GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 20 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

 पीएम सूर्य घर योजना 

  • केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2025 के अंत तक सभी सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने आदेश दिये है। 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 75,021 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी।  इसका उद्देश्य एक करोड़ घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना और प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने 13 फरवरी, 2024 को इस योजना का शुभारंभ किया था।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु सरकारी योजनाएँ : 

  • रूफटॉप सोलर योजना, 2015
  • पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM KUSUM), 2019
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, 2015 
  • राष्ट्रीय सौर मिशन, 2010 
  • वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड, 2018

फिल्म प्रोत्साहन नीति को मंजूरी 

  • बिहार सरकार ने फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये तक के अनुदान सहित पूर्ण संस्थागत सहायता प्रदान करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) : 

  • स्थापना : 1952
  • मुख्यालय : मुंबई  
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है

बिहार

  • राज्यपाल: राजेंद्र आर्लेकर 
  • महापर्व : छठ पूजा
  • प्रमुख चित्रकला : मधुबनी पेंटिंग
  • प्रमुख लोकगीत : बिरहा , चैती , कजरी
  • प्रमुख नदियाँ : गंगा , कोसी , सोन , गंडक
  • इथेनॉल प्रोत्साहन नीति’ अपनाने वाला प्रथम राज्य

 'राष्ट्रीय संचार अकादमी' (NCA)

  • संचार मंत्री (MoC) ने दूरसंचार विभाग के तीन प्रशिक्षण संस्थानों - राष्ट्रीय दूरसंचार नीति अनुसंधान, नवाचार और प्रशिक्षण संस्थान (NTIPRIT), राष्ट्रीय संचार वित्त संस्थान (NICF) और वायरलेस मॉनिटरिंग प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र (WMTDC) के विलय को मंजूरी दी है, जिन्हें एक एकल प्रशासनिक इकाई में विलय किया जायेगा जिसका नाम 'राष्ट्रीय संचार अकादमी' (NCA) रखा जायेगा । 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI):

  • स्थापना: 1997 (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 द्वारा)
  • उद्देश्य: भारत में दूरसंचार के विकास के लिये अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना एवं इसे बेहतर बनाना
  • मुख्य कार्य एवं शक्तियां: दूरसंचार सेवाओं के लिये टैरिफ के निर्धारण/संशोधन सहित उन्हें नियंत्रित करता है।
  • विश्व दूरसंचार दिवस : 16 मई

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के लिए थीम 

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के लिए 'द फ्यूचर इज नाउ' थीम का अनावरण किया। 

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इसी कार्यक्रम में दूरसंचार विभाग ने स्टार्ट-अप्स और MSME के लिए परीक्षण योजना का शुभारंभ किया एंव साइबर सुरक्षा में क्षमता निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। 
  • दूरसंचार विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 की घोषणा भी की।
  • दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का आठवां संस्करण इस वर्ष 15 अक्टूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।
  • इसी के साथ भारत 14-24 अक्टूबर, 2024 तक विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा नई दिल्ली 2024 (WTSA 2024) और वैश्विक मानक संगोष्ठी (GSS 2024) की भी मेजबानी करेगा। 

अंतराष्‍ट्रीय समाचार 

इज़रायली कब्ज़ा ‘अवैध’

  • संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के पीठासीन न्यायाधीश नवाफ सलाम ने एक “सलाहकार राय” में कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्र पर इजरायल का दशकों पुराना कब्जा “अवैध” है और इसे जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) : 

स्थापना: 1945 में 1899 के हेग शांति सम्मेलन द्वारा स्थित : द हेग, नीदरलैंड

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग 

टैक्सनेट 2.0 परियोजना

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes : CBDT) ने आयकर विभाग (Income Tax Department : ITD) को नेटवर्क कनेक्टिविटी, सुविधा प्रबंधन सेवाएं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए मेसर्स भारती-एयरटेल लिमिटेड को टैक्सनेट 2.0 परियोजना प्रदान की है। 
  • टैक्सनेट 2.0 का उद्देश्य आयकर विभाग की नेटवर्क प्रणाली को नया रूप देना, सभी हितधारकों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा, बेहतर विश्वसनीयता और एक सहज उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करना है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) : 

गठन: 1964 मूल संगठन: वित्त मंत्रालय अध्यक्ष: रवि अग्रवाल

4वीं NTRS 2024 रिपोर्ट

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs : CBIC) ने 4वीं राष्ट्रीय समय रिलीज अध्ययन (National Time Release Study : NTRS) 2024 रिपोर्ट जारी की। 
  • अध्ययन में पाया गया कि 2024 में 9 बंदरगाहों में औसत रिलीज समय में कमी देखी गई है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) : 

गठन: 1964 वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग का एक हिस्सा है अध्यक्ष: संजय अग्रवाल

ONGC विदेश लिमिटेड

  • ONGC विदेश लिमिटेड, एक अनुसूची "A" नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम, ने इक्विनोर ASA से अज़रबैजान के प्रतिष्ठित ऑफशोर अज़ेरी चिराग गुनाशली (Azeri Chirag Gunashli : ACG) तेल क्षेत्र में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निर्णायक बिक्री खरीद समझौते (Sale Purchase Agreement : SPA) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अज़रबैजान

  • राजधानी: बाकू
  • मुद्रा: अज़रबैजानी मनात
  • प्रधानमंत्री: अली असदोव

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) :

