GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 03 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

“मिशन कर्मयोगी” की परिकल्पना के अनुरूप पोर्टल 

  • केन्द्रीय कोयला तथा खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में “राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को पुरस्कृत करने की उत्कृष्ट पहल (NIRMAN)” पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • यह पोर्टल “मिशन कर्मयोगी” की परिकल्पना के अनुरूप, कोल इंडिया लिमिटेड के संचालन वाले जिलों के उन मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई एक CSR (कार्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व) योजना है, जिन्होंने 2024 में UPSC परीक्षा (सिविल सेवा और वन सेवा के लिए) के प्रारंभिक दौर में अर्हता प्राप्त की है।

मिशन कर्मयोगी: 

मिशन कर्मयोगी: 

लॉन्च वर्ष : 2020 

कोल इंडिया लिमिटेड : 

  • स्थापना : 1975
  • मुख्यालय : कोलकाता, पश्चिम बंगाल

ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में ग्लोबल इंडिया एआई समिट 2024 का उद्घाटन किया। 
  • ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 3 - 4 जुलाई, 2024 तक किया जायेगा।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) : 

जनक :  जॉन मैकार्थी भारत का प्रथम कृत्रिम बुद्धिमत्ता विद्यालय:  शांतिगिरी विद्याभवन (केरल, तिरुवनंतपुरम)

जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) गैलरी का उद्घाटन

  • खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) गैलरी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना

  • महाराष्ट्र सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन' योजना के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे। 

महाराष्ट्र : 

महाराष्ट्र दिवस : 1 मई राज्यपाल: रमेश बैस मुख्‍यमंत्री : एकनाथ शिंदे

उत्तर प्रदेश, निर्माण विधेयक 2024

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश नोडल निवेश क्षेत्र विनिर्माण (Construction) क्षेत्र विधेयक (NIRMAN)-2024 का मसौदा पारित किया।

उत्तर प्रदेश 

  • प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • सबसे छोटा जिला: भदोही
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-बेलारूस प्रथम कांसुलर वार्ता

  • भारत-बेलारूस के बीच प्रथम कांसुलर वार्ता का आयेाजन बेलारूस की राजधानी मिंस्क में किया गया।

बेलारूस : 

राजधानी: मिन्स्क मुद्रा: बेलारूसी रूबल

नया ओडिशा राज्य पर्यटन और ओडीओपी

  • बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता और क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अपने कांसुलर हॉल में नई ओडिशा राज्य पर्यटन और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) का उद्घाटन किया है।

बहरीन 

राजधानी: मनामा मुद्रा: बहरीनी दीनार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान

  • भारत का प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली हेलो कक्षा पूरी की।

आदित्य-एल1 :

लॉन्च तिथि: 2 सितंबर 2023 L1 बिंदु पर पहुंच : 6 जनवरी 2024

रूसी कक्षीय स्टेशन

  • रूस ने 2033 तक रूसी कक्षीय स्टेशन के निर्माण के कार्यक्रम को मंजूरी दी है।
  • वैज्ञानिक और ऊर्जा मॉड्यूल सबसे पहले 2027 में लॉन्च किए जाएंगे, और तीन अन्य कोर मॉड्यूल, अर्थात् यूनिवर्सल नोडल, गेटवे और बेस मॉड्यूल, 2030 तक लॉन्च किए जाएंगे।

अंतरिक्ष एजेंसी और उनका देश : 

  • जाक्सा-जापान
  • नासा-यूएसए
  • ईएसए-यूरोप
  • रोस्कोस्मोस -रूस

जस्ता

  • फ्रांस के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जिंक फलीदार फसलों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

फलीदार फसलों के उदाहरण

बीन्स, छोले, मूंगफली, दाल, ल्यूपिन , मेसकाइट, कैरब, इमली, अल्फाल्फा और तिपतिया घास इत्‍यादि 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

