GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 22 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 15 -21 जून, 2024 तक मुंबई के भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के FD-NFDC कॉम्प्लेक्स में किया गया।

पुरस्कार :  

  • निर्देशक एडमंड रैनसन को ‘लाइफ इन लूम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
  • श्रीमोई सिंह ने अपनी फिल्म ‘एंड टुवर्ड्स हैप्पी एलीज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का दादा साहब फाल्के चित्रनगरी पुरस्कार जीता।
  • निशिता जैन द्वारा निर्देशित भारतीय वृत्तचित्र ‘द गोल्डन थ्रेड’ को गोल्डन कोंच पुरस्कार के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के रूप में सम्मानित किया गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून

  • केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कदाचार और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए एक कड़ा कानून बनाया है। इसमें दोषियों को अधिकतम 10 साल की जेल की सजा और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

फिलिस्तीन

  • अर्मेनिया ने फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देने की घोषणा की, जो गाजा में युद्ध के दौरान ऐसा करने वाला नवीनतम देश है।

अर्मेनिया : 

मुद्रा: अर्मेनियाई ड्राम राजधानी: येरेवन

अर्थव्यवस्था

53वीं  GST परिषद की बैठक 

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली में 53वीं GST परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

GST परिषद :

अनुच्छेद 279A : संवैधानिक निकाय है अनुच्छेद 279A (1) : के अनुसार, GST परिषद का गठन राष्ट्रपति द्वारा

चर्चित व्यक्ति

अंकिता रैना

  • टेनिस में भारत की अंकिता रैना WTA वेनेटो ओपन टूर्नामेंट से बाहर हुई उन्‍हें महिला एकल क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की सुसान बैंडेची से 4-6, 7-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

नेल्सन डिसूज़ा

  • रियर एडमिरल नेल्सन डिसूजा ने सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। 

विविध 

ग्रीष्म संक्रांति

  • 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति होती है, जो उत्तरी गोलार्ध के लिए वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसमें भारत भी शामिल है। 
  • यह खगोलीय घटना तब होती है जब पृथ्वी का अक्षीय झुकाव सूर्य की ओर सबसे अधिक होता है, जिसके परिणामस्वरूप सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।

विश्व संगीत दिवस

  • संगीत की सार्वभौमिक भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।

विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफ़िक संगठन हाइड्रोग्राफी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मनाता है।
थीम 2024 हाइड्रोग्राफ़िक सूचना - समुद्री गतिविधियों में सुरक्षा, दक्षता और स्थिरता बढ़ाना

Latest Courses