GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 21 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

 

  • भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के 15वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिए, उन्‍होंने मुक्त बाजार के इंजन और विभिन्न सामाजिक लाभ के बीच सह-अस्तित्व के नए विचारों को गढ़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 
  • वर्ष 2003 में स्थापित, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) भारत में मुख्य राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नियामक है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) : 

संरचना : एक अध्यक्ष और कम से कम दो और अधिकतम छह अन्य सदस्य  वर्तमान अध्यक्ष : रवनीत कौर 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

G-7 बैठक और यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह जी-7 बैठक और यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में हिस्‍सा लेगें, उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास के एजेंडे को बढ़ावा देने वाले सभी महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में भाग लेगा।
  • इटली 13 से 15 जून तक जी-7 बैठक की मेजबानी करेगा, जबकि यूक्रेन शांति सम्मेलन की मेजबानी 15 से 16 जून तक स्विट्जरलैंड करेगा।

ग्रुप ऑफ सेवन ( जी7 )  

  • सदस्‍य देश : कनाडा, फ्रांँस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका
  • गठन : 1975
  • रूस शामिल हुआ : 1998 (G8 बन गया) 
  • क्रीमिया विवाद के कारण 2014 में निष्कासित (G7 फिर से बन गया) 

  बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

एयरबस हेलिकॉप्टर्स और सिडबी  समझौता 

 

  • एयरबस हेलीकॉप्टर और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने भारत में एयरबस के हेलीकॉप्टरों की खरीद के वित्तपोषण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)

स्थापना: 1990 मुख्यालय: लखनऊ 

विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और IT सामान के आयात पर प्रतिबंध

 

  • वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 20 मई को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भारत ने निर्दिष्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और IT वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है। 
  • मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और IT वस्तुओं जैसे अपंजीकृत, गैर-अनुपालन वाले अधिसूचित उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

खेल समाचार

तीरंदाजी विश्व कप 2024

 

  • तीरंदाज़ी विश्व कप 2024 के दूसरे चरण का आयोजन दक्षिण कोरिया के येचियोन में किया जायेगा। 
  • प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का तीसरा चरण अंताल्या, तुर्किये में आयोजित किया जाएगा, जबकि अंतिम चरण मेक्सिको के त्लाक्सकाला में आयोजित किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया

राजधानी: सियोल मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन 

 एशियाई एथलेटिक रिले चैंपियनशिप 2024

 

  • भारतीय मिश्रित टीम में मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन ने थाईलैंड की  राजधानी बैंकॉक में चल रही एशियाई एथलेटिक रिले चैंपियनशिप 2024 में 4x400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

थाईलैंड

मुद्रा : थाई बात  प्रधान मंत्री : स्रेथ्थ थविसिन(Srettha Thavisin) 

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप

 

  • भारतीय धावक दीप्ति जीवनजी ने 'वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप' में महिलाओं की 400 मीटर T20 रेस में 55.07 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

एथलेटिक्स

अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय :  विश्व एथलेटिक्स (WA) WA की स्थापना: 1912 ई. (स्टॉकहोम, स्वीडन) WA का मुख्यालय: मोनाको (Monaco) 

कैसाब्लांका शतरंज वैरिएंट टूर्नामेंट

 

  • पांच बार के विश्व चैंपियन और विश्व नंबर एक नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने कासाब्लांका चेस वैरिएंट टूर्नामेंट में जीत हासिल की ।
  • वहीं, पांच बार के विश्व विजेता भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद तीसरे स्थान पर रहे।

मोरक्को

राजधानी: रबात मुद्रा: मोरक्कन दिरहम 

मिजुहो अमेरिका ओपन गोल्फ

 

  • विश्व की नंबर वन खिलाड़ी नेली कोर्डा ने लिबर्टी नेशनल में 'मिजुहो अमेरिका ओपन' में जीत के साथ LPGA टूर पर अपनी छठी जीत हासिल की।

 पुस्तकें एवं लेखक

इंडिया, चाइना एंड तिब्बत: ए क्वेस्ट फॉर ऑटोनॉमी 

 

  • राखी विश्वंभरन द्वारा लिखित “इंडिया, चाइना एंड तिब्बत: ए क्वेस्ट फॉर ऑटोनॉमी” नामक पुस्तक का विमोचन तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मैक लेओडगंज, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में एक समारोह में किया।

हिमाचल प्रदेश

प्रमुख जनजातियाँ: किन्नौर, गुज्जर, लाहौली प्रमुख लोक नृत्य:  वक्यांग, वोन यांगचू ,लामा जापरो 

चर्चित व्यक्ति

मोहम्मद मोखबर

 

  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इब्राहिम रायसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है।

विविध

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस 2024

 

  • राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है, जिनकी 1991 में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) द्वारा हत्या कर दी गई थी।

 संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस

 

  • संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस प्रतिवर्ष  21 मई को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2001 में, यूनेस्को ने सांस्कृतिक विविधता पर सार्वभौम घोषणा को अपनाया। इसके बाद, दिसंबर 2002 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस घोषित किया।

Latest Courses