GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 09 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

आनंद विवाह विधेयक

  • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) ने आनंद विवाह अधिनियम के तहत सिख विवाहों के कार्यान्वयन और पंजीकरण पर चर्चा करने के लिए 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
  • आनंद विवाह अधिनियम का उद्देश्य समुदाय के रीति-रिवाजों और प्रथाओं को मान्यता देना और उनका सम्मान करना था।  

सम्‍बन्धित तथ्‍य :  

आनंद विवाह विधेयक पारित :  1909 (कोई प्रावधान नहीं, हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।)
  • आनंद विवाह (संशोधन) विधेयक पारित : वर्ष 2012 में (इसमें ‘आनंद कारज’ विवाहों के अनिवार्य पंजीकरण का प्रावधान किया गया है।)
  • अल्पसंख्यक के रूप में अधिसूचित 6 समुदाय: मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी

ब्रह्माकुमारीज़​

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय अभियान ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ का शुभारंभ किया और ओडिशा के हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया।

ब्रह्माकुमारीज़ :​

  • एक आध्यात्मिक आंदोलन
  • स्थापना : 1936 (हैदराबाद, सिंध, उत्तर-पश्चिमी भारत, वर्तमान पाकिस्तान) 
  • मुख्यालय: माउंट आबू, राजस्थान
  • संस्थापक: लेखराज कृपलानी

नये आपराधिक कानूनों की जांच के लिए समिति गठित

  • तमिलनाडु सरकार तीनों नए आपराधिक कानूनों की जांच के लिए मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के. सत्यनारायणन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति का गठन करेगी। 

भारत में नए आपराधिक कानून

भारतीय​ न्याय संहिता ने भारतीय दंड संहिता, 1860 का स्थान लिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ने दंड प्रक्रिया संहिता , 1898 का स्थान लिया भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 का स्थान लिया

चंदन उद्यान

  • केरल के कंथल्लूर स्थित मानव संसाधन विकास संस्थान (IHRD) ने अपने कॉलेज परिसर में चंदन का उद्यान स्थापित करने की घोषणा की। 

चंदन : 

मैसूर : भारत का चंदन नगर उष्णकटिबंधीय पर्णपाती जंगलों में उगता है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपीरियंस हब

  • पूर्वी नौसेना कमान के वाइस एडमिरल राजेश पी द्वारा विशाखापत्तनम स्थित मैरीटाइम रेफरेंस लाइब्रेरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपीरियंस हब का उद्घाटन किया गया।

नौसेना के कमान और मुख्‍यालय : 

मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापट्टनम मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि

पृथ्वी की गति धीमी  

  • वैज्ञानिकों के एक शोध के अनुसार पृथ्‍वी अपने जिस आंतरिक कोर पर घूमती है, उसकी गति अब धीमी हो रही है तथा आंतरिक कोर उल्‍टी दिशा में घूम रहा है। पृथ्वी के कोर की गति को उलटने की घटना को 'बैकट्रैकिंग' कहा जाता है। 

पृथ्वी का आंतरिक भाग विभाग : 

भूपर्पटी/क्रस्ट ( 34 किमी तक ) मेंटल (34 किमी-2900 किमी) कोर (2900 किमी-6400 किमी)

पर्यावरण एंव जैव विविधता

BBNJ समझौता

  • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (बीबीएनजे) समझौते पर भारत द्वारा हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी। 
  • BBNJ समझौता, या 'हाई सीज़ संधि', संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (UNCLOS) के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है। इसका उद्देश्य देश की सीमाओं से परे महासागर में समुद्री जैव विविधता के दीर्घकालिक संरक्षण पर बढ़ती चिंताओं को दूर करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :  

  • BBNJ समझौता UNCLOS के तहत तीसरा कार्यान्वयन समझौता होगा 
  • UNCLOS को 10 दिसम्‍बर, 1982 को अपनाया गया था और 16 नवम्‍बर, 1994 को लागू हुआ था।
  • जून 2024 तक, 91 देशों ने BBNJ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और आठ पक्षों ने इसकी पुष्टि की है।
  • UNCLOS : United Nations Convention on the Law of the Sea (समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन)

