GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 22 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

शिक्षा सप्ताह का उद्घाटन

 

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू हुए चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया, जो 28 जुलाई तक चलेगा।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया  गया था। यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित हैंं l 

शिक्षा से संबंधित सरकारी पहल: 

  • उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप और कौशल योजना (श्रेयस): 2019
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत: 2015
  • प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो योजना: 2018
  • समग्र शिक्षा योजना: 2018

विश्व धरोहर समिति के 46वां सत्र 

 

  • प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र को दस लाख डॉलर का योगदान दिया । 
  • पूर्वोत्तर भारत के ऐतिहासिक मोइदम को यूनेस्को की लोकप्रिय विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए नामित किया गया है। चराइदेव मोईदाम/मैदाम , असम में ताई अहोम समुदाय की उत्तर मध्यकालीन (13वीं-19वीं शताब्दी) टीला-दफ़नाने की प्रणाली है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • विश्व धरोहर दिवस’ की स्थापना : इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS) वर्ष 1982 में
  • भारत के संरक्षित स्‍थल : 42
  • वर्तमान शामिल देश : 21
  • भारत सदस्‍य बना : 1946
  • सामान्य सभा का आयेाजन : दो वर्षों में

यूनेस्को  : 

  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोल

अमीबिक मस्तिष्क संक्रमण

  • केरल ने अमीबी मस्तिष्क संक्रमण के प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें संक्रमण की रोकथाम, निदान और उपचार पर तकनीकी दिशा-निर्देश भी शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • अमीबिक मस्तिष्क संक्रमण : यह संक्रमण तब होता है जब नेगलेरिया फाउलेरी नामक अमीबा आपकी नाक गुहा के माध्यम से आपके मस्तिष्क में प्रवेश करता है।
  • अमीबा : अमीबा एककोशिकीय जीव है जो अपना आकार बदलने की क्षमता रखता है।

खेल समाचार 

BCCI ने पेरिस ओलंपिक अभियान के लिए 8.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

 

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India : BCCI) ने पेरिस ओलंपिक अभियान के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association : IOA) को 8.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
  • 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जायेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) : 

  • स्थापना: 1928
  • मुख्यालय: मुंबई
  • अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) : 

  • स्थापना: 1927
  • अध्यक्ष: पी. टी. उषा
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स

 

  • ऑस्ट्रेलियाई फॉर्मूला 1 (F1) रेसर ऑस्कर पियास्त्री ने हंगरी ग्रैंड प्रिक्स में अपना प्रथम F1 खिताब जीता। 
  • भारत के कुश मैनी ने हंगरी ग्रैंड प्रिक्स में अपना प्रथम फॉर्मूला 2 स्प्रिंट रेस जीता, जब शुरुआती विजेता रिचर्ड वर्चूर को तकनीकी उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

स्वीडिश ओपन टेनिस 2024

 

  • स्वीडिश ओपन टेनिस पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस ने स्पेन के राफेल नडाल को फाइनल में 6-3, 6-2 से हराकर पुरुष एकल टेनिस खिताब जीता। यह बोर्गेस का प्रथम ATP टूर खिताब था।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम : 

  • यूएस ओपन
  • फ्रेंच ओपन
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन
  • विंबलडन ओपन (लंदन)

स्विस ओपन ATP टूर 2024

 

  • स्विस ओपन ATP टूर 2024 का आयोजन 15 से 21 जुलाई 2024 तक स्विट्जरलैंड के गस्टाड शहर में किया गया, जिसमें भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ साझेदारी में 2024 स्विस ओपन गस्टाड पुरुष युगल खिताब जीता। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2024 में संस्‍करण : 56वां
  • प्रथम आयोजन : 1915 
  • युकी भांबरी का तीसरा ATP खिताब था 
  • स्विस ओपन ATP टूर को क्ले कोर्ट पर खेला जाता है

अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO)

 

  • भारतीय टीम ने यूनाइटेड किंगडम के बाथ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO) 2024 में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
  • यह  हाई स्कूल के छात्रों के लिए विश्व चैम्पियनशिप गणित प्रतियोगिता है, इसे प्रतिवर्ष किसी अलग देश में आयोजित किया जाता है। प्रथम IMO प्रतियोगिता का आयोजन 1959 में रोमानिया में किया गया था जिसमें 7 देशों ने भाग लिया था।

चर्चित व्‍यक्ति 

कैप्टन सुप्रीथा

 

  • कैप्टन सुप्रीथा सी.टी. आर्मी एयर डिफेंस कोर की प्रथम महिला अधिकारी बनीं, जिन्हें सियाचिन ग्लेशियर में परिचालनात्मक रूप से तैनात किया गया।

सियाचिन ग्लेशियर : 

  • स्थित : हिमालय में पूर्वी काराकोरम रेंज में
  • सियाचिन ग्लेशियर वर्ष 1984 (ऑपरेशन मेघदूत) में भारत के प्रशासनिक नियंत्रण में आया 
  • विश्व का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र भी है
  • नुब्रा नदी सियाचिन ग्लेशियर से निकलती

लिएंडर पेस और विजय अमृतराज

 

  • पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले प्रथम एशियाई पुरुष बने हैं।  
  • लिएंडर पेस को खिलाड़ी श्रेणी के तहत शामिल किया गया, जबकि अमृतराज ने योगदानकर्ता श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित क्लब में जगह बनाई।

इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम : 

  • संस्थापक : जेम्स जे. वैन एलेन
  • यह टेनिस के खेल में खिलाड़ियों और अन्य योगदानकर्ताओं को सम्मानित करता ह

महत्‍वपूर्ण दिवस 

राष्ट्रीय आम दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है। 
  • आम सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है, साथ ही यह भारतीय इतिहास का एक अभिन्न अंग भी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

 सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश विश्व में सबसे बड़ा आम  उत्पादक देश: भारत सबसे बड़ा आम निर्यातक देश: मेक्सिको

Latest Courses