GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 18 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की

  • हरियाणा सरकार ने पुलिस, खनन और जेल विभागों में कुछ पदों पर भर्ती में अग्निवीरों को 10% क्षैतिज आरक्षण देने की घोषणा की है।
  • केन्‍द्र सरकार ने अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए वर्ष 2022 में अग्निपथ योजना की घोषणा  की थी जिसके तहत तीनों सेनाओं में सैनिको की भर्ती 4 वर्ष के लिए जाती है, जिन्हें अग्निवीर कहा जाता है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • योजना के अनुसार, 4 साल के बाद बैच के केवल 25% को ही 15 साल की अवधि के लिये उनकी संबंधित सेवाओं में वापस भर्ती किया जाएगा।
  • हाल ही में केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के साथ, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट की घोषणा की है।

हरियाणा : 

  • राजधानी : चंडीगढ़
  • भौगोलिक स्थिति : 27°39 से 30°35'5" उत्तरी अक्षांश व 74°27'8" से 77°36'5" पूर्वी देशांतर
  • राजकीय नृत्य : सांग
  • सबसे ऊँची पहाड़ी -मोरनी हिल्स

सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का उद्घाटन

  • केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस लाइन ग्राउंड में ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का उद्घाटन किया।
  • यह कार्यक्रम पहले से पहचाने गए 791 दिव्यांग व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों के सहायक उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, इस शिविर का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (Limb Manufacturing Corporation of India : ALIMCO) द्वारा किया जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश : 

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी
  • 2024 में 75वाँ स्थापना दिवस मनाया गया 
  • राजकीय पक्षी : सारस (क्रौंच)
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राज्य का जलीय जीव :  गंगा डॉल्फिन
  • प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू

'लड़का भाऊ' योजना 

  • महाराष्ट्र सरकार ने  'लड़का भाऊ' योजना की घोषणा की है जिसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं और छात्रों को व्यवहारिक कार्य प्रशिक्षण और कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  •  प्रशिक्षण के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा युवा छात्रों को प्रतिमाह 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • हाल ही में महाराष्‍ट्र सरकार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ (लाडली बहिन योजना) योजना लागू की थी। 

महाराष्ट्र : 

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्यपाल: रमेश बैस

AMCHAM का दूसरा “हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन”

  • “अमेरिकन चैंबर ऑफ इंडिया” (AMCHAM) के दूसरे “हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन” का आयोजन ‘नवीन एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा में तेजी लाना: प्रौद्योगिकी परिवर्तन’ थीम के साथ नई दिल्ली में किया गया। 
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुलभ, किफायती स्वास्थ्य सेवा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया। 

स्वास्थ्य सेवा से संबंधित हाल की सरकारी पहल : 

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : 2005 
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( AB-PMJAY) : 23 सितंबर, 2018 : 
  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) : 2013 
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (PMNDP) : 07 अप्रैल, 2016

'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते मिशन' 

  • रेलवे मंत्रालय के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 2018 से मई 2024 तक पिछले सात वर्षों के दौरान ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 84 हज़ार से ज़्यादा बच्चों को बचाया है।
  • नन्हे फरिश्ते एक मिशन भारतीय रेलवे ज़ोन में देखभाल और सुरक्षा की ज़रूरत वाले बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) : 

स्थापना: 1957 प्रशासनिक नियंत्रण: केंद्रीय रेल मंत्रालय डाइरेक्टर जनरल  : मनोज यादव

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत का पहला विदेशी जन औषधि केंद्र

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 16 और 17 जुलाई, 2024 को मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं , वहां उन्‍होंने पोर्ट लुइस में भारत-मॉरीशस मैत्री उद्यान का उद्घाटन तथा ग्रैंड बोइस इलाके में भारत के बाहर प्रथम जन 'औषधि केंद्र' का उद्घाटन किया। 

मॉरीशस : 

  • एक अफ़्रीकी देश है।
  • भोजपुरी व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है।
  • राजधानी: पोर्ट लुइस 
  • मुद्रा: मॉरीशस रुपया
  • प्रधान मंत्री: प्रविंद कुमार जुगनुथ

जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इटली में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में अपने समकक्षों के साथ बैठक की।

ग्रुप ऑफ सेवन (जी7)  : 

  • स्‍थापना : 1975
  • विश्व की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का अनौपचारिक समूह
  • सदस्य: कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका

पर्यावरण एवं जैव विविधता

हिलाराना ग्रेसिलिस एवं स्यूडोफिलॉटस रेगियस की खोज पूर्वी घाट में

  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) और आंध्र प्रदेश बायोडायवर्सिटी बोर्ड के शोधकर्ताओं की एक टीम ने श्रीलंकाई गोल्डन-बैक्ड मेंढक (हिलाराना ग्रेसिलिस) और श्रीलंकाई झाड़ी मेंढक (स्यूडोफिलॉटस रेगियस) की खोजन पूर्वी घाट में की है। 

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) : 

  • स्थापना: 1916
  • नोडल मंत्रालय: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • निदेशक: डॉ. धृति बनर्जी (पहली महिला निदेशक)
  • मुख्यालय: कोलकाता

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

रिर्पोट- इलेक्ट्रॉनिक्स: वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में भारत की भागीदारी को सशक्त बनाना

  • नीति आयोग ने “इलेक्ट्रॉनिक्स: वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में भारत की भागीदारी को सशक्त बनाना” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है, जो भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के व्यापक विश्लेषण का परिणाम है, जिसमें इसके दायरे और चुनौतियाँ शामिल हैं।

नीति आयोग: 

स्थापना: 01 जनवरी 2015  पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधान मंत्री CEO : बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

ADB द्वारा GDP वृद्धि पूर्वानुमान

  • एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि पूर्वानुमान को 7% पर बरकरार रखा है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) : 

स्‍थापना : 19 दिसंबर 1966  मुख्यालय : मांडलुयॉन्ग, फिलीपींस अध्‍यक्ष : मासात्सुगु असकावा

कॉमनवेल्थ जूनियर और कैडेट चैम्पियनशिप 2024

  • जम्मू और कश्मीर की प्रमुख तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में कॉमनवेल्थ जूनियर और कैडेट चैम्पियनशिप 2024 में सेबर श्रेणी में कांस्य पदक जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स:

  • शुरुआत : 1930,  कनाडा, हैमिल्टन
  • चार वर्षों में आयोजित किया जाता है 
  • 22वें संस्‍करण का आयोजन (2022) : इंग्लैंड
  • 23वें संस्‍करण का आयोजन (2026) : ऑस्ट्रेलिया
  • वर्ष 2010 में इस खेल का आयोजन भारत में हुआ था।

पुरस्कार और सम्मान

2023 के लिए ICC विकास पुरस्कार

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वैश्विक ICC विकास पुरस्कारों की घोषणा की है जिसके तहत एसोसिएट क्रिकेट में छह देशों को 2023 सम्‍मानित किया गया हैै।
  • घोषित पुरस्कारों में मैक्सिको, ओमान, नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और स्कॉटलैंड को छह श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें विजेताओं का चयन ICC विकास पुरस्कार पैनल द्वारा 21 देशों की सूची में से किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • ICC विकास पुरस्कार की शुरूआत : 2002 
  • स्थापना : 15 जून 1909
  • CEO : ज्योफ एलार्डिस
  • अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले

पुस्तकें एवं लेखक

पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी’ की एक प्रति पर हस्ताक्षर किए।
  • यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व यात्रा को दर्शाती है और इसे पश्चिमी और भारतीय दृष्टिकोण से व्याख्यायित करती है।

“विंग्स टू अवर होप्स – खंड-1”

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में “विंग्स टू अवर होप्स – खंड-1” नामक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के प्रथम वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन किया गया है।

राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद : 

  • अनुच्छेद 52: भारत का एक राष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 61: राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 53 : संघ की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी
  • अनुच्छेद 59 : राष्ट्रपति के पद की शर्तें
  • अनुच्छेद 123: अध्यादेश जारी करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 143: सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 58 : राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हेतु योग्यताएं

महत्‍वपूर्ण दिवस 

 नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस

  • प्रतिवर्ष 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 
  • इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता नेल्सन मंडेला को सम्मानित करने के लिए की थी। 

नेल्सन मंडेला : 

  • पूरा नाम : नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला
  • नेल्सन मंडेला की आत्मकथा : लॉन्ग वॉक टू फ़्रीडम
  • एक अश्वेत राष्ट्रवादी और दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित अश्वेत राष्ट्रपति थे। 

Latest Courses