मंगल ग्रह पर जीवित रहने में सक्षम सुपर मॉस की पहचान 

  • चीन के पश्चिमी क्षेत्र झिंजियांग में चीनी वैज्ञानिकों ने एक अत्यंत लचीली रेगिस्तानी काई प्रजाति की पहचान की है जो मंगल ग्रह पर जीवित रहने में सक्षम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • चीन अगले वर्ष पृथ्वी के निकट क्षुद्रग्रह जांच तियानवेन-2 और 2030 के आसपास तियानवेन-3 को लॉन्च करेगा जिसका उद्देश्‍य मंगल ग्रह से नमूने वापस लाना है। 
  • चीन पिछले माह चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से से  नमूने प्राप्त किया था।

सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2024

  • संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क (UN- SDSN) ने सतत् विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2024 जारी की।
  • रिपोर्ट के अनुसार, SDG 2 (भूखमरी को समाप्त करना) के अंतर्गत 65% लक्ष्यों में स्थिरता या प्रतिगमन देखा गया है, SDG 13 (जलवायु कार्रवाई), SDG14 (पानी के नीचे जीवन) और SDG 8 (सभ्य कार्य और आर्थिक विकास) के संबंध में भी इसी तरह के रुझान देखे गए।

प्रमुख सतत विकास लक्ष्य

  • SDG 1- गरीबी उन्मूलन
  • SDG 2-भूख नहीं
  • SDG 5- लैंगिक समानता
  • SDG 7- स्वच्छ ऊर्जा 

रक्षा

पी-8आई विमान

  • भारतीय नौसेना के पी-8आई विमान ने हवाई, अमेरिका में अमेरिकी प्रशांत बेड़े द्वारा आयोजित अभ्यास रिमपैक 2024 में भाग लिया है।

जापान और फिलीपींस के बीच रक्षा समझौता

  • जापान और फिलीपींस ने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र में संयुक्त अभ्यास के लिए जापानी सेना की तैनाती हेतु एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

जापान

  • उगते सूरज की भूमि के रूप में जाना जाता है
  • मुद्रा: येन

फिलिपींस

  • राजधानी शहर मनीला, जिसे "पूर्व का मोती" कहा जाता है
  • मुद्रा: पेसो

पोलैंड और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता

  • यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने वारसॉ में पोलिश प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ निरंतर हवाई रक्षा समर्थन और यूक्रेन के लिए ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने और पुनर्निर्माण में भागीदारी के लिए एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूक्रेन

  • राजधानी: कीव
  • मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया

पोलैंड

  • राजधानी: वारसॉ
  • मुद्रा: पोलिश ज़्लॉटी

बैंकिंग

गुयाना और EXIM के बीच समझौता

  • गुयाना सरकार और भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) के बीच गुयाना के चेड्डी जगन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर फोटोवोल्टिक विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए 2.5 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

एक्जिम बैंक : 

स्थापना : 1982 मुख्यालय: मुंबई मुख्य कार्यकारी: हर्ष बंगारी

चर्चित  व्यक्ति

पंकज अग्रवाल

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को हरियाणा का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

भारत चुनाव आयोग

अनुच्छेद 324 के तहत संवैधानिक निकाय संरचना: मुख्य चुनाव आयुक्त और 2 चुनाव आयुक्त CEC : राजीव कुमार

गगन नारंग

  • ओलंपियन गगन नारंग को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत का शेफ-डी-मिशन नियुक्त किया गया। 
  • शेफ-डी-मिशन ओलंपिक खेलों के दौरान पूरी टीम का प्रवक्ता होता है इसका उद्देश्य एथलीटों को प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना है।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, पेरिस 2024 :

  • संस्‍करण : 33वां
  • आयोजन : 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024( फ्रांस की राजधानी पेरिस में) 
  • 4 नए खेल : ब्रेकिंग, सर्फिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और स्केटबोर्डिंग

सनथ जयसूर्या

  • श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

स्थापना : 1909 मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले

Latest Courses