GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 26 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

खनिजों पर टैक्स लगा सकती है राज्य सरकारें-सुप्रीम कोर्ट 

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से फैसला सुनाया कि संसद राज्य विधानसभाओं की खनिज-युक्त भूमि और खदानों पर कर लगाने की शक्ति को सीमित नहीं कर सकती। 
  • न्यायालय ने स्पष्ट किया कि चूंकि खनिज अधिकारों पर कर लगाने की शक्ति संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 2 की प्रविष्टि 50 में उल्लिखित है, इसलिए संसद संबंधित राज्यों में खनन पर कर लगाने के लिए अपनी विधायी शक्तियों का उपयोग नहीं कर सकती।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

7वीं अनुसूची : 

  • अनुच्छेद 246 : संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन से संबंधित
  • तीन सूचियाँ हैं-  संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची

सुप्रीम कोर्ट:

  • अनुच्छेद 124 : भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय होगा
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मुख्‍य न्‍यायधीश : न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल

  • राष्ट्रपति भवन के दरबार और अशोक हॉल का नाम बदलकर क्रमश: ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ किया गया। 
  • 'दरबार हॉल' राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण जैसे महत्वपूर्ण समारोहों और उत्सवों का स्थल है।

राष्ट्रपति से संबंधित प्रावधान : 

  • अनुच्छेद 52: भारत के राष्ट्रपति
  • अनुच्छेद 61: राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 123: अध्यादेश जारी करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 143: सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श करने की शक्ति

वृक्षारोपण अभियान (VA) 2024 

  • केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के हिस्से के रूप में धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (कोल इंडिया लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) में वृक्षारोपण अभियान (VA) 2024 का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

एक पेड़ मां के नाम अभियान : 

  • प्रारंभ : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 5 जून को 

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस : 

  • विश्व गौरैया दिवस : 20 मार्च 
  • विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस : 26 नवंबर
  • विश्व ओजोन दिवस : 16 सितंबर
  • पृथ्वी दिवस : 22 अप्रैल 

भारत का 500वां सामुदायिक रेडियो स्टेशन

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिजोरम के आइजोल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।

मिजोरम : 

  • स्थापना दिवस: 20 फरवरी, 1987
  • राज्यपाल: हरि बाबू कंभमपति
  • प्रमुख त्यौहार : चपचारकुट, मिमकुट तथा थालपाबांगकुट आदि
  • संविधान की छठी अनुसूची (अनुच्छेद 244 (2) के तहत मिज़ोरम को "जनजाति क्षेत्र" के रूप में नामित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI) रिपोर्ट

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI) रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल आबादी के आधे से अधिक (55.6%) लोग स्वस्थ आहार का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। 
  • वैश्विक स्तर पर कुपोषण की व्यापकता लगातार तीसरे वर्ष कोविड-19 महामारी से पूर्व के स्तर पर बनी हुई है, तथा वैश्विक स्तर पर ग्यारह में से एक व्यक्ति भूख का सामना कर रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

क्षेत्रीय जनसंख्या भुखमरी का शिकार प्रतिशत में  : 

  • अफ्रीका : 20.4% 
  • एशिया : 8.1% 
  • लैटिन अमेरिका : 6.2% 

भारत में खाद्य सुरक्षा से सम्‍बन्धित सरकारी पहल : 

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन:2007
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013

अर्थव्‍यवस्‍था 

कर्नाटक में लिथियम संसाधन

  • परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy : DAE) की एक इकाई परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (Directorate for Exploration and Research : AMD) ने कर्नाटक के मांड्या और यादगिरी जिलों में लिथियम संसाधनों की पहचान की है। 

लिथियम : 

  • विश्व में सबसे बड़ा लिथियम उत्पादक देश: ऑस्ट्रेलिया
  • विश्व में लिथियम का सबसे बड़ा भंडार: चिली
  • भारत में लिथियम का प्रथम भंडार : फरवरी में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मिला (5.9 मिलियन टन)
  • उपयोग:  मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन में, विशेष रूप से रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी में

‘मॉडल कौशल ऋण योजना’ की शुरुआत

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने देश के भविष्य के लिए तैयार कार्यबल को सशक्त बनाने के उद्देश्‍य से नई दिल्ली में ‘मॉडल कौशल ऋण योजना’ की शुरुआत की। 
  • इस योजना के तहत देशभर में 25 हजार युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

कौशल विकास से संबंधित प्रमुख सरकारी पहल:

