GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 24 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन

  • राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission : JJM) ने देश भर में 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन प्रदान करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
  • JJM ने आठ राज्यों  (गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश) तथा तीन केंद्र शासित प्रदेशों  (पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) ने 100% कवरेज हासिल किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • घरेलू कनेक्शन के अलावा, मिशन ने देश भर में 9.28 लाख (88.91%) स्कूलों और 9.68 लाख (85.08%) आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है। 112 आकांक्षी जिलों में, नल के पानी की पहुँच लॉन्च के समय 21.38 लाख (7.80%) घरों से बढ़कर 23 जुलाई 2024 तक 2.11 करोड़ (77.16%) घरों तक पहुँच गई है ।

जल जीवन मिशन: केंद्र प्रायोजित योजना है 

  • लॉन्च: 2019, नोडल मंत्रालय: जल शक्ति मंत्रालय
  • JJM के तहत सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य : उत्‍तर प्रदेश  

मॉडल ‘स्वास्थ्य नगरम’

  • तेलंगाना सरकार ने TB मुक्त नगर पालिकाओं के लिए मॉडल ‘स्वास्थ्य नगरम’ का शुभारंभ किया। 
  • यह मॉडल तीन वर्षों की अवधि में मेडचल मलकाजगिरी जिले के पीरजादीगुडा, बोडुप्पल और पोचारम नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में क्रियान्वित किया जाएगा।

तपेदिक/क्षय रोग: 

  • कारण : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु 
  • क्षय रोग के प्रकार: फेफड़े का क्षय रोग, एक्स्ट्रापल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस
  • कारण: ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस’ नामक जीवाणु
  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान: वर्ष 2025 तक रोग को खत्म करने का लक्ष्य
  • वैश्विक लक्ष्य : 2030 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

फिलिस्तीनी गुटों, हमास और फतह

  • फिलिस्तीनी गुटों, हमास और फतह बीजिंग में “विभाजन को समाप्त करने और फिलिस्तीनी एकता को मजबूत करने” पर बीजिंग घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

फिलिस्तीन : 

राजधानी शहर: पूर्वी यरुशलम सरकारी प्रशासन अस्थायी रूप से रामल्लाह में स्थित है सीमावर्ती देश: इज़राइल, जॉर्डन और मिस्र

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग 

केंद्रीय बजट 2024-25

  • 23 जुलाई 2024 को संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया गया, जो कि 18 वीं लोकसभा का प्रथम आम बजट था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

बजट की 9 प्राथमिकताएं :

  • कृषि में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएँ, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा नवाचार, अनुसंधान और विकास, अगली पीढ़ी के सुधार
नई कर(Tax)  व्यवस्था 

पहले अब टैक्‍स की दर

3 लाख तक

3-6लाख

6-9 लाख

9-12 लाख

12-15 लाख

15 लाख से ऊपर

3 लाख तक

3-7लाख

7-10 लाख

10-12 लाख

12-15 लाख

15 लाख से ऊपर

शून्‍य

5%

10%

15%

20%

30%

बजट 2024-25 की मुख्य विशेषताएं

  • कुल व्यय: 4820512 करोड़ रुपये

    राजकोषीय घाटा: 1613312 करोड़ रुपये (4.9%)

    प्राथमिक घाटा: 450372 करोड़ रुपये (1.9%)

    वित्त मंत्री ने पांच राज्यों - बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को लक्षित करते हुए 'पूर्वोदय' योजना की घोषणा की।

    नियमित केंद्रीय बजट 2024-25 में रक्षा मंत्रालय को 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो सभी मंत्रालयों में सबसे अधिक है।

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

    उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता।

    सरकार की प्रमुख खेल पहल, खेलो इंडिया ने 3,442 करोड़ रुपये से अधिक के समग्र खेल बजट में से 900 करोड़ रुपये हासिल किए।

    सरकार रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू करेगी।

    मुद्रा ऋण की सीमा मौजूदा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की जाएगी।

    स्टार्ट-अप और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभी वर्ग के निवेशकों के लिए एंजल टैक्स समाप्त किया गया

