GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 08 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारत के दो नए रामसर स्‍थल 

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने रामसर सम्मेलन के तहत बिहार में नकटी और नागी पक्षी अभयारण्यों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के नवीनतम आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित किया है, जिससे भारत में आर्द्रभूमि स्थल की संख्‍या 82 तथा बिहार में तीन (प्रथम बेगुसराय जिले में कांवर झील)  हो गए हैं।
  • नागी पक्षी अभयारण्य (81वां रामसर स्थल) जमुई, बिहार में नागी नदी पर बांध बनाकर (मानव निर्मित) बनाया गया है, जबकि नकटी पक्षी अभयारण्य (82वां रामसर स्थल) जमुई, बिहार में नकटी बांध द्वारा निर्मित (मानव निर्मित) रामसर स्‍थल है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • रामसर कन्वेंशन, आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसपर 1971 में ईरान के रामसर शहर में हस्ताक्षर किए गए
  • सबसे अधिक रामसर स्थल : यूके (175)
  • मेक्सिको, 144
  • भारत और चीन : 82
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस : 2 फरवरी
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 का विषय 'वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग'

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

विदेशी मुद्रा भंडार

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मई तक 651.5 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार

  • किसी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा विभिन्न विदेशी मुद्राओं में रखी गई संपत्तियों से है। 
  • उपयोग : राष्ट्रीय मुद्रा के मूल्य को स्थिर करने, मुद्रा बाजारों में हस्तक्षेप करने और बाहरी वित्तीय दायित्वों का प्रबंधन करने के लिए
  • शामिल मदें : विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ(अन्य देशों की सरकारी प्रतिभूतियाँ और बॉन्ड), स्वर्ण भंडार, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ रिज़र्व ट्रेंच, विशेष आहरण अधिकार (SDR)

UPI लाइट (LITE) वॉलेट

  • रिजर्व बैंक ने UPI लाइट (LITE) वॉलेट के लिए ऑटो-रिप्लेनिशमेंट सुविधा लाने का प्रस्ताव दिया है।
  • UPIलाइट सुविधा वर्तमान में ग्राहक को अपने UPI लाइट वॉलेट में 2,000 रुपये तक लोड करने और 5,000 रुपये तक का भुगतान करने की अनुमति देती है।

UPI लाइट (LITE) वॉलेट : 

  • UPI लाइट को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था।
  • NPCI की स्थापना : 2008
  • एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) प्रारंभ : 2016

रेपो दर 6.5% पर अपरिवर्तित

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर को 6.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। 
  • परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा दर 6.25 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी हुई है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :

स्‍थापना : 1935 राष्ट्रीयकरण : वर्ष 1949 में मुख्‍यालय : मुंबई

खेल समाचार 

निशानेबाजी, विश्व कप म्यूनिख

  • महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन विशेषज्ञ सिफ्ट कौर समरा ने म्यूनिख में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप राइफल/पिस्टल के अंतिम दिन कांस्य पदक जीता।
  • इससे पहले सरबजोत सिंह पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था जिससे ISSF में पदकों की कुल संख्‍या 2 हो गयी है।

बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2024

  • भारत के अमन सहरावत ने हंगरी के बुडापेस्ट में कुश्ती रैंकिंग सीरीज 2024 में रजत पदक जीता।

चर्चित व्यक्ति

ए.जे.टी.जॉनसिंह

  • प्रख्यात वन्यजीव जीवविज्ञानी और वन्यजीव संरक्षण के अग्रदूतों में से एक ए.जे.टी.जॉनसिंह का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

एन चंद्रबाबू नायडू

  • तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

आंध्र प्रदेश : 

  • राज्‍यपाल : एस अब्दुल नज़ीर
  • राजधानी : अमरावती
  • राजकीय नृत्य : कुचिपुड़ी, ओट्ट
  • मुख्य भाषा : तेलुगु
  • प्रमुख झील : कोल्लेरू
  • सबसे बड़ा केला उत्पादक राज्य है 

विविध 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

  • खाद्य मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर देने के लिए प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
विषय खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहें

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन (विषय - अमृत काल में भारत)15 - 21 जून, 2024 तक मुंबई में किया जाएगा तथा इसमें दिखाई जाने वाली फिल्मों का प्रदर्शन दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे में भी किया जाएगा। 
  • 18वें संस्करण में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से DOC फिल्म बाजार की शुरुआत की जाएगी।
  • फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म "बिली एंड मौली, एन ऑटर लव स्टोरी" होगी।

Latest Courses