GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 08 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस की 73वीं बैठक

  • भारतीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस (IPC) 2024 के 73वें संस्करण का आयोजन भारतीय फार्मास्युटिकल एसोसिएशन (IPA) द्वारा 5 - 7 जुलाई, 2024 तक हैदराबाद में किया गया, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सम्‍मेलन को संबोधित किया। 
  • हैदराबाद इस आयोजन की मेजबानी छठी बार कर रहा है।

भारत में प्रमुख संबंधित पहल

राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन (NBM): 

  • लॉन्च : 2017
  • इस मिशन के अंतर्गत, इनोवेट इन इंडिया (i3) कार्यक्रम शुरू किया गया

चिकित्सा उपकरण पार्क योजना

  • उर्वरक मंत्रालय द्वारा
  • कार्यकाल: वित्त वर्ष 2020-2021 से वित्त वर्ष 2024-2025 तक।

भारत - रूस के बीच 22वां वार्षिक शिखर सम्मेलन

  • भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन मास्को में किया जायेगा भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा  लेगें।

रूस : 

  • राजधानी: मास्को
  • मुद्रा: रूबल
सीमावर्ती देश: अज़रबैजान, बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, फिनलैंड, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, उत्तर कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मंगोलिया, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन।

जमानत का अधिकार

  • सर्वोच्च न्यायालय ने एक फैसले के दौरान कहा कि अपराध की प्रकृति चाहे जो भी हो, किसी अभियुक्त के जमानत के अधिकार को दंड के रूप में नहीं रोका जा सकता।

भारत का सर्वोच्च न्यायालय : 

  • सर्वोच्च न्यायिक निकाय है
  • भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय होगा : अनुच्छेद 124
  • अनुच्छेद 129 और 142 : न्यायालय की अवमानना ​​के लिए दंडित करने की शक्ति प्रदान की गई है

अमीन पीजेकेपी विद्यार्थी भवन

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में अमीन PJKP विद्यार्थी भवन और आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी SLIMS अस्पताल का उद्घाटन किया। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

नाटो शिखर सम्मेलन

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 से 11 जुलाई 2024 तक वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मेजबानी में किया जायेगा।

नाटो : 

स्थापना : 1949 मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम देशों की संख्या: 32

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

जीनोम संपादन मिशन

  • केरल मत्स्य एवं महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय (KUFOS) की अगुवाई में मोती के प्रजनन और बीज उत्पादन को बढ़ाने के लिए जीनोम संपादन मिशन शुरू करेगा।

केरल मत्स्य एवं महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय (KUFOS) : 

  • स्‍थापना : 20 नवंबर 2010
  • मुख्यालय : कोच्चि
  • देश का पहला मत्स्य पालन विश्वविद्यालय

जीनोम : 

  • किसी भी जीव के DNA में विद्यमान समस्त जीनों का अनुक्रम 
  • 1920 में, जर्मन वैज्ञानिक हंस विंकलर ने "जीनोम" शब्द पेश किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण 

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के लेबल पर मोटे अक्षरों और बढ़े हुए फॉन्ट आकार में कुल चीनी, नमक और संतृप्त वसा के बारे में पोषण संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) : 

स्थापना : 2008 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: अपूर्व चंद्रा

पंजाब की पहली पौध क्लिनिक एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला

  • नीति आयोग के अनुदान से पंजाब के मोगा में प्रथम पौध क्लिनिक एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई। 
  • क्लिनिक किसानों को मुफ्त मिट्टी परीक्षण और पौधों की बीमारी निदान सेवाएं प्रदान करेगा।

पंजाब : 

राजधानी : चंडीगढ स्वर्ण मंदिर : अमृतसर पर्वत श्रेणी : पीर पंजाल, धौलाधार तथा शिवालिक

हिंद महासागर में पानी के नीचे जैव विविधता अनुसंधान प्रयोगशाला

  • भारत समुद्र तल और विभिन्न गहराइयों पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने के उद्देश्‍य से हिंद महासागर में एक अंतर्जलीय जैव विविधता अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करेगा।

भारत में जैव विविधता हॉटस्पॉट: 

  • हिमालयी हॉटस्पॉट
  • भारत-बर्मा हॉटस्पॉट
  • सुंडालैंड
  • पश्चिमी घाट-श्रीलंका

कला और संस्कृति

उदयगिरि गुफाएं

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफाओं का दौरा किया।
  • उदयगिरि की गुफाएं ब्राह्मी लिपि में अंकित हाथीगुम्‍फा अभिलेख के लिए प्रसिद्ध है। यह अभिलेख जैन णमोकार मंत्र से आरंभ होता है और इसमें कलिंग सम्राट खारवेला के सैन्‍य अभियानों का उल्‍लेख है।

खेल समाचार 

सेंट-डेनिस रीयूनियन ओपन 2024

  • बैडमिंटन में, भारतीय शटलर थारुण मन्नेपल्ली और तस्नीम मीर ने सेंट-डेनिस रीयूनियन ओपन 2024 में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते। 

बैडमिंटन : 

  • शासी निकाय : विश्व बैडमिंटन संघ 
  • गठन : 1934
  • मुख्यालय : कुआलालंपुर , मलेशिया
  • अध्यक्ष : पॉल-एरिक होयर लार्स

3000 मीटर स्टीपलचेज़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • भारत के अविनाश साबले ने 8:09.91 (8 मिनट, 9 सेकंड और एक सेकंड का 91 सौवां हिस्सा) के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया तथा फ्रांस में पेरिस डायमंड लीग 2024 में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में 6ठे स्थान पर रहे।

एशियाई डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप 2024

  • भारत के अभय सिंह ने मलेशिया के जोहोर में आयोजित एशियाई डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में पुरुष युगल और मिश्रित युगल दोनों खिताब जीते।

ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2024

  • लुईस हैमिल्टन ने सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2024 जीता।
  • एक फॉर्मूला वन मोटर रेस थी जो 7 जुलाई 2024 को इंग्लैंड के नॉर्थम्पटनशायर में सिल्वरस्टोन सर्किट में हुई थी । 2024 फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप का बारहवां दौर था ।

डायमंड लीग मीट 2024 

  • यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख ने पेरिस में डायमंड लीग मीट 2024 में महिलाओं की ऊंची कूद में 2.10 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • डायमंड लीग विश्व एथलेटिक्स द्वारा आयोजित शीर्ष स्तरीय ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं की एक वार्षिक सीरीज है। पेरिस मीट डायमंड लीग 2024 सीरीज का आठवां चरण था।

समाचार में व्यक्ति

जॉन लैंडौ

  • ऑस्कर विजेता निर्माता जॉन लैंडौ (जिन्होंने 'टाइटैनिक' और 'अवतार' श्रृंखला पर निर्देशक जेम्स कैमरून के साथ मिलकर काम किया था) का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

ऑस्कर आवार्ड :

प्रथम पुरस्कार : 16 मई 1929 भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड  : 1983 में मदर इंडिया के लिए 95वां अकादमी बेस्ट फिल्म पुरस्कार 2023 :  एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस

पुस्तकें एवं लेखक

“ समयपुरम -द सेक्रेड सीट ऑफ शक्ति”

  • हिंदू प्रकाशन समूह ने वृंदा रामानन और जे. रामानन द्वारा लिखित एक कॉफी-टेबल बुक, “समयपुरम-द सेक्रेड सीट ऑफ शक्ति” प्रकाशित की है।

Latest Courses