GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 07 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारत-कतर निवेश पर संयुक्त कार्य बल की प्रथम बैठक 

  • भारत-कतर के बीच निवेश सहयोग को मजबूत करने के दृष्टिकोण के अनुरूप, दोनों देशों के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल की प्रथम बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।  
  • संयुक्त कार्य बल की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ एवं कतर सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद बिन हसन अल-मल्की ने की।

कतर: 

  • राजधानी : दोहा
  • मुद्रा : कतरी रियाल
  • कतर के अमीर: शेख तमीम बिन हमद अल थानी

IPEF, स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम

  • भारत ने सिंगापुर में चल रहे इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) के स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम के उद्घाटन में भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • गठन : मई 2022
  • भागीदार देश: वर्तमान में 14 (ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम)

अंतरराष्ट्रीय समाचार

बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र में लचीला आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए गठबंधन

  • भारत, दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र में एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने हेतु एक गठबंधन शुरू किया।
  • यह घोषणा विश्‍व की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल प्रदर्शनी बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024 के दौरान सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में आयोजित बायोफार्मास्युटिकल एलायंस की उद्घाटन बैठक में की गई।

राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन (NBM)

  • लॉन्च: 2017
  • मिशन के तहत, इनोवेट इन इंडिया (i3) कार्यक्रम लॉन्च किया गया

UNSC के नए अस्‍थाई सदस्य

  • पाकिस्तान, सोमालिया, डेनमार्क, ग्रीस और पनामा को 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 तक 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्‍थाई सदस्य के रूप में चुना गया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) :

  • गठन: 1945
  • सदस्य : 15 (5 स्थायी + 10 अस्थायी सदस्य)
  • अस्‍थाई सदस्‍य का कार्यकाल : 2 वर्ष

अर्थव्यवस्था समाचार 

वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2024 

  • कैपजेमिनी रिसर्च इंस्टीट्यूट की वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत में उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों (HNWI) की संख्या 2023 बनाम 2022 में 12.2% बढ़ी, जिससे HNWI की कुल संख्या 3.589 मिलियन हो गई।

खेल समाचार 

पेरिस ओलंपिक  2024

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल ने पेरिस ओलंपिक 2024  खेलों और पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले कई एथलीटों के कई प्रस्तावों को मंजूरी  दी है। 
  • मंत्रालय ने कहा कि पहलवान विनेश फौगाट ने स्पेन में प्रतियोगिता और प्रशिक्षण शिविर के बाद फ्रांस में प्रशिक्षण शिविर के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था, जिसे मंजूरी दी गई है।

भारतीय ओलंपिक संघ :

  • स्‍थापना : 1927
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : पी.टी.ऊषा

युगांडा ने टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज की

  • युगांडा ने गुयाना में पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हराकर ICC पुरुष टी20 विश्व कप में पहली जीत हासिल की।

ISSF वर्ल्ड कप 2024

  • भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में ISSF वर्ल्ड कप 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF):  

  • स्थापना : 1907
  • मुख्यालय : म्यूनिख, जर्मनी

चर्चित व्यक्ति

रोहित शर्मा

  • भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ICC T20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे किए। 
  • वह विराट कोहली के बाद तीनों प्रारूपों में 4,000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें हैं।

विविध 

विस्तारा , एयर इंडिया विलय

  • राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने विस्तारा को एयर इंडिया (AI) के साथ नौ महीने के अन्‍दर विलय को मंजूरी दी है।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण

  • गठन : 2016 (स्थापना दिवालियापन और कंपनियों के समापन से संबंधित कानून पर बालकृष्ण एराडी समिति की सिफारिश के आधार पर)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

Latest Courses