GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 01 Jun, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

एटीसीएम-46 और सीईपी-26

  • भारत ने केरल के कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक (ATCM-46) और पर्यावरण संरक्षण पर 26वीं समिति (CEP-26) की मेजबानी सफलतापूर्वक संपन्न की।
  • ATCM--46 और CEP-26 की मेजबानी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा, राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर), गोवा के माध्यम से, अर्जेंटीना स्थित अंटार्कटिक संधि सचिवालय के मुख्यालय के सहयोग से संपन्न हुई।
  • ATCM -46 का आयोजन वसुधैव कुटुंबकम के व्यापक विषय पर आधारित थी।

अंतरराष्ट्रीय

शांगरी-ला संवाद

  • जापानी रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और उनके चीनी समकक्ष डोंग जून ने सिंगापुर में शांगरी-ला वार्ता के मौके पर द्विपक्षीय वार्ता की।

स्वर्णिम कृष्ण प्रदर्शनी

  • प्रसिद्ध भारतीय कलाकार कृष्ण कन्हाई ने दुबई में एक भव्य उद्घाटन समारोह में अपने नवीनतम संग्रह, "द गोल्डन कृष्णा" का अनावरण किया।

अर्थव्यवस्था

जीडीपी में 8.2% वृद्धि 

  •  वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंजीकृत 7 प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत की वास्तविक जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। 
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2023-24 में स्थिर कीमतों पर वास्तविक जीडीपी या जीडीपी 173 लाख करोड़ रुपये से अधिक पर रहने का अनुमान है।

आरबीआई  द्वारा 100 टन सोने की वापसी 

  • भारतीय रिजर्व बैंक ब्रिटेन की तिजोरी से 100 टन सोना भारत वापस लाया। 31 मार्च 2024 तक रिजर्व बैंक के पास कुल सोना 822.10 मीट्रिक टन था।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास

खेल

पेरिस ओलंपिक खेल

  • विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया

  •  बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) वर्ल्ड बॉक्सिंग का सदस्य बनने के लिए सहमत हो गया है। वर्ल्ड बॉक्सिंग  पिछले वर्ष 2023 में पे प्रारंभ किया गया था।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष: अजय सिंह
विश्व मुक्केबाजी अध्यक्ष बोरिस वैन डेर वोरस्ट

चर्चित व्यक्ति 

मगुनी कुँआर

  • पद्मश्री मगुनी चरण कुआंर का ओडिशा में उनके क्योंझर निवास पर निधन हो गया। कुआंर को ओडिशा के पारंपरिक रॉड कठपुतली नृत्य शैली को प्रोत्साहन  एवं प्रचार के लिए 2023 में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला था।

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर

  •  मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने रियर एडमिरल संजय दत्त से कमांडेंट, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद का पदभार संभाला।

पीवी सिंधु

  • पीवी सिंधु को तंबाकू नियंत्रण के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया था।

पुरस्कार एवं सम्मान

नेल्सन मंडेला पुरस्कार

  • बेंगलुरु में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 2024 के लिए स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • 2019 में WHO द्वारा स्थापित स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार उन व्यक्तियों, संस्थानों, सरकारी या गैर-सरकारी संगठनों को मान्यता देता है जिन्होंने स्वास्थ्य संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान प्रदर्शित किया है।

स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी

  • अमेरिका में फ्लोरिडा के सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र बृहत सोमा ने ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ के टाईब्रेकर में 29 शब्दों का सही उच्चारण कर यह खिताब अपने नाम कर लिया और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छोटे नस्ली समूह के बच्चों का दबदबा कायम रखा।
  • इस जीत के साथ सोमा यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने वाली 28वीं भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं।

विविध 

जनसंचार इंटर्नशिप कार्यक्रम

  • जल शक्ति मंत्रालय ने देश में इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए जन संचार इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। 
  • इंटर्नशिप कार्यक्रम चयनित उम्मीदवारों को जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के लिए काम करने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रभावी लेखापरीक्षा समिति: शासन में सुधार 

  • एसोचैम ने नई दिल्ली में 'प्रभावी ऑडिट समिति पर अंतर्राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन: शासन में सुधार' पर एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

  • प्रत्येक वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 को मनाया जाता है।
  • शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) ने सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (SEEDS) के सहयोग से नई दिल्ली में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (ToFEI) का एक कार्यान्वयन मैनुअल लॉन्च किया।
  • भारत स्ट्रीमिंग या ओटीटी मीडिया प्लेटफार्मों पर तंबाकू विरोधी चेतावनियों को विनियमित करने वाला विश्व स्तर पर पहला देश है।
थीम 2024 तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा करना

Latest Courses