GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 27 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार

मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने नई दिल्ली में भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (MR-MOCR) सौंपा।
  • माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ जोधपुर में DRDO की रक्षा प्रयोगशाला द्वारा विकसित एक विशिष्ट तकनीक है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अध्यक्ष: समीर वी कामत

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत और बेनिन

  • भारत और बेनिन के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का तीसरे दौर का आयोजन 24-25 जून 2024 तक कोटोनोउ, बेनिन में किया गया। आयोजन में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
  • वर्ष 2022-23 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 1.34 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था।
बेनिन राजधानी: पोर्टो-नोवो

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • पैराग्वे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का पूर्ण सदस्य बनने वाला 100वां देश बन गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन : 

स्थापना: 2015

अध्यक्ष: आर. के. सिंह

पैराग्वे : 

  • राजधानी: असुनसियन
  • मुद्रा : पैरागुएआन गुआरानी (PYG)

खेल समाचार

पेरिस ओलंपिक

  • भारतीय तैराक धिनिधि देसिंघु और श्रीहरि नटराज ने यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्‍यम से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 : 

मेज़बान शहर: पेरिस, स्टेड डी फ्रांस आदर्श वाक्य: खेल व्यापक रूप से खुले हैं;

चर्चित व्यक्ति

मार्क रूटे

  • नीदरलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री मार्क रूटे नाटो के अगले महासचिव होंगे।

नाटो : 

स्थापना: 1949 मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम

क्रिस सिल्वरवुड

  • क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुहम्मद वसीम

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए मुहम्मद वसीम को महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

सैम पित्रोदा

  • सैम पित्रोदा को पुनः इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

विविध

विश्व मादक पदार्थ दिवस

  • विश्व मादक पदार्थ दिवस प्रति वर्ष 26 जून को मनाया जाता है ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त विश्व बनाने के लिए कार्रवाई और सहयोग को मजबूत किया जा सके।
  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है ।
थीम 2024 “प्रमाण स्पष्ट है: रोकथाम में निवेश करें”

सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को "मिनी रत्न" (श्रेणी-1) का दर्जा देने की घोषणा की।
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड स्थापना: 1974

Latest Courses