GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 02 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

ऋग्वेद

  • पुरातत्वविदों के एक समूह ने ऋग्वेद के पाठ को समझने के लिए संस्कृत विद्वानों के साथ साझेदारी किया, जिससे हड़प्पा सभ्यता और वैदिक युग के लोगों के बीच संबंध स्थापित किया जा सके।

चार वेद

ऋग्वेद: विभिन्न देवताओं  के लिए मंत्र, प्रार्थना और भजन का संग्रह

सामवेद: गीतों से सम्‍बन्धित 

यजुर्वेद: यज्ञ एवं कर्मकांड से सम्‍बन्धित 

अथर्ववेद: ब्रह्म-ज्ञान, धर्म, औषधि प्रयोग, रोग निवारण, जादू-टोना, तंत्र-मंत्र का वर्णन

अंतरराष्ट्रीय समाचार

संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन 

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMI) के अधिदेश को 31 दिसंबर 2025 तक अंतिम 19 महीने की अवधि के लिए नवीनीकृत करने का प्रस्ताव पारित किया।
  • संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वीटो अधिकार वाले पांच स्थायी सदस्यों (फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन और यूनाइटेड किंगडम) से बनी है।
इराक में UNAMI राजनीतिक मिशन की स्थापना 2003 में हुई।

पर्यावरण एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

PLEASE (प्लास्टिक मुक्त नदियाँ और समुद्र) कार्यक्रम 

  • प्रोजेक्ट CAP (नदियों में प्लास्टिक रिसाव को रोकने के लिए सहयोगी दृष्टिकोण) ने दक्षिण एशिया के PLEASE (प्लास्टिक मुक्त नदियाँ और समुद्र) कार्यक्रम के तहत नेपाल के बागमती प्रांत में सुंकोसी नदी को साफ करने के लिए एक नदी सफाई अभियान का आयोजन किया।

अतिरिक्त जानकारी

विश्व का प्रथम 'प्लास्टिक-मुक्त' देश : रवांडा वर्ष 2008 में

चांग'ई-6 यान

  • चीन का एक अंतरिक्ष यान ‘चैंग-ई 6 यान’ मिट्टी और चट्टान के नमूने एकत्रित करने के लिए अपनी तरह के पहले प्रयास के तहत चंद्रमा के एक सुदूर हिस्से में उतरा।
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) 

टेम्सिप्टेरिस ओब्लान्सोलाटा

  • एक नए अध्ययन के अनुसार, टेम्सिप्टेरिस ओब्लान्सोलाटा (Tmesipteris Oblanceolata) नामक एक फोर्क फर्न प्रजाति का जीनोम पृथ्वी पर सबसे बड़ा ज्ञात जीनोम है, जिसमें फ़र्न की कोशिकाओं में हमारे DNA की तुलना में  50 गुना अधिक DNA होता है।
जीनोम क्या है- जीनोम एक कोशिका में पाए जाने वाले DNA निर्देशों का संपूर्ण सेट है।

खेल समाचार 

बॉन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024

  • भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने चीनी ताइपे की वांग पेई यु को दो गेम में पराजित कर बॉन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 का महिला एकल खिताब जीता।
  • यह टूर्नामेंट BWF फ्यूचर सीरीज का हिस्सा है।

ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2024

  • भारत की डीपी मनु ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 81.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • नित्या रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.23 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। 

पुरस्कार और सम्मान

ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार 

  • भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया एंव उन्हें न्यूयॉर्क में ICC मेन्स ODI टीम ऑफ द ईयर 2023 के लिए भी चुना गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)

स्थापना : 1909 मुख्यालय: दुबई, UAE अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले

चर्चित व्यक्ति

गौतम अडानी

  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 111 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अडानी अब विश्व के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि अंबानी 109 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं।

महत्वपूर्ण दिवस

तेलंगाना राज्य दिवस

  • प्रतिवर्ष 2 जून को तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया जाता है, तेलंगाना का आधिकारिक तौर गठन 2 जून 2014 को गया था। 
  • तेलंगाना स्थापना दिवस 2024 के अवसर पर तेलंगाना राज्य सरकार ने प्रसिद्ध कवि एंडे श्री द्वारा रचित 'जय जय हे तेलंगाना' को राज्य गीत के रूप में मंजूरी दी है।

तेलंगाना

राजधानी: हैदराबाद राज्‍य पक्षी : पालपिट्टा राज्‍य पशु : जिंका

Latest Courses