06 February, 2025
GK Update
Wed 12 Jun, 2024
राष्ट्रीय समाचार
प्रधान मंत्री आवास योजना
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ अतिरिक्त घरों के निर्माण को मंजूरी दी।
- केंद्र सरकार वर्ष 2015 से प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन कर रही है, जिसका उद्देश्य पात्र ग्रामीण एवं शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त मकान बनाने में सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना के तहत पिछले दस वर्षों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4 करोड़ 21 लाख मकान बनकर तैयार हो चुके हैं।
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
विश्व बैंक की रिपोर्ट
- विश्व बैंक की नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले तीन वित्तीय वर्षों में 6.7 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
- इस रिपोर्ट में, विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के लिए अपने विकास पूर्वानुमान को 6.6 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
विश्व बैंक:
अध्यक्ष: अजय बंगा | मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका | स्थापना: जुलाई 1944 |
रक्षा समाचार
जिमेक्स 24
- जापान-भारत समुद्री अभ्यास ( जिमेक्स 24) जापान के योकोसुका में शुरू हुआ।
- भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS शिवालिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग ले रहा है।
भारतीय नौसेना
नौसेनाध्यक्ष: नौसेनाध्यक्ष | नौ सेना दिवस: 4 दिसंबर | आदर्श वाक्य: शं नो वरुणः |
खेल समाचार
हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने भारत को दिसंबर 2025 में होने वाले पुरुष जूनियर विश्व कप का आधिकारिक मेजबान घोषित किया है। यह टूर्नामेंट का 14वां संस्करण होगा।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH):
स्थापना : जनवरी 1924 | मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड | अध्यक्ष : तैय्यब इकराम |
चर्चित व्यक्ति
उपेन्द्र द्विवेदी
- लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अगला थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी, जो वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं, 30 जून, 2024 को अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
भारतीय सेना :
मुख्यालय: नई दिल्ली | आदर्श वाक्य: “सेवा परमो धर्मः” | सेना दिवस: 15 जनवरी |
राजीव तारानाथ
- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सरोद वादक पंडित राजीव तारानाथ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इन्हे वर्ष 2019 में पद्म श्री पुरस्कार एवं वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
शिवराज सिंह चौहान
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
किरण रिजिजु
- कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाला।
संजीत खरेल
- सिक्किम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गंगटोक स्थित राजभवन में संजीत खरेल को राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।
टीके चथुन्नी
- केरल में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और प्रख्यात फुटबॉल कोच टीके चथुन्नी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया ।
सी. मुथु मरुथाचलम
- डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) ने सी. मुथु मरुथाचलम को अध्यक्ष और परिचालन एवं रसद प्रमुख नियुक्त किया है।
जोस मोलिना
- जोस मोलिना को मोहन बागान सुपर जायंट (MBSG) का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
विविध
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (AYDMS) के तीसरे संस्करण की घोषणा की।
- यह सम्मान प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो श्रेणियों के तहत बाईस भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में प्रदान किए जाएंगे।
क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2025 को 'क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया जाएगा।
- यह पहल "वर्ष भर" और "विश्व भर में" होगी, और "क्वांटम विज्ञान और अनुप्रयोगों के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी स्तरों पर गतिविधियों के माध्यम से" मनाई जाएगी।