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना: 2015
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
  • कौशल ऋण योजना, 2015
  • कौशल विकास और उद्यमिता के लिए राष्ट्रीय नीति, 2015
  • प्रधान मंत्री कौशल केंद्र (PMKK), 2017

उन्नत इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (SIMS) 2.0 का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने उन्नत इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (Steel Import Monitoring System : SIMS) 2.0 का शुभारंभ किया।
  • 2019 में शुरू की गई SIMS ने घरेलू उद्योग को विस्तृत इस्पात आयात डेटा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

इस्पात उद्योग से जुड़ी सरकारी पहलें: 

  • राष्ट्रीय इस्पात नीति (NSP), 2017
  • इस्पात स्क्रैप पुनर्चक्रण नीति, 2019 
  • शीर्ष इस्पात उत्पादक देश : चीन दूसरा - भारत

भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL): 

  • स्थापना : 1973
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: अमरेंदु प्रकाश

इकोनॉमिक केस फॉर इन्वेस्टमेंट इन द वैल बीइंग ऑफ एडोलसेंस्ट्स इन इंडिया रिर्पोट 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने नई दिल्ली में “इकोनॉमिक केस फॉर इन्वेस्टमेंट इन द वैल बीइंग ऑफ एडोलसेंस्ट्स इन इंडिया” रिपोर्ट जारी की। 
  • यह रिपोर्ट “एडोलसेंस्ट्स इन ए चेंजिंग वर्ल्ड- द केस फॉर अर्जेंट इनवेस्टमेंट” में प्रस्तुत वैश्विक निष्कर्षों पर आधारित है, जिसे जिनेवा में 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में जारी मातृ, नवजात शिशु और बाल स्वास्थ्य (Maternal, Newborn and Child Health : PMNCH) के लिए भागीदारी द्वारा अधिकृत किया गया था। 

 पुरस्कार और सम्मान

2023-24 के लिए राजभाषा गौरव सम्मान

  • वर्ष 2023-24 के लिए ‘राजभाषा गौरव सम्मान’ विशाखापत्तनम स्थित सार्वजनिक उपक्रमों को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया और ‘नगर राजभाषा सम्मान’ संबंधित संगठनों के हिंदी अधिकारियों और समन्वयकों को प्रदान किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • अनुच्छेद 343(1): संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी
  • अनुच्छेद 350A: प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा का प्रावधान
  • अनुच्छेद 351: हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश
  • अनुच्छेद 350B(1): भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी

वांगारी मथाई वन चैंपियंस पुरस्कार 2024

  • सामुदायिक नेता निदा कोलाडो को फिलीपींस में वन संरक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए वांगारी मथाई वन चैंपियंस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

वांगारी मथाई वन चैंपियंस पुरस्कार : 

स्थापना: 2012 पुरस्कार राशि : $20,000

डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कॉसा) पुरस्कार

  • IIT-खड़गपुर ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई को डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कौसा) पुरस्कार और उनकी पत्नी अंजलि पिचाई को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया।

गूगल (Google) : 

  • स्थापना : 4 सितंबर 1998
  • संस्थापक : अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन
  • मुख्यालय : Googleplex, माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस.
  • CEO : सुंदर पिचाई

शेखर कपूर

  • शेखर कपूर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, IFFI, गोवा के 55वें और 56वें ​​संस्करण का महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (IFFI) : 

  • शुरुआत:1952 
  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के संरक्षण में भारत सरकार के फिल्म डिवीज़न द्वारा 
  • उद्देश्य: फिल्म निर्माण कला की उत्कृष्टता को दर्शाने के लिये दुनिया भर के सिनेमाघरों को आम मंच प्रदान करना है।
  • 55वें संस्करण का आयोजन : 20 से 28 नवंबर 2024  

फ्रांसिस डीब्रिटो

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता फादर फ्रांसिस डीब्रिटो का 81वर्ष की आयु में निधन हो गया।  
  • फादर डीब्रिटो पवित्र बाइबिल (न्यू टेस्टामेंट) का सुबोध बाइबिल-नव करार शीर्षक से सुबोध मराठी में अनुवाद करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

साहित्य अकादमी: 

स्थापना: 1954 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: डॉ. माधव कौशिक

महत्‍वपूर्ण दिवस 

कारगिल विजय दिवस

  • प्रतिवर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्‍य से कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है 

कारगिल विजय दिवस :

  • ऑपरेशन विजय: 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय
  • पाकिस्‍तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा  
  • रेडक्लिफ रेखा : भारत - पाकिस्तान  
  • डूरण्ड रेखा : अफगानिस्तान - पाकिस्तान 

Latest Courses