GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 12 Jul, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

"थाईलैंड-भारत अंतर्संबंधित विरासतें: बौद्ध धर्म में आस्था का प्रवाह" 

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में "थाईलैंड-भारत अंतर्संबंधित विरासतें: बौद्ध धर्म में आस्था का प्रवाह" नामक फोटोग्राफिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

भगवान बुद्ध : 

  • जन्म: 623 ईसा पूर्व, लुम्बिनी
  • माता-पिता: शुद्धोदन और महामाया
  • बुद्ध के प्रिय शिष्य: आनंद
  • ज्ञान प्राप्ति का स्थान: बोधगया
  • प्रथम उपदेश “धर्मचक्र प्रवर्तन” का स्थान: सारनाथ
  • महापरिनिर्वाण का स्थान: कुशीनगर

मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024

  • मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024 का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया गया। 

मछली उत्पादन : 

  • देश में सबसे बड़ा मछली उत्पादक: आंध्र प्रदेश
  • नीली क्रांति: जलीय कृषि से संबंधित
  • विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश: भारत
  • विश्व का प्रथम सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश: चीन

विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह

  • चीन के ज़ियामेन बंदरगाह से माल लेकर आने वाला पहला जहाज विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा, जो भारत का पहला गहरे पानी का कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है।

प्रमुख बंदरगाह और उनकी विशेषताएँ : 

  • कोलकाता बंदरगाह: भारत का एकमात्र प्रमुख नदी बंदरगाह
  • कांडला बंदरगाह (गुजरात): ज्वारीय बंदरगाह
  • पारादीप (ओडिशा): प्राकृतिक बंदरगाह
  • विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): भारत का सबसे गहरा बंदरगाह

शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों के लिए पूर्वी भारत का पहला विश्वविद्यालय

  • झारखंड सरकार ने राज्य में शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों के लिए पूर्वी भारत का पहला विश्वविद्यालय खोलने की योजना की घोषणा की है।

झारखंड : 

स्थापना दिवस: 15 नवंबर 2000 राष्ट्रीय उद्यान: बेतला राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

भारतीय अंतरिक्ष नीति-2023

  • सरकार ने उपग्रह टेलीविजन प्रसारकों को एक परामर्श जारी किया है कि वे 1 अप्रैल, 2025 से देश में सेवाएं प्रदान करने के लिए गैर-भारतीय उपग्रहों के उपयोग के लिए भारत के अंतरिक्ष नियामक IN-SPACe से प्राधिकरण प्राप्त करें।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 जारी की गई।

7वीं भारत-जापान चिकित्सा उत्पाद विनियामक संगोष्ठी

  • केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा आयोजित 7वीं भारत-जापान चिकित्सा उत्पाद विनियामक संगोष्ठी नई दिल्ली के फिक्की कन्वेंशन हॉल में आयोजित की गई।

जापान : 

उगते सूरज की भूमि के रूप में जाना जाता है मुद्रा : येन प्रधानमंत्री : फुमियो किशिदा

रक्षा 

प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सशस्त्र बलों, एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि (TDF) के अंतर्गत निजी उद्योगों की 7 नई परियोजनाएं को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य: 

प्रौद्योगिकी विकास निधि (TDF):

  • स्थापना : 2016
  • उद्देश्‍य : रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

  • स्थापना: 1958     
  • मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय
  • अध्यक्ष: समीर वी कामत

केंद्रीय बलों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण

  • केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के साथ, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट की घोषणा की है। 
  • अग्निवीर  योजना सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इसकी घोषणा जून 2022 को की गई। 

केंद्रीय बलों के प्रमुख : 

महानिदेशक (CISF): नीना सिंह

महानिदेशक (BSF): नितिन अग्रवाल

महानिदेशक (SSB): दलजीत सिंह

महानिदेशक (RPF): मनोज यादव

रक्षा  परीक्षण अवसंरचना योजना

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अवसंरचना को बढ़ावा के लिए रक्षा परीक्षण अवसंरचना योजना (DTIS) के तहत कानपुर और लखनऊ में 3 नई परियोजनाओं की घोषणा की।

रक्षा परीक्षण अवसंरचना योजना (DTIS): 

लॉन्च: 2020 घरेलू रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना

खेल

प्यूमा इंडिया IOA साझेदारी 

  • PUMA इंडिया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल के लिए आधिकारिक फुटवियर साझेदार के रूप में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ साझेदारी की है।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) :

स्थापना : 1927 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: पीटी उषा

विविध 

 विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2060 के दशक के प्रारंभ में लगभग 1.7 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, तथा उसके बाद इसमें 12% की गिरावट आएगी।

संयुक्त राष्ट्र : 

स्थापना: 1945 मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

पुरस्कार और सम्मान

कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024 

  • नई दिल्ली में आयोजित 15वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन में प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024 में बागवानी के क्षेत्र में नागालैंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार बागवानी विकास के लिए नवीन कार्यक्रमों और नीतियों को लागू करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

कृषि नेतृत्व पुरस्कार:

  • स्थापित : 2008 में 
  • उद्देश्य: कृषि, पशुधन, सामाजिक और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रयासों को मान्यता देना।

नागालैंड 

  • राजधानी: कोहिमा (कार्यकारी शाखा)
  • मुख्यमंत्री: नेफ्यू रियो
  • राज्यपाल: ला. गणेशन
  • पक्षी: ब्लिथ्स ट्रैगोपैन

समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिए IMO पुरस्कार 2024 

  • तेल टैंकर के कैप्टन अवहिलाश रावत और उनके चालक दल ने लाल सागर बचाव मिशन में दिखाए गए “असाधारण साहस” के लिए समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) 2024 पुरस्कार जीता।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)

स्थापना : 1948 मुख्यालय: लंदन, यूके

चर्चित व्यक्ति

मानवी मधु कश्यप

  • मानवी मधु कश्यप बिहार में पुलिस उपनिरीक्षक के रूप में पहली ट्रांसजेंडर व्यक्ति नियुक्त की गईं।

Latest Courses