GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 17 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

नीति आयोग

  • सरकार ने नीति आयोग की संरचना में संशोधन किया है।

संशोधन के अनुसार : 

  • अध्यक्ष : प्रधानमंत्री, उपाध्यक्ष : सुमन के. बेरी (पूर्ववत) 
  • पूर्णकालिक सदस्य : डॉ. वीके पॉल, अरविंद विरमानी, वीके सारस्वत तथा प्रो. रमेश चंद 
  • पदेन सदस्य : अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं शिवराज सिंह चौहान 
  • विशेष आमंत्रित सदस्य : जगत प्रकाश नड्डा, एच. डी. कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, राम मोहन नायडू, जुएल ओराम, चिराग पासवान एवं अन्नपूर्णा देवी
  • नीति आयोग का गठन : 01 जनवरी 2015

कन्नड़ लोगों के लिए 100% आरक्षण

  • कर्नाटक सरकार ने निजी फर्मों में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए कन्नड़ लोगों के लिए 100% आरक्षण अनिवार्य करने वाले विधेयक को मंजूरी दी।

कर्नाटक : 

राज्यपाल: थावर चंद गहलोत 

राजधानी: बेंगलुरु 

कर्नाटक राज्य दिवस: 1 नवंबर

प्रमुख त्‍योहार : युगाडी, हम्पी उत्सव

राष्ट्रीय उद्यान : बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान

एशिया की पहली प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा

  • डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फरीदाबाद स्थित ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में एशिया की प्रथम स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित “प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया।

प्रमुख अनुसंधान : 

  • वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) 1942, नई दिल्ली
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) : 1962, बेंगलुरु
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) : 1942, नई दिल्ली
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) : 1929, नई दिल्ली

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग 

GDP पूर्वानुमान

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के वित्त वर्ष 2025 के विकास अनुमान को अप्रैल में 6.8% के पूर्वानुमान से बढ़ाकर 7% कर दिया है, जिससे देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का टैग बरकरार रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) : 

  • स्थापना : 1944
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी,संयुक्त राज्य अमेरिका
  • प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
  • सदस्य : 189 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी  

भारत के लिए ई-मोबिलिटी अनुसंधान एवं विकास रोडमैप रिपोर्ट

  • भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने16 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में "भारत के लिए ई-मोबिलिटी आरएंडडी रोडमैप" रिपोर्ट जारी की।

ई-वाहन से संबंधित पहल : 

  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) : 2024
  • फेम इंडिया स्कीम: 2015
  • नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP) 2020: 2013
  • PLIऑटो स्कीम: 2021

35वां IBO 2024

  • 35वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (International Biology Olympiad  : IBO) 2024 का आयोजन  7 जुलाई से 13 जुलाई, 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में किया गया जिसमें, भारतीय टीम ने एक स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक हासिल किए। 
  • IBO एक संघ है, जो माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए विश्‍व की प्रमुख जीवविज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करता है, प्रथम IBO 1990 में चेकोस्लोवाकिया में आयोजित किया गया था। 

पदक विजेता : 

  • वेदांत साकरे (स्वर्ण) मुंबई, महाराष्ट्र से
  • रत्नागिरी, महाराष्ट्र से इशान पेडनेकर (रजत)
  • चेन्नई, तमिलनाडु से श्रीजीत शिवकुमार (रजत)
  • यशस्वी कुमार (रजत) - बरेली, उत्तर प्रदेश

“नए क्षितिज पर आगे बढ़ना: ग्रहीय स्वास्थ्य और मानव कल्याण पर एक वैश्विक दूरदर्शिता रिपोर्ट” 2024

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme : UNEP) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में विश्‍व से आह्वान किया गया है कि वह उभरती चुनौतियों पर ध्यान दे और उनका समाधान करे जो ग्रहीय स्वास्थ्य और कल्याण को बाधित कर सकती हैं।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) : 

स्थापना: 1972 मुख्यालय: नैरोबी, केन्या कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन

