GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 11 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

तलाकशुदा महिलाओं को भरण-पोषण मांगने का अधिकार 

  • सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला में कहा है कि, सभी विवाहित और तलाकशुदा महिलाएं, जिनमें “तीन तलाक” के माध्यम से अवैध रूप से तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं, को दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC), 1973 की धारा 125 के तहत अपने पति से भरण-पोषण मांगने का अधिकार है, “चाहे उनका पर्सनल लॉ कुछ भी हो।”

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ट्रिपल तलाक (शाहबानो मामला) : 

  • सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित किया : अगस्त 2017
  • कानून बना : 2019 में 

दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 125: 

  • संबंधित : पत्नियों, बच्चों और माता-पिता के भरण-पोषण से

भरण-पोषण की हकदार नहीं होंगी यदि वे-

  • व्यभिचार में रह रही है, बिना किसी पर्याप्त कारण के अपने पति के साथ रहने से इंकार करती है, यदि वे आपसी सहमति से अलग-अलग रह रहे हैं। 

महाराष्ट्र विधानसभा

  • महाराष्ट्र विधानसभा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित साधनों को रोकने के लिए महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 पारित किया।
  • विधेयक के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में अनुचित साधनों और अपराधों में लिप्त पाए जाने वालों को कम से कम 3-5 वर्ष की कैद की सजा तथा 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 लागू : 21 जून 2024

महाराष्ट्र : 

  • राजधानी: मुंबई
  • राज्यपाल: रमेश बैस 
  • प्रमुख नदियाँ : गोदावरी, भीमा, कृष्णा
  • लोकनृत्य : लावणी
  • सबसे ऊँची चोटी: कलसुबाई

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (AYDMS) के तीसरे संस्करण की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य भारत और विदेशों में योग के बारे में जानकारी को बढ़ावा देने और प्रसारित करने में मीडिया की भूमिका को मान्यता देना है।
  • इसके तहत, बाईस भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में तीन श्रेणियों अर्थात प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो के तहत तैंतीस सम्मान प्रदान किए जाएंगे। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • AYDMS का दूसरा आयोजन : 2023
  • AYDMS की स्‍थापना (प्रथम संस्‍करण) : जून, 2019
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 2015 
  • 2024 की थीम : "स्वयं और समाज के लिए योग"

अंतरराष्ट्रीय समाचार

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन

  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (DNSA) स्तर की बैठक का आयोजन 10 जुलाई 2024 को मॉरीशस की मेजबानी में वर्चुअल माध्‍यम से किया गया। 
  • बैठक में बांग्लादेश को CSC के पांचवें सदस्य राज्य के रूप में शामिल किया गया तथा सेशेल्स ने पर्यवेक्षक राज्य के रूप में भाग लिया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

7वीं DNSA स्तरीय बैठक का आयोजन : 12 जुलाई 2023, मालदीव द्वारा

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC):

  • गठन : 2011, भारत, श्रीलंका और मालदीव के त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में
  • मॉरीशस शामिल हुआ : पाँचवीं बैठक में चौथे सदस्य के रूप में

बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक 

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 11-12 जुलाई 2024 तक  नई दिल्ली में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगे। प्रथम बैंठक का आयोजन 17 जुलाई 2023 को बैंकॉक, थाईलैंड में किया गया था। 
  • बिम्सटेक एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन है तथा बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती और समीपवर्ती क्षेत्रों में स्थित इसके सदस्य हैं जो क्षेत्रीय एकता का प्रतीक हैं।

बिम्सटेक  : 

  • BIMSTEC: बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन 
  • स्थापना : 6 जून1997(बैंकांक घोषणा) 
  • सचिवालय : ढाका, बांग्लादेश 
  • सात सदस्य देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है

IMO का 132वां सत्र

  • बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव टी.के. रामचंद्रन ने लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की परिषद के 132वें सत्र में भाग लिया।
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की परिषद के 132वें सत्र का अयोजन 8 जुलाई से 12 जुलाई, 2024 तक किया जा रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) : 

स्थापना: 1948 मुख्यालय: लंदन, यूके IMO में भारत शामिल हुआ : 1959

भारत-फ्रांस-UAEत्रिपक्षीय फोकल प्वाइंट्स बैठक

  • भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच दूसरी फोकल प्वाइंट्स की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्‍यम से किया गया। इस दौरान अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, नवाचार, ऊर्जा, पर्यावरण, संस्कृति, शिक्षा और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान समेत सहयोग पर चर्चा की गई। 
  • भारतीय पक्ष का नेतृत्व संयुक्त सचिव (यूरोप पश्चिम) पीयूष श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने किया।

