06 February, 2025
GK Update
Sat 15 Jun, 2024
राष्ट्रीय समाचार
जी7 शिखर सम्मेलन
- प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की सहित विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) :
गठन : नवंबर 1975 | शामिल देश : कनाडा, फ्रांँस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका |
भारत- IORA क्रूज पर्यटन सम्मेलन
- फिक्की, इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) सचिवालय और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में, नई दिल्ली में 2 दिवसीय भारत-IORA क्रूज पर्यटन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- सम्मेलन में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन, बांग्लादेश, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मोजाम्बिक, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स और तंजानिया सहित आईओआरए सदस्य देशों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) :
हिंद महासागर की सीमा से लगे देशों के बीच आर्थिक सहयोग एवं क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने हेतु स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है। | गठन : मार्च, 1997 |
झारखंड सरकार कृषि ऋण माफ करेगी
- झारखंड सरकार ने राज्य के 1.91 लाख से अधिक किसानों को राहत देने के लिए 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है।
झारखंड :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 जून को समाप्त सप्ताह में 4.307 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 655.817 बिलियन डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
- विदेशी मुद्रा (forex) भंडार विदेशी मुद्रा में मूल्यवर्गित परिसंपत्तियां हैं जो किसी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा रखी जाती हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार :
|
खेल समाचार
यूरो कप 2024
- यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का 2024 सीज़न, जिसे यूरो कप 2024 के नाम से भी जाना जाता है, जर्मनी में शुरू हुआ।
|
चर्चित व्यक्ति
जुएल ओरांव
- जुएल ओरांव ने नई दिल्ली में जनजातीय मामलों के मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
सिरिल रामफोसा
- सिरिल रामफोसा पुनः दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गये।
दक्षिण अफ्रीका :
राजधानियाँ: केप टाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफ़ोन्टेन | मुद्रा: दक्षिण अफ़्रीकी रैंड (ZAR) |
विविध
आम महोत्सव
- आम महोत्सव का सातवां संस्करण भोपाल के नाबार्ड परिसर में आयोजित किया जाएगा।
- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development : NABARD) :
स्थापना : 1982 | अध्यक्ष : शाजी के वी | शाहनिदेशक : डॉ उर्विश | मुख्यालय : मुंबई |