  • बजट में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है
  • नॉर्थ ईस्ट में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 100 शाखाएं स्थापित की जाएंगी
  • सरकार ने महिलाओं, लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया।
  • नाबालिगों के लिए नई राष्ट्रीय पेंशन योजना की घोषणा; सरकार 'एनपीएस वात्सल्य' लॉन्च करेगी।
  • वित्त मंत्री ने एक 'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की है, जिसके तहत सरकार उन लोगों को पहला वेतन देगी जो नए कार्यबल में प्रवेश कर रहे हैं, एक महीने के वेतन का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), 15,000 रुपये तक, तीन किस्तों में प्रदान किया जाएगा। स्कीम के तहत।

बजट : 

  • एक वित्तीय वर्ष में सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण।
  • अनुच्छेद 112: संविधान में बजट शब्द का उल्लेख नहीं है, इसे वार्षिक वित्तीय विवरण (AFS) के रूप में उल्लेखित किया गया है।
  • रेलवे बजट को केंद्रीय बजट में वियल : वर्ष 2016 

 रक्षा 

शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा पहला स्वदेशी फ्रिगेट त्रिपुट लॉन्च  

  • भारतीय नौसेना के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्मित “त्रिपुट” नामक दो उन्नत फ्रिगेट जहाजों में से पहले को गोवा में लॉन्च किया गया।

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य:'शं नो वरुण:'
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

एफ-16 लड़ाकू विमान

  • स्लोवाकिया को पहले दो अमेरिकी निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान प्राप्त हुए।

स्लोवाकिया : 

  • राजधानी: ब्रातिस्लावा
  • राष्ट्रपति: पीटर पेलेग्रिनी
सीमावर्ती देश: पोलैंड, यूक्रेन, हंगरी, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य

पर्यावरण

21 जुलाई: सबसे गर्म दिन

  • यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार, 21 जुलाई वैश्विक स्तर पर अब तक का सबसे गर्म दिन था। 

विश्व के वनों की स्थिति पर रिपोर्ट

  • खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी "विश्व के वनों की स्थिति" नामक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2010 से 2020 तक सालाना 2,66,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र की बढ़त के साथ शीर्ष 10 देशों में तीसरा स्थान हासिल किया। 
  • चीन 1,937,000 हेक्टेयर के अधिकतम वन क्षेत्र लाभ के साथ दुनिया में सबसे आगे है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया 4,46,000 हेक्टेयर और फिर भारत है।

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO): 

स्थापना: 1945 मुख्यालय: रोम, इटली महानिदेशक: क्यू डोंगयु

फिलीपींस और ताइवान में भारी वर्षा

  • टाइफून गेमी और दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण फिलीपींस और ताइवान में भारी वर्षा हुई।

विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवातों के नाम : 

  • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागरहरिकेन : अटलांटिक और पूर्वी, मध्य प्रशांत महासागर
  • बवंडर: दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका
  • विली-विली: ऑस्ट्रेलिया
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर

खेल समाचार 

तेज गेंदबाज चार्ली कैसल 

  • स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज चार्ली कैसल ओमान के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 5.4 ओवर में 21 रन पर 7 विकेट लेने वाले प्रथम क्रिकेटर बने हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :

स्थापना: 1909 मुख्यालय: दुबई, यूएई अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले

IOA का प्रमुख प्रायोजक-BPCL

  • भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को पेरिस ओलंपिक से 2028 लॉस एंजिल्स खेलों तक चार वर्षों के लिए अपना आधिकारिक प्रमुख प्रायोजक नामित किया।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) :

स्थापना: 1927 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: पी.टी. उषा

महत्‍वपूर्ण दिवस 

आयकर दिवस 

  • प्रतिवर्ष 24 जुलाई को भारत में आयकर की शुरूआत की याद में आयकर दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में आयकर की शुरूआत वर्ष 1860 में सर जेम्स विल्सन द्वारा किया गया था। 

 

प्रत्यक्ष कर: 

  • आयकर
  • निगम कर
  • सुरक्षा लेनदेन कर
  • संपत्ति कर
  • पूंजीगत लाभ कर

अप्रत्यक्ष कर : 

  • सीमा शुल्क
  • उत्पाद शुल्क
  • सेवा कर
  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर

Latest Courses