जून 2024 के लिए भारत का कोयला उत्पादन

  • जून 2024 के लिए भारत का कोयला उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 84.63 मिलियन टन तक पहुंच गया है। 

कोयला का वर्गीकरण : 

  • एन्थ्रेसाइट (80-95% कार्बन): जम्मू-कश्मीर 
  • बिटुमिनस (60-80% कार्बन): झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश 
  • लिग्नाइट (40-55% कार्बन): राजस्थान, लखीमपुर (असम) एवं तमिलनाडु 
  • पीट: इसमें 40% से कम कार्बन और कार्बनिक पदार्थ
  • भारत में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड

सेबी द्वारा संस्थाओं को नोटिस 

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्क्रिप्ट में व्यापार उल्लंघन के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च LLC, नाथन एंडरसन और मॉरीशस स्थित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मार्क किंगडन की संस्थाओं को नोटिस जारी किया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI):  

स्थापना : 1988 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: माधबी पुरी बुच 

ADB द्वारा 170 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण पर हस्ताक्षर

  • भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी और भविष्य की महामारियों के प्रति प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए 170 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण पर हस्ताक्षर किए।

एडीबी के बारे में

स्थापना : 19 दिसम्बर 1966 मुख्यालय: मंडालुयोंग , फिलीपींस अध्यक्ष: मासात्सुगु असाकावा

रुपया-क्यात व्यापार निपटान तंत्र

  • रुपया-क्यात व्यापार निपटान तंत्र के तहत भारत से म्यांमार को एक करोड़ रुपये से अधिक के दालों के निर्यात की सुविधा पहली बार सफलतापूर्वक प्रदान की गई है। 
  • इस लेनदेन का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना और स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देना है।

'संभव होम लोन्स'  

  • बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (BHFL) 'संभव होम लोन्स'  लॉन्च किया है ।
  • इस नए उत्पाद के तहत पहली बार घर खरीदने वालों के लिए आय मानदंड ₹10,000 प्रति माह से शुरू होता है, जिसमें ऋण राशि ₹10 लाख जितनी कम हो सकती है।

जापान में नये बैंक नोट

  • जापान ने दो दशक के बाद नए बैंक नोट जारी किए,  जिसमें जालसाजी से निपटने के लिए ‘3-डी होलोग्राम’ प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है।

जापान : 

राजधानी: टोक्यो मुद्रा: जापानी येन प्रधानमंत्री: फूमिओ किशिदा

रक्षा

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री

  • भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री
  • का 13वां संस्करण थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिरा प्राकन में शुरू हुआ।
भारत और थाईलैंड के बीच वायुसेना अभ्यास: सियाम भारत

डब्ल्यूएसएस

  • वायु सेना प्रमुख (CAS) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने हैदराबाद के बेगमपेट वायु सेना स्टेशन में हथियार प्रणाली स्कूल (WSS) का उद्घाटन किया।

रक्षा बलों के प्रमुख

सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारा

  • रक्षा मंत्रालय (MoD) ने तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारे के तहत चेन्नई में तीन अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
  • ये मानव रहित हवाई प्रणाली (UAS), इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) और इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स (EO) डोमेन से संबंधित हैं।
अन्य रक्षा औद्योगिक गलियारा उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के झांसी में है ।

'नोमैडिक एलीफेंट'

  • भारत-मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट' का 16वां संस्करण 3-16 जुलाई तक मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ।
पिछला संस्करण 2023 में मंगोलिया में आयोजित किया गया था।

चर्चित व्यक्ति

डिक स्कोफ़

  • डिक स्कोफ़ ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

महत्वपूर्ण दिवस 

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस प्रतिवर्ष 3 जुलाई को मनाया जाता है, ताकि 'उपयोग करो और फेंक दो' उद्देश्यों के लिए प्लास्टिक बैग के उपयोग को हतोत्साहित किया जा सके, चाहे वह खाद्य पैकेजिंग के लिए हो या किराने का सामान खरीदने के लिए

Latest Courses