GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 16 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

नागरिक उड्डयन पर दूसरा एशिया प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

  • भारत 11-12 सितंबर 2024 तक नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में नागरिक उड्डयन पर दूसरे एशिया प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • प्रथम सम्‍मेलन का आयोजन 2018 में बीजिंग में किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) : 

स्थापना: 1944 मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी है

NCORD की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में नार्को-समन्वय केंद्र (NCORD) की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • इस अवसर पर राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 'मानस' (मादक पदार्थ निषेध सूचना केंद्र)की शुरूआत करेंगे तथा श्रीनगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंग, साथ ही NCB की 'वार्षिक रिपोर्ट 2023' और नशा मुक्त भारत पर एक संग्रह जारी करेंगे। 

मादक पदार्थ पर  नियंत्रण हेतु अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ और सम्मेलन: 

  • नारकोटिक ड्रग्स पर संयुक्त राष्ट्र (UN) कन्वेंशन (1961)
  • साइकोट्रोपिक पदार्थों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (1971)
  • नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थों के अवैध यातायात के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (1988)
  •  नार्को-समन्वय केंद्र (Narco-Coordination Centre : NCORD) गठन : 2016 

मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल

  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कीर्तनकारों और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल की स्थापना की घोषणा की है। इस निगम का मुख्यालय पंढरपुर में होगा।

महाराष्ट्र

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्यपाल: रमेश बैस
  • कृष्णा नदी का उद्गम : महाबलेश्वर से 
  • वारकरी : भगवान श्री विट्ठल के भक्त को वारकरी कहते हैं तथा इस संप्रदाय को वारकरी सम्प्रदाय कहा जाता है।

सौश्रुतम 2024

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के शल्य तंत्र विभाग ने सुश्रुत जयंती-2024 के शुभ अवसर पर द्वितीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सौश्रुतम शल्य संगोष्ठी का आयोजन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • सुश्रुत जयंती प्रतिवर्ष 15 जुलाई को महान सुश्रुत के सम्मान में मनाई जाती है। 
  • सुश्रुत: शल्य चिकित्सा के जनक माने जाते हैं

 विश्व धरोहर समिति की बैठक

  • भारत 21-31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली में यूनेस्को की प्रतिष्ठित विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी करेगा। 

यूनेस्को : 

स्थापना: 1945 मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार 

UN-ISA

  • संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण (International Seabed Authority : ISA) की बैठक किंग्स्टन, जमैका में आयोजित की गई। 
  • ISA की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय जल में निर्जीव समुद्री संसाधनों के अन्वेषण और उपयोग की देख-रेख के लिये की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण (ISA) : 

स्थापना: 16 नवंबर 1994 मुख्यालय: किंग्स्टन, जमैका महासचिव: माइकल डब्ल्यू. लॉज

अंतरिक्ष अनुसंधान पर वैश्विक सम्मेलन

  • अंतरिक्ष में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अंतरिक्ष अनुसंधान पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
  • दक्षिण कोरिया ने पहली बार द्विवार्षिक वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी की।

दक्षिण कोरिया : 

राजधानी: सियोल मुद्रा : दक्षिण कोरियाई वॉन (KRW)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

DPI पर भारत के जी20 टास्क फोर्स की अंतिम रिपोर्ट

  • भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर भारत के जी20 टास्क फोर्स की अंतिम रिपोर्ट जारी की।
  • जनवरी 2023 में टास्क फोर्स की स्थापना डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) और वित्तीय समावेश पर भारत के जी20 अध्यक्षता एजेंडे और प्राथमिकताओं को प्राप्त करने की देखरेख व सुविधा प्रदान करने के लिए की गई थी।

जी20 : 

  • 2023 अध्‍यक्ष : भारत 
  •  2024 अध्‍यक्ष : ब्राजील
  • स्थापना: 1999
  • कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं

CAR स्थापना दिवस

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का 96वां स्थापना दिवस  NASC कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में मनाया गया।  
  • स्थापना दिवस के अवसर पर  कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए 'एक वैज्ञानिक-एक उत्पाद' कार्यक्रम शुरू किया गया तथा अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ना सहित 56 फसलों की 323 किस्मों को जारी करने की भी घोषणा की गई। 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) : 

स्थापना: 16 जुलाई 1929 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: केंद्रीय कृषि मंत्री

चाँद पर गुफा

  • नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर डेटा का उपयोग करते हुए इतालवी वैज्ञानिकों ने अपोलो 11 लैंडिंग साइट के पास चाँद पर एक गुफा के अस्तित्व की पुष्टि की है, जो संभावित रूप से भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आश्रय प्रदान कर सकती है।

चंद्रमा : 

  • पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह
  • चंद्रमा की त्रिज्या: 1,080 मील (1,740 किलोमीटर)
  • पृथ्वी की परिक्रमा 27 पृथ्वी दिवस में पूरी करता है
  • चंद्रमा के पास कोई वलय नहीं है
  • चंद्रमा उसी दर से घूम रहा है जिस दर से वह पृथ्वी के चारों ओर घूमता है (जिसे समकालिक घूर्णन कहा जाता है)

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

भारत का वस्‍तु और सेवा निर्यात

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, जून 2024 के लिए भारत का कुल निर्यात (संयुक्त रूप से वस्तुएं और सेवाएं) 65.47 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जून 2023 की तुलना में 5.40 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। 
  • जून 2024 के लिए कुल आयात (संयुक्त रूप से वस्तुएं और सेवाएं) 73.47 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जून 2023 की तुलना में 6.29 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

भारतीय रिजर्व बैंक 

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे चूककर्ता उधारकर्ताओं को उनके खातों को "धोखाधड़ी" के रूप में वर्गीकृत करने से पहले जवाब देने के लिए कम से कम 21 दिन का समय दें।
स्थापना: 1935 मुख्यालय: मुंबई गवर्नर : शक्तिकांत दास

भारत में खरीफ फसल की बुवाई का क्षेत्रफल

  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 15 जुलाई तक खरीफ फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति की रिपोर्ट जारी की है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, खरीफ फसल की बुआई 575 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गई है। 

खरीफ  फसल : 

  • जून या जुलाई में बोया जाता है और सितंबर या अक्टूबर में काटा जाता है
  • प्रमुख फसलें : चावल, कपास, जूट, ज्वार, बाजरा, मक्का और अरहर

चर्चित चेहरा 

विक्रम मिसरी

  • विक्रम मिसरी ने नए विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया गया, इन्‍होंने पूर्व  विदेश सचिव मोहन क्वात्रा का स्‍थान लिया है। 

पुरस्कार एवं सम्मान

भारत कीर्तिमान अलंकरण

  • डॉ. बसंत गोयल को लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (WBR) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 में प्रतिष्ठित “भारत कीर्तिमान अलंकरण” से सम्मानित किया जाएगा।

Latest Courses