01 May, 2025
विश्व की सबसे दुर्लभ व्हेल: स्पेडेड टूथ्ड व्हेल
Tue 16 Jul, 2024
संदर्भ
- दुनिया की सबसे दुर्लभ "स्पेडेड टूथ्ड व्हेल", जिसे अब तक जीवित रूप में नहीं देखा गया था, न्यूजीलैंड के ओटागो के पास एक समुद्र तट पर पाई गई है।
मुख्य बिंदु
- यह पाँच मीटर लंबी व्हेल है।
- अगर इस बात की पूर्ण रूप से पुष्टि हो जाती है, कि समुद्र तट पर पाई गई यह व्हेल, स्पेडेड टूथ्ड व्हेल है, तो यह ऐसी स्थिति में यह पहला नमूना होगा जिससे वैज्ञानिक इसका विच्छेदन कर सकेंगे।
- व्हेल के आवास के बारे में अभी कुछ भी ज्ञात नहीं है।
- शोधकर्ता स्थानीय "माओरी इवी" (Maori iwi) जनजातियों के साथ मिलकर इसकी जांच के लिए योजना बनाएंगे।
- व्हेल के महत्वपूर्ण प्रकार: "बलीन" और "दांतेदार (Toothed)" व्हेल
- बलीन व्हेल के पास बलीन प्लेट या चादरें होती हैं, जो समुद्री जल से शिकार को छानने में मदद करते हैं।
- दांतेदार व्हेल के दांत होते हैं और वे सक्रिय रूप से मछली, स्क्विड और अन्य समुद्री जीवों का शिकार करते हैं।
व्हेल की महत्वपूर्ण प्रजातियाँ
ब्लू व्हेल (बालानोप्टेरा मस्कुलस) | विश्व वन्यजीव कोष (WWF) के अनुसार "अंटार्कटिक ब्लू व्हेल" पृथ्वी पर सबसे बड़ा जानवर है, जिसका वजन 400,000 पाउंड (लगभग 33 हाथियों के बराबर) तक होता है और इसकी लंबाई 98 फीट तक होती है। |
हंपबैक व्हेल (मेगाप्टेरा नोवाएंग्लिया) | यह एक बलीन व्हेल है जो अपने विस्तृत प्रणय गीतों और प्रदर्शनों के लिए जानी जाती है। यह विशेष रूप से अटलांटिक, आर्कटिक और प्रशांत महासागरों में देखि जा सकती है। |
ग्रे व्हेल (एस्च्रिचियस रोबस्टस) | यह एक बलीन व्हेल है जो 14.9 मीटर लंबी और 41 टन तक वजनी होती है। |
मिन्के व्हेल (बालानोप्टेरा एक्यूटोरोस्ट्रेटा) | मिन्क व्हेल विभिन्न समुद्री क्षेत्रों में पाई जाने वाली व्हेल है। |
पाइग्मी राइट व्हेल (कैपेरिया मार्जिनटा) | यह दक्षिणी गोलार्ध में समुद्री जल में पाई जाती है और यह सबसे छोटी बलीन व्हेल प्रजाति की व्हेल है जो केवल 6.5 मीटर लंबी होती है। |