GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 20 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक 2024

 

  • भारत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR- मुख्यालय: वास्को डी गामा, गोवा) के माध्यम से 20 से 30 मई, 2024 तक कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक (ATCM 46) और पर्यावरण संरक्षण समिति (CEP 26) की 26वीं बैठक की मेजबानी करेगा।
  • भारत वर्ष 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार सदस्य रहा है। भारत का पहला अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र ‘दक्षिण गंगोत्री’ वर्ष 1983 में स्थापित किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

अंटार्कटिक संधि 

  • हस्ताक्षर : 1959 में वाशिंगटन, डी.सी. में 12 देशों द्वारा
  • लागू हुई : 1961 
  • वर्तमान में हस्‍ताक्षरित देश : 56
  • स्थायी सचिवालय : ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना

भारत-अंटार्कटिका : 

  • वर्तमान में, भारत के दो अनुसंधान केंद्र : मैत्री (1989), भारती (2012) 

फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक वाहन 

 

  • केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) द्वारा गठित एक उच्च-स्तरीय सरकारी पैनल के अनुसार, ऑटो कंपनियों ने जानबूझकर भारत में इलेक्ट्रिक (और हाइब्रिड) वाहनों के फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग (FAME-2) दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

FAME-II योजना : 

योजना को मंजूरी : फरवरी 2019 (10,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ)  लागू : 1 अप्रैल, 2019 

संसद भवन की सुरक्षा : CISF

 

  • वर्ष 2023 की सुरक्षा चूक के बाद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के हटने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संसद भवन की सुरक्षा संभालेगी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा

 

  • एलन मस्क और इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी सादिकिन ने इंडोनेशिया में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लॉन्च की।

इंडोनेशिया

मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपया राजधानी: जकार्ता 

आर्टारा'24 ललित कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता

 

  • “Artara'24” ललित कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता ने देश से उभरती कलात्मक प्रतिभाओं की खोज और पोषण के लिए एक मंच के रूप में दुबई में अपनी पहचान बनाई है।
  • इस आयोजन का उद्देश्य दुबई में रहने वाली भारतीय प्रतिभा पर विशेष ध्यान देने के साथ छिपे हुए कलात्मक रत्नों की खोज करना था।

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

भारत और रूस के नेतृत्व वाला EEU FTA वार्ता 

 

  • भारत, रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू करेगा, जो इसे पांच संसाधन संपन्न पूर्व-सोवियत राज्यों के बाजारों तक पहुंच प्रदान करेगा।
  • इस समझौते से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि जैसे क्षेत्रों में भारतीय निर्यातकों को लाभ मिलेगा।
  • इस समझौते से ईरान में चाबहार बंदरगाह के भारत के प्रबंधन को भी लाभ होगा, जिससे यूरेशिया को एक कनेक्टिविटी कॉरिडोर मिलेगा।

यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन :

स्थापना: 2015 सदस्य देश: रूस, बेलारूस, आर्मेनिया, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान 

 खेल समाