GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 03 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार

क्यूबा को मानवीय आपूर्ति 

 

  • भारत ने क्यूबा को लगभग 90 टन चिकित्सा आपूर्ति की खेप भेजी है। मुंद्रा बंदरगाह से रवाना हुई इस खेप में भारत में उत्पादित नौ अलग-अलग सक्रिय औषधि सामग्रियां शामिल हैं।
  • लैटिन अमेरिकी देश क्यूबा मौजूदा वक्त में जरूरी वस्तुओं, खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी से जूझ रहा है।

क्यूबा

मुद्रा: क्यूबा पेसो राजधानी: हवाना 

 खेल समाचार

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट

 

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा ने नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें दौर में अमेरिका के विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराकर विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में  अपनी जगह बनाई।

शतरंज : 

शासी निकाय: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) FIDE की शुरुआत: 1924 FIDE का मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड) 

पेरिस ओलंपिक कोटा

 

  • भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लेम्बोरिया और अमित पंघाल ने क्रमशः महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग और पुरुषों के 51 किलोग्राम वर्ग में प्रतिष्ठित पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति :

स्थापना: 1894, पेरिस, फ्रांस मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड अध्यक्ष: थॉमस बाख  

ताइवान एथलेटिक्स ओपन, 2024

 

  • ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2024 में भारत ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित 7 पदक जीते।
  • महिलाओं की लंबी कूद में नयना जेम्स ने 6.43 मीटर की सर्वश्रेष्ठ लंबी कूद लगाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में भारत के अंकेश चौधरी ने 1 मिनट 50.63 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

विश्व एथलेटिक्स महासंघ : 

स्थापना: 1912 मुख्यालय: मोनाको (यूरोप) विश्व एथलेटिक्स दिवस : 7 मई 

फ्रेंच टीम शतरंज चैंपियनशिप, 2024 

 

  • भारत के अर्जुन एरिगैसी फ्रेंच टीम शतरंज चैंपियनशिप 2024 में फ्रांस के लोइक ट्रैवडॉन को हराकर विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी बने हैं।  

 UEFA चैंपियंस लीग

 

  • स्पैनिश फ़ुटबॉल क्लब  रियल मैड्रिड ने जर्मन फ़ुटबॉल क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड को फ़ाइनल में 2-0 से हराकर 2023-24 UEFA चैंपियंस लीग के 15वीं बार विजेता बना है।

यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) : 

गठन : 1954 मुख्यालय: न्योन, स्विटज़रलैंड अध्यक्ष: अलेक्जेंडर सेफ़री 

 चर्चित व्यक्ति

जनरल अनिल चौहान

 

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान INS चिल्का का दौरा किया।

अन्य तथ्य 

प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत 

क्लाउडिया शिनबाम

 

  • क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum) ऐतिहासिक जीत के साथ मैक्सिको की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनेगी।

मेक्सिको

मुद्रा: मेक्सिकन पेसो राजधानी: मेक्सिको सिटी 

हल्ला टॉमसडॉटिर

 

  • हल्ला टॉमसडॉटिर को आइसलैंड का सातवां राष्ट्रपति चुना गया है। वे 1 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगीं। 
  • वे विग्दिस फिनबोगाडॉटिर के बाद आइसलैंड की दूसरी महिला राष्ट्रपति चुनीं गईं हैं।

आइसलैंड 

मुद्रा: आइसलैंडिक पैसा राजधानी: रेक्जाविक 

रेमुस गोम्स

 

  • रेमस गोम्स को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) और दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) टूर्नामेंट की तैयारी के लिए भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है ।

विविध

IHR 2005 में संशोधन

 

  • 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने कोविड-19 महामारी के बाद सदस्य देशों द्वारा किए गए 300 प्रस्तावों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR 2005) में संशोधन के पैकेज पर सहमति व्यक्त की।
विश्व स्वास्थ्य सभा स्थापना: 1948 

विश्व साइकिल दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 3 जून को विश्व स्तर पर बहुमुखी प्रतिभा, दीर्घायु और परिवहन के एक सरल, टिकाऊ और किफायती मोड के रूप में साइकिल के महत्व को पहचानने के लिए 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया जाता है।  
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अप्रैल 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

 

Latest Courses