COP29: बाकू, अज़रबैजान
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




COP29: बाकू, अज़रबैजान

Thu 18 Jul, 2024

संदर्भ

  • अपनी तरह की पहली पहल के तहत, अज़रबैजान, जो इस वर्ष नवंबर में होने वाले जलवायु परिवर्तन सम्मेलन "COP29" का मेजबान देश है, ने एक सार्वजनिक पत्र के माध्यम से प्रतिभागी देशों से अपने जलवायु सम्बन्धी कार्यों को बढ़ाने का अनुरोध किया है।

मुख्य बिंदु

  • अज़रबैजान ने देशों से बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों से विचलित न होने और "जलवायु परिवर्तन" से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है।
  • यह पहली बार है कि किसी मेजबान देश ने एक सार्वजनिक पत्र जारी किया है, जिसमें विस्तार से बताया गया है कि वह सम्मेलन का संचालन कैसे करना चाहता है।

जलवायु वित्त पर नया सामूहिक परिमाणित लक्ष्य (NCQG)

  • COP29 के दौरान वित्त वित्त सम्बन्धी एक महत्वपूर्ण समझौता होना है, जिसे "जलवायु वित्त पर नया सामूहिक परिमाणित लक्ष्य " (NCQG) कहा जा रहा है।
  • यह एक वित्तीय लक्ष्य है जिसका उद्देश्य 2025 के बाद विकासशील देशों को उनके जलवायु कार्यों में सहायता प्रदान करना है।
  • यह पेरिस समझौते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिस पर 2015 में हस्ताक्षर किए गए थे।
  • इसका उद्देश्य प्रति वर्ष 100 बिलियन डॉलर के पिछले (COP21) लक्ष्य को प्रतिस्थापित करना है।

UNFCCC कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (COP)

  • पार्टियों का सम्मेलन (COP) जलवायु परिवर्तन से निपटने में प्रगति का आकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा आयोजित वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मलेन है।
  • COP, UNFCCC का मुख्य निर्णय लेने वाला निकाय है।
  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (UNFCCC) एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है जिसे 2022 तक 198 देशों ने अनुमोदित किया है। इन देशों को "कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़" के रूप में जाना जाता है।
  • प्रथम COP (1995): बर्लिन, जर्मनी
  • 28वां COP (2023): दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • 8वां COP (2002): नई दिल्ली, भारत

Latest Courses