GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 25 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद की बैठक

  • भारत 25 - 27 जून 2024 तक नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO ) परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा।
  • चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक होने के कारण भारत को 2024 के लिए ISO के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO ) : 

पूरे विश्‍व में चीनी बाजार की स्थिति में सुधार के लिए समर्पित है
  • गठन : 1968
  • मुख्यालय : लंदन

महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी

  • केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों के 21 ब्लॉकों की नीलामी के चौथे चरण का शुभारंभ किया।

कोयला : 

  • वर्गीकरण : एन्थ्रेसाइट (80-95% कार्बन), बिटुमिनस (60-80% कार्बन), लिग्नाइट (40-55% कार्बन)
  • विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश: चीन
  • भारत में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड

राष्ट्रीय डायरिया रोको अभियान 2024

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय दस्त रोको अभियान 2024 का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान का लक्ष्य बचपन में दस्त के कारण होने वाली बच्चों की मृत्यु को शून्य करना है।

डायरिया रोग:

  • किसी व्यक्ति द्वारा बार-बार उल्टी और दस्त करना जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है
  • मुख्‍य कारण : दूषित भोजन और पानी, कुपोषण, संक्रमण

अंतरराष्ट्रीय समाचार

केन्या: गैर-नाटो सहयोगी

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने केन्या को अपना "प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी" (MNNA) नामित किया है। 
  • MNNA दर्जा अमेरिकी कानून के तहत एक पदनाम है जो विदेशी भागीदारों को रक्षा व्यापार और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्रों में कुछ लाभ प्रदान करता है।
केन्या राजधानी: नैरोबी

भारत-अफ्रीका डाक नेताओं की बैठक

  • भारत-अफ्रीका डाक नेताओं की बैठक का आयोजन भारत में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य डाक क्षेत्र में अफ्रीकी देशों और भारत के प्रशासनों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है।

खेल समाचार

अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

  • जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण , दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते ।

चर्चित व्यक्ति

तपन कुमार डेका

  • खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन कुमार डेका को एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है।

भरत लाल

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव भरत लाल को एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है।

शुभमन गिल

  • शुभमन गिल आगामी जिम्बाब्वे दौरे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

विविध

भूमिगत कोयला गैसीकरण

  • झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए एक अभिनव पायलट परियोजना शुरू की है।
  • इन गैसों का उपयोग सिंथेटिक प्राकृतिक गैस, ईंधन, उर्वरक, विस्फोटक और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए रासायनिक फीडस्टॉक के उत्पादन में किया जा सकता है।

Latest Courses