  • स्थापना : 14 अगस्त 1956
  • (ONGC विदेश एक नवरत्न कंपनी है) 
  • मुख्यालय : देहरादून, उत्तराखण्ड
  • अध्यक्ष एवं CEO : अरुण कुमार सिंह

BIS मानकीकरण अध्यक्ष प्रोफेसर

  • भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards : BIS) ने IISc में ‘BIS मानकीकरण चेयर प्रोफेसर’ की स्थापना के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) : 

गठन: 23 दिसंबर 1986 मुख्यालय: दिल्ली मूल सांविधिक निकाय: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

असम का डिरोक फील्ड

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने असम के डिरोक फील्ड में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की, जहां एक नए भंडार, सैंड-9 का परीक्षण किया गया, जिसमें प्रतिदिन 6 मिलियन मानक क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन किया जा रहा है।       
  • हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी (HOEC), OIL और IOCL द्वारा संचालित इस फील्ड में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए दूसरे चरण का विकास किया जा रहा है।

असम

राजधानी: दिसपुर मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया

पुरस्‍कार और सम्‍मान 

गांधी मंडेला पुरस्कार 2020

  • ग्वाटेमाला के मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता रिगोबर्टा मेंचू टुम को सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास सहित गांधी और मंडेला के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नेल्सन मंडेला की 106वीं जयंती पर गांधी मंडेला पुरस्कार 2020 से सम्‍मानित किया गया। 

ग्वाटेमाला : 

ग्वाटेमाला : 

  • राजधानी: ग्वाटेमाला सिटी
  • मुद्रा: ग्वाटेमाला क्वेटज़ल
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका

नेल्सन मंडेला 

  • एक अश्वेत राष्ट्रवादी और दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित अश्वेत राष्ट्रपति थे। 

परम विशिष्ट सेवा पदक

  • नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय नौसेना : 

  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: जल के देवता वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें (शं नो वरुणः)

भारतीय सेना : 

  • आदर्श वाक्य: "सर्विस बिफोर सेल्फ़" (स्वपूर्व सेवा )
  • वर्षगांठ : 15 जनवरी (सेना दिवस)
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण

प्राकृतिक संसाधनों का GEP

  • उत्तराखंड देश का प्रथम ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अपने प्राकृतिक संसाधनों जैसे वायु, जल, वन और मिट्टी का मौद्रिक मूल्य सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product : GDP) की तर्ज पर सकल पर्यावरण उत्पाद (Gross Environmental Product : GEP) के रूप में निर्धारित किया है।

उत्तराखंड

स्थापना: 9 नवंबर 2000 राज्यपाल: गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी

भारत-जापान संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र

  • भारत और जापान संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (Joint Crediting Mechanism : JCM) की स्थापना के लिए सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगें जिसमें उत्सर्जन-कटौती क्रेडिट साझा किए जाएंगे।
  • इस तंत्र के तहत, कार्बन क्रेडिट को ‘एक संरचित प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया जाएगा’ और इन क्रेडिट को ट्रैक करने के लिए एक ‘रजिस्ट्री’ होगी।

जापान

  • प्रधानमंत्री: फ़ुमिओ किशिदा
  • राजधानी: टोक्यो
  • "उगते सूरज की भूमि" कहा जाता है। 
  • मुद्रा: जापानी येन (¥) (JPY)

भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली

  • केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने GSI , धारित्री परिसर, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता में राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र का उद्घाटन किया तथा भूसंकेत वेब पोर्टल और भूस्खलन मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण 

स्थापना: 1851 मुख्यालय: कोलकाता नोडल मंत्रालय : खान मंत्रालय

RRU और NSE IX के बीच समझौता ज्ञापन

  • गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) और NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) के बीच आर्थिक और वित्तीय सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय : 

स्थापना: 2009 कुलपति: डॉ. बिमल एन. पटेल शैक्षणिक संबद्धता: UGC, MHA, MOE, IA, IN, CAPF, NSG, BSF, IAF

चर्चित व्‍यक्ति 

मनोज सोनी

  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने 2029 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग पांच साल पहले ही “व्यक्तिगत कारणों” से इस्तीफा दिया।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) : 

स्थापना: 1 अक्टूबर 1926 संबंधित आयोग: रॉयल कमीशन (1923) संविधान के भाग XIV के अनुच्छेद 315 के अनुसार संवैधानिक निकाय

संजीव कृष्ण

  • प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (PwC) इंडिया ने संजीव कृष्ण को दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: अध्यक्ष चुना है। ह PwC ग्लोबल स्ट्रैटेजी काउंसिल में भी काम करना जारी रखेंगे।

विनय क्वात्रा

  • पूर्व विदेश सचिव विनय क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस

  • अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा पर मनुष्य की पहली ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में  प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस मनाया जाता है। इसे वर्ष इस दिवस को छाया को रोशन करना’ विषय के साथ मनाया गया। 
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन 'बज़' एल्ड्रिन 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाले प्रथम इंसान बने थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

चंद्रमा : 

  • पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है 
  • त्रिज्या: 1,080 मील (1,740 किलोमीटर)
  • पृथ्वी की परिक्रमा 27 पृथ्वी दिनों में पूरी करता है
  • राकेश शर्मा अंतरिक्ष मे जाने वाले भारत के प्रथम और विश्व के 138वें व्यक्ति थे

Latest Courses