चांदीपुरा वायरस संक्रमण

  • गुजरात में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस (CHPV) संक्रमण से दो और बच्चों की मौत हो गई।
  • चांदीपुरा वायरस का नाम महाराष्‍ट्र के उस गांव के नाम पर रखा गया है जहां इस वायरस की पहली बार खोज की गई थी, इस वायरस का संभावित वेक्टर (वाहक) मादा फ्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाई है ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • संबंधित : वेसिकुलोवायरस जीनस के मोनोनेगावायरलेस क्रम में रैबडोविरिडे परिवार से
  • प्रसारित : मच्छरों, टिक्स और सैंडफ्लाइज़ सहित वैक्टर द्वारा

रक्षा  

5वीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (PIL)

  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (DPSU) द्वारा आयात को कम करने के लिए, रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (DDP) ने देश में ही निर्मित 346 वस्तुओं की पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (PIL) अधिसूचित की है।

उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन’ योजना (PLI) : 

उद्देश्‍य : घरेलू विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उच्च आयात प्रतिस्थापन और रोज़गार सृजन करना। 

THINQ2024

  • भारतीय नौसेना ने अपनी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता, THINQ2024 शुरू की।
  • इस वर्ष THINQ2024 का विषय ‘विकसित भारत’ है।

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “सम नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

पर्यावरण और जैव विविधता

कुदाल-दांतेदार व्हेल

  • वैज्ञानिक को न्यूजीलैंड के दक्षिणी प्रांत ओटागो में एक नदी के मुहाने के पास पाँच मीटर (लगभग 16 फ़ीट) लंबे जीव, एक प्रकार की चोंच वाली व्हेल के अवशेष मिले संभवतः एक कुदाल-दांतेदार व्हेल हैं।  

केरल में हाथियों की संख्या का अनुमान 2024

  • केरल के वन मंत्री ए.के. ससीन्द्रन ने सिंक्रोनाइज्ड एलीफेंट पॉपुलेशन एस्टीमेशन 2024 की रिपोर्ट जारी की, जिसमें हाथी रिजर्व (ER) स्तर के विश्लेषण से पता चला है कि पेरियार और वायनाड ई.आर. में हाथियों की आबादी काफी हद तक स्थिर है, जबकि वायनाड और अनामुडी ई.आर. में क्रमशः 29% और 12% की महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

प्रोजेक्ट एलीफेंट, लॉन्च : फरवरी 1992 (पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा) 

एशियाई हाथी : 

  •  तीन उप-प्रजातियां : भारतीय, सुमात्रा और श्रीलंकाई

चर्चित व्‍यक्ति 

एन. कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

सर्वोच्च न्यायालय : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़

अधिकार क्षेत्र:

  • अनुच्छेद 131: मूल अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 143: सलाहकार अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

रॉबर्टा मेट्सोला

  • रॉबर्टा मेट्सोला ने यूरोपीय संसद के अध्यक्ष के रूप में दूसरा कार्यकाल हासिल किया, जिससे वह यूरोपीय संघ विधानसभा के प्रमुख के रूप में दूसरा कार्यकाल जीतने वाली पहली महिला बनी हैं।

यूरोपीय संघ : 

  • 27 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है
  • स्थापना: 1993
  • कुल सदस्‍य : 27 
  • मुद्रा के यूरो का उपयोग : 19 देश  

नल्लाथम्बी कलैसेल्वी

  • वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक नल्लाथम्बी कलैसेल्वी को सेवा में दो वर्ष का विस्तार दिया गया।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) : 

स्थापना: 1942 अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी मुख्यालय: नई दिल्ली

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व साँप दिवस

  • विश्व साँप दिवस प्रतिवर्ष 16 जुलाई को मनाया जाता है ताकि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में इन सरीसृपों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जा सके।

सरीसृप : 

  • अधिकांशतः स्थलीय प्राणी हैं, जिनका शरीर शुष्क शल्क युक्त त्वचा से ढका रहता है। 
  • इनमें बाह्य कर्ण छिद्र नहीं पाए जाते हैं।

Latest Courses