GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 06 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

ऋण शिक्षा कार्यक्रम SEHER लॉन्च

  • नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) और ट्रांसयूनियन क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (CIBIL) द्वारा महिला उद्यमियों के लिए एक व्यापक ऋण शिक्षा कार्यक्रम SEHER लॉन्च किया गया जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ाना है, जिससे महिलाओं को व्यवसाय विकास के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय उपकरणों तक पहुँच प्राप्त हो सके।
  • उद्यम पंजीकरण पोर्टल (URP) के अनुसार भारत में 63 मिलियन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ( MSME) हैं, जिनमें से 20.5% व्यवसाय महिलाओं के स्वामित्व में हैं और लगभग 27 मिलियन लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • भारत में महिलाओं द्वारा व्यवसाय ऋण की मांग वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2024 तक 3.9 गुना बढ़ी  है।

नीति आयोग : 

  • स्थापना: 1 जनवरी 2015
  • उपाध्यक्ष: सुमन बेरी
  • CEO : बीवीआर सुब्रह्मण्यम
  • महिला उद्यमिता मंच (WEP) : 
  • लान्‍च : 2018 

वीरता पुरस्कार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों को 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किए।
  • शौर्य चक्र , अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

राष्ट्रपति: 

अनुच्छेद 52: भारत का राष्ट्रपति अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 61: राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत -कांगो 

  • भारत और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के रक्षा मंत्रालयों के बीच पहली सचिव स्तरीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो 

राजधानी: किंशासा मुद्रा:कांगोलेस फ़्रैंक कांगो: विश्व की सबसे गहरी नदी

ब्रिटेन में नई सरकार

  • लेबर पार्टी के कीर स्टारमर यूनाइटेड किंगडम (UK) के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
  • एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री तथा राहेल रीव्स को यूके की प्रथम महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर के रूप मेंनियुक्‍त किया गया।

यूनाइटेड किंगडम (UK)

सम्राट: किंग चार्ल्स तृतीय  संसद स्थान: वेस्टमिंस्टर, लंदन इसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड

ईरान के नए राष्ट्रपति

  • ईरान के सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियान को नया राष्ट्रपति चुन गया है।  पेजेशकियान की पहचान एक उदारवादी और सुधारवादी नेता के रूप में हैं। 
  • ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद ईरान में 28 मई को प्रथम चरण तथा 5 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान हुए थे।

ईरान : 

सर्वोच्च नेता: अयातुल्ला अली ख़ामेनेई राजधानी: तेहरान मुद्रा : ईरानी रियाल (IRR)

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

DPIIT और NCAER के बीच समझौता ज्ञापन

  • उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने लॉजिस्टिक्स लागत के आकलन के लिए एक विस्तृत रूपरेखा विकसित करने और 2023-24 के लिए लागत के आकलन हेतु अध्ययन करने हेतु थिंक टैंक NCAER के साथ एक समझौता किया है।
  • भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (NLP) शुरू की नीति का एक प्राथमिक उद्देश्य सकल घरेलू उत्पाद में लॉजिस्टिक्स लागत के प्रतिशत को कम करना था।

NCAER : 

पूरा नाम: नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च स्थापना: 1956 मुख्यालय: नई दिल्ली

एल्यूमीनियम के बर्तनों के लिए BIS के अनुरूपता

  • भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने के लिए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के दिशा-निर्देशों को अनिवार्य किया।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) : 

स्थापना: 1 अप्रैल 1987 महानिदेशक: प्रमोद कुमार तिवारी मंत्रालय : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन

  • भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। 2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य से 16.8% अधिक है।

गति शक्ति विश्वविद्यालय

  • भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) वडोदरा और एयरबस ने भारतीय विमानन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • GSV वडोदरा की स्थापना 2022 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से की गई थी जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय विकास योजनाओं (पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान 2021 और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति 2022) के जनादेश को पूरा करना था।

पीएम गति शक्ति योजना:

लान्‍च : 2021 उद्देश्य : देश की बुनियादी ढांचे यानी इंफ्रास्टक्चर को मजबूत करना और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाना

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण

सींग वाले मेंढक प्रजातियाँ

  • शिलांग और पुणे में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश में सींग वाले मेंढक की नई प्रजाति की खोज की है, जिसे पहले गलती से वियतनामी सरीसृप के रूप में पहचाना गया था।
  • चाय की पत्तियों के बीच रहने और छोटे सींगों वाले इस मेंढक का रंग गहरा भूरा है और इसकी पहचान ज़ेनोफ़्रीस अपाटानी के रूप में की गई है। 

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) : 

स्थापना: 1 जुलाई 1916 मुख्यालय: कोलकाता संस्थापक: थॉमस नेल्सन अन्नाडेल

SIGHT योजनाे

  • अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने SIGHT योजना के “ग्रीन हाइड्रोजन संक्रमण के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप” के तहत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादकों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 
  • SIGHT योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रोलाइज़र के घरेलू विनिर्माण को वित्तपोषित करना और ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करना था।

नवीकरणीय ऊर्जा :

  • प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त ऊर्जा - सूर्य, हवा आदि से 
शीर्ष ऊर्जा उपभोक्ता वाले देश : चीन >अमेरिका>भारत

क्लोरैम्फेनिकॉल और नाइट्रोफ्यूरान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश

  • शीर्ष सलाहकार निकाय औषधि परामर्शदात्री समिति (DCC) ने क्लोरैम्फेनिकॉल और नाइट्रोफ्यूरान नामक दो एंटीबायोटिक दवाओं के आयात, उत्पादन, वितरण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। 
  • इन रोगाणुरोधी दवाओं का व्यापक रूप से खाद्य उत्पादक पशुओं में बैक्टीरिया के उपचार में उपयोग किया जाता है।

IRS तथा IITबॉम्बे के बीच समझौता ज्ञापन

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IITबॉम्बे) ने समुद्री सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से जहाज प्रक्षेप पथ भविष्यवाणी उपकरण विकसित करने के लिए भारतीय शिपिंग रजिस्टर (IRS) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

महत्‍वपूर्ण दिवस 

विश्व जूनोसिस दिवस

  • विश्व जूनोसिस दिवस प्रतिवर्ष 6 जुलाई को प्रसिद्ध फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। 
  • जूनोटिक बीमारी के खिलाफ पहला टीका लुई पाश्चर ने 6 जुलाई 1885 को लगाया था।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

  • पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । 
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और 1947 से 1950 तक प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

Latest Courses