GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 04 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

यूनेस्को विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र

  • यूनेस्को विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र 21-31 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) : 

  • स्थापना : 16 नवम्बर 1945
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • भारत सदस्‍य बना : 1946 
  • महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले

CACके कार्यकारी समिति का 86वां सत्र

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की CEO जी कमला वर्धन राव ने 1 से 5 जुलाई, 2024 तक रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय में आयोजित कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग (CAC) की कार्यकारी समिति (CCEXEC) के 86वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • CAC, FAOऔर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य व्यापार में निष्पक्ष प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):

मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड स्थापना: 1948 महानिदेशक : टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस

स्मार्ट सिटी मिशन

  • भारत सरकार ने शेष 10% परियोजनाओं को पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटीज मिशन की अवधि 31 मार्च 2025 तक बढ़ायी है।

स्मार्ट सिटी मिशन : 

लॉन्च : 2015 नोडल मंत्रालय : आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय

सम्पूर्णता अभियान

  • नीति आयोग 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का 'संपूर्णता अभियान' आरंभ कर रहा है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 6 प्रमुख संकेतकों और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

आकांक्षी जिला कार्यक्रम : 

  • लॉन्च : जनवरी 2018 
  • पांच विषय वस्तुओं पर केंद्रित: स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास, अवसंरचना,
  • 81 संकेतकों पर प्रगति मापी गई

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम : 

  • लॉन्च : जनवरी 2023
  • पांच विषय वस्तुओं पर केंद्रित: स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ, अवसंरचना, सामाजिक विकास
  • 40 संकेतकों पर प्रगति मापी गई

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग 

संयुक्त अरब अमीरात में क्यूआर-कोड-आधारित UPI

  • NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने UAE में पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) टर्मिनलों पर क्यूआर-कोड-आधारित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान की स्वीकृति को सुविधाजनक बनाने के लिए नेटवर्क इंटरनेशनल के साथ साझेदारी की।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI): 

स्थापना : 2008 मुख्यालय : मुंबई  MD & CEO: दिलीप असबे

पर्यावरण+विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

NIC और भारतीय मसाला बोर्ड के बीच समझौता ज्ञापन 

  • सिक्किम में बड़ी इलायची की बीमारियों का पता लगाने और वर्गीकरण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपकरण विकसित करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और भारतीय मसाला बोर्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए ।

भारतीय मसाला बोर्ड : 

स्थापना : 26 फरवरी 1987 मुख्यालय: कोच्चि, केरल अध्यक्ष: अमरदीप सिंह भाटिया

ग्रीनहाउस गैस का बढ़ता स्तर

  • बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) के वैज्ञानिकों के एक शोध के अनुसार  बढ़ते ग्रीनहाउस गैस स्तर के कारण भूमध्यरेखीय क्षेत्रों में वर्षा के पैटर्न में बदलाव के कारण पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान द्वीप समूह में सदाबहार वनों की जगह पर्णपाती वन आ सकते हैं।

प्रमुख ग्रीनहाउस गैसें

कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), मीथेन (CH4), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), सल्फर हेक्साफ्लोराइड (SF6), हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFC) और परफ्लोरोकार्बन (PFC)।

जीबीएफ लक्ष्य 3

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की नई रिपोर्ट "पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में संरक्षित और संरक्षित क्षेत्रों की स्थिति - दूसरा संस्करण" से पता चला है कि पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (GBF) लक्ष्य 3 के कवरेज लक्ष्य को प्राप्त करने के आधे रास्ते पर है। 

GBF लक्ष्य 3 

यह देशों को अपने 30% भूदृश्यों और समुद्री परिदृश्यों को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

खेल समाचार

ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 स्थान

  • भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचने वाले भारत के प्रथम ऑलराउंडर बने  हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) 

  • स्थापना: 1909
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • CEO : ज्योफ एलार्डिस
  • अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले

चर्चित व्यक्ति

डॉ. बीएन गंगाधर

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने डॉ. बी.एन. गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हेमंत सोरेन

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 7 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

झारखंड : 

  • राजधानी : राँची
  • जनजातीय पर्व : सरहुल
  • संथाल जाति की प्रमुख लोककला : जादोपटिया
  • भौगोलिक अवस्थिति : भारत के उत्तर-पूर्व भाग में

स्वामी विवेकानंद

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वामी विवेकानंद : 

  • जन्‍म : 12 जनवरी 1863 
  • जयंती को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है
  • रामकृष्ण मिशन की स्थापना : 1897 , कलकत्ता के पास बेलूर में
  • मृत्यु  : 4 जुलाई 1902

राजिंदर खन्ना

  • TV रविचंद्रन को देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया तथा पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। 
  • वर्तमान में अजित डोभाल 2014 से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ बिद्युत रंजन सारंगी

  • डॉ. बिद्युत रंजन सारंगी को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 

झारखंड : 

उच्च न्यायालय : राँची में  प्रथम मुख्य न्न्यायाधीश : विनोद कुमार गुप्ता प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश : ज्ञान सुधा मिश्र

Latest Courses