GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 15 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

नीति गियरशिफ्ट चैलेंज

 

  • नीति आयोग ने ई-फास्ट इंडिया पहल के तहत ‘नीति गियरशिफ्ट चैलेंज’ शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों को अपनाने के लिए अभिनव व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना।

नीति आयोग : 

स्थापना: 01 जनवरी 2015 पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री CEO : बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

DD-रोबोकॉन इंडिया 2024

 

  • प्रसार भारती और IIT दिल्ली द्वारा नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित रोबोट प्रतियोगिता DD-रोबोकॉन इंडिया 2024 में निरमा यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम ने जीत हासिल की।

प्रसार भारती : 

स्थापना : 23 नवंबर 1997 CEO : गौरव द्विवेदी मंत्रालय : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

कला और संस्कृति

बहुदा यात्रा

 

  • विश्व प्रसिद्ध बहुदा यात्रा, भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और उनकी बहन देवी सुभद्रा की वापसी की रथ यात्रा, ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में आयोजित की गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

उड़ीसा के अन्‍य प्रमुख त्‍योहार :

  • कलिंग महोत्सव, छाऊ महोत्सव (भुइयां जनजातियों द्वारा), सीतल षष्ठी, कार्निवाल, नवकलेवर, चंदन यात्रा, कोणार्क नृत्य महोत्सव,महाबिशुवा संक्रांति, नुआखाई , चतर जात्रा

जगन्नाथ पुरी मंदिर: 

  • वास्तुकला : कलिंग
  • निर्माण : 12वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंगा देव के शासनकाल के दौरान

रक्षा

संयुक्त सैन्य ‘अभ्यास मैत्री’ 2024

 

  • संयुक्त सैन्य ‘अभ्यास मैत्री’ के 13 वें संस्करण का आयोजन 1 से 15 जुलाई 2024 तक थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित किया गया। ‘अभ्यास मैत्री का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।

भारत-थाईलैंड के बीच अन्‍य अभ्‍यास : 

वायुसेना अभ्यास : सियाम  नौसेना अभ्यास : एक्स-अयुत्या ('Ex-Ayutthaya) 

खेल समाचार 

यूरो चैम्पियनशिप 2024

 

  • फुटबॉल में, स्पेन ने बर्लिन में यूरो 2024 के फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीता है। 

यूरो चैम्पियनशिप 2024 : 

  • संस्‍करण : 17वां 
  • आयोजन : 14 जून - 14 जुलाई 2024 
  • आयोजन स्‍थल : बर्लिन, जर्मनी कुल टीमें :  24 , ग्रुप : 6 
  • यूरो कप सम्‍बन्धित : फुटबाल से
  • विवो प्‍लेयर ऑफ द मैच : निको विलियम्‍स, स्‍पेन 
  • यंग प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : लामिन यामल, स्‍पेन 
  • प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : रोड्री, स्‍पेन (मिड‍फील्‍डर)2024 का शुभंकर : एल्‍बर्ट(टेडी बियर) 
  • यूरो कप 2020 विजेता इटली   

विंबलडन 2024

 

  • विंबलडन टेनिस में स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता।

चार सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक टेनिस प्रतियोगिताएं : 

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : आयोजन : जनवरी के मध्य में, हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है  
  • फ्रेंच ओपन/रोलाण्ड-गैरोस डी पेरिस :  आयोजन : मई और जून में, क्ले कोर्ट पर खेला जाता है 
  • विंबलडन : आयोजन : जून और जुलाई में , घास के कोर्ट पर खेला जाता है 
  • US ओपन : आयोजन : अगस्त और सितम्बर में, हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है 
  • सबसे पुरान : विंबलडन

कोपा अमेरिका चैंपियनशिप 2024

 

  • कोपा अमेरिका चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 20 जून से 14 जुलाई 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 14 शहरों में किया गया। 
  • यह चैंपियनशिप का 48वाँ संस्‍कण था जिसमें अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराकर खिताब जीता (16वीं  बार) । 

कोपा अमेरिका चैंपियनशिप 2024: 

  • शीर्ष स्कोरर : लाउटारो मार्टिनेज, अर्जेंटीना  (5 गोल)
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : जेम्स रोड्रिग्ज़, कोलंबिया 
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : एमिलियानो मार्टिनेज, अर्जेंटीना 
  • निष्पक्ष खेल पुरस्कार : कोलंबिया
  • टूर्नामेंट की मेजबानी : संयुक्त राज्य अमेरिका

विविध 

FAO रिपोर्ट

 

  • संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO ) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया  है कि यदि उत्सर्जन को नहीं रोका गया तो सदी के अंत तक शोषित मछली बायोमास में 10 से 30 प्रतिशत या उससे अधिक की कमी आएगी।

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) : 

 स्थापना: 1945 मुख्यालय: रोम, इटली महानिदेशक: क्यू डोंगयु

एक अध्ययन - शहरी भारत कैसे भुगतान करता है

 

  • केर्नी और अमेज़न पे द्वारा किए गए ‘शहरी भारत कैसे भुगतान करता है’ नामक अध्ययन के अनुसार, भारत का खुदरा डिजिटल भुगतान 2030 तक दोगुना होकर 7 ट्रिलियन डॉलर हो जाने की संभावना है।

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (Unified Payments Interface : UPI) : 

लॉन्च: 2016, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) द्वारा 

NPCI : 

  • गठन : 2008 (भारतीय बैंक संघ और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा)
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
  • प्रबंध निदेशक और CEO: दिलीप अस्बे

चर्चित व्‍यक्ति 

नरेंद्र मोदी

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स को पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्‍त हुए प्रमुख पुरस्‍कार : 

  • ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग (ड्रुक ग्यालपो) : वर्ष 2024 में, भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • सेंट एंड्रयू द एपोस्टल : 2024 में, रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर: 2023 में, फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • ऑर्डर ऑफ द नाइल : 2023 में, मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

 

  • शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को UAE सरकार में उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) : 

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • स्थित : अरब प्रायद्वीप में

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (के पी शर्मा ओली)

  • खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (के पी शर्मा ओली) ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ग्रहण की है।
  • नेपाली  संविधान के प्रावधानों के अनुसार, नई सरकार को शपथ ग्रहण के 30 दिनों के भीतर संसद के निचले सदन से विश्वास मत हासिल करना होता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ओली प्रधानमंत्री के रूप में :- 

  • प्रथम कार्यकाल : अक्टूबर 2015-अगस्त 2016, 
  • दूसरा कार्यकाल : फरवरी 2018 से मई 2021
  • तीसरा कार्यकाल : मई 2021 से जुलाई 2021 तक 

नेपाल

  • राजधानी: काठमांडू
  • मुद्रा: नेपाली रुपया
  • राष्ट्रपति : राम चंद्र पौडेल

महत्‍वपूर्ण दिवस 

विश्व युवा कौशल दिवस 

 

  • वर्ष 2014 से प्रतिवर्ष 15 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा युवाओं को रोजगार, अच्छे कार्य और उद्यमिता के लिए कौशल प्रदान करने के रणनीतिक महत्व को मान्‍यता देने के लिए 'विश्व युवा कौशल दिवस' मनाया जाता है।

2024 के लिए थीम : 

"शांति और विकास के लिए युवा कौशल"

Latest Courses