फ्रांस : 

राजधानी: पेरिस मुद्रा: यूरो राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों

भारत-GCC क्रेता-विक्रेता की चौथी बैठक

  • खाद्य एवं पेय पदार्थों पर भारत- खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) क्रेता-विक्रेता बैठक के चौथे संस्करण का आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद द्वारा संयुक्‍त अरब अमीरात, दुबई में आयोजित किया गया। 
  • बैठक का मुख्‍य उद्देश्‍य  व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना तथा व्यापक GCC बाजार में नवीन भारतीय उत्पादों का प्रदर्शन करना था।

संयुक्‍त अरब अमीरात : 

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • अरब प्रायद्वीप में स्थित

खाड़ी देश : जिन देशों की सीमा फारस की खाड़ी के साथ मिलती है

मुख्‍यत: शामिल : कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और बहरीन

विज्ञान और और प्रौद्योगिकी 

एरियन 6 (Ariane 6) 

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने फ्रेंच गुयाना में यूरोप के स्पेसपोर्ट से एरियन 6 रॉकेट लॉन्च किया।

अंतरिक्ष एजेंसियाँ और उनके देश/महाद्वीप : 

  • JAXA-जापान
  • NASA-USA
  • ISRO-भारत
  • ESA-यूरोप
  • Roscosmos-रूस
  • KASA-दक्षिण कोरिया

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

भारत और ताइवान के बीच जैविक उत्पादों के लिए MRA

  • भारत और ताइवान के बीच जैविक उत्पादों के लिए पारस्परिक मान्यता समझौते (MRA) को 8 जुलाई 2024 से नई दिल्ली में ताइवान के साथ व्यापार पर 9वें कार्य समूह की बैठक के दौरान लागू किया गया ।
  • MRA के लिए कार्यान्वयन एजेंसियां भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत ​​कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और ताइवान के कृषि मंत्रालय के तहत कृषि एवं खाद्य एजेंसी (AFA)  हैं।

ताइवान : 

  • राजधानी: ताइपे 
  • मुद्रा: न्यू ताइवान डॉलर 
  • राष्ट्रपति :विलियम लाई चिंग-ते
  • 2023 में भारत और ताइवान के बीच द्विपक्षीय व्यापार : लगभग 8.224 बिलियन अमेरिकी डॉलर

GRSE त्वरित नवाचार पोषण योजना (GAINS 2024)

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) की “GRSE त्वरित नवाचार पोषण योजना (GAINS 2024)” का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य शिपयार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) : 

स्थापना: 1884 मुख्यालय: कोलकाता

खेल समाचार 

डूरंड कप टूर्नामेंट 2024

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की ट्रॉफियों का अनावरण किया, जिसमें डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी शामिल हैं।
  • घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट है
  • डूरंड कप के 133वें संस्करण का अयोजन :  कोलकाता, कोकराझार, जमशेदपुर और शिलांग में किय जायेगा। 
  • उद्घाटन संस्करण: 1888(शिमला में) 
  • डूरंड कप टूर्नामेंट विजेता टीम तीन ट्रॉफियां ले जाते हैं : डूरंड कप, शिमला ट्रॉफी, प्रेसिडेंट कप

चर्चित व्‍यक्ति 

लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण

  • लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण को नई दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) का कमांडेंट नियुक्त किया गया।

भारतीय सेना : 

आदर्श वाक्य: "स्वयं से पहले सेवा सेना दिवस: 15 जनवरी प्रमुख: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

एम अनुकथिर सूर्या

  • भारतीय सिविल सेवाओं के इतिहास में पहली बार किसी महिला IRS अधिकारी को आधिकारिक तौर पर पुरुष सिविल सेवक के रूप में मान्यता दी गई है।
  • सुश्री एम अनुसूया अब एम अनुकथिर सूर्या के नाम से जानी जाएंगी।

महत्‍पूर्ण दिवस 

विश्व जनसंख्या दिवस

  • प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना है।
विषय थीम : किसी को पीछे न छोड़ें, सभी को गिनें

Latest Courses