवस 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का 18वां स्थापना दिवस

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 27 जुलाई को नई दिल्ली स्थित पृथ्वी भवन मुख्यालय में अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय : 

स्‍थापना : 27 जुलाई, 2006  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): डॉ. जितेंद्र सिंह

Latest Courses