GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 20 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार

CERT-In और मास्टरकार्ड इंडिया का समझौता 

  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम स्थापना : 2004

अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाएँ

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात और तमिलनाडु में 1 गीगावाट (प्रत्येक 500 मेगावाट) क्षमता वाली भारत की पहली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 7,453 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (VGF) योजना को मंजूरी दी ।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2869 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दी । 
  • हवाई अड्डे को पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करते हुए हरित हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा। 

विश्व खाद्य भारत 2024

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, चिराग पासवान और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और रेलवे राज्य मंत्री, रवनीत सिंह ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

रूस और उत्तर कोरिया

  • रूस और उत्तर कोरिया ने अपने सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर कि, जिसमें हमला होने पर आपसी रक्षा प्रतिज्ञा भी शामिल है।
उत्तर कोरिया राजधानी: प्योंगयांग

खेल समाचार

ब्रिक्स खेल

  • भारतीय महिला और पुरुष टेनिस टीमों ने रूस के कज़ान में आयोजित ब्रिक्स खेलों में कांस्य पदक जीते। 

चर्चित व्यक्ति

अनुराग बत्रा

  • अनुराग बत्रा को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज का सदस्य चुना गया ।

डॉ.जितेंद्र सिंह

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लगातार तीसरी बार भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

विविध

विश्व सिकल सेल दिवस

  • विश्व सिकल सेल दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को मनाया जाता है।
  • सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो हीमोग्लोबिन जीन में उत्परिवर्तन के कारण होता है।
  • हीमोग्लोबिन (Hb) एक लाल रंग का लौह युक्त वर्णक है जो आरबीसी में मौजूद होता है और ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है।
थीम 2024 प्रगति के माध्यम से आशा: वैश्विक स्तर पर सिकल सेल देखभाल को आगे बढ़ाना

ई-श्रम पोर्टल

  • 112वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (ILC) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आईएलसी के मौके पर ई-श्रम पोर्टल और इसके वर्तमान एकीकरण और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
  • पोर्टल को असंगठित श्रमिकों के लिए वन-स्टॉप-सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ई-श्रम पोर्टल लॉन्च: 2021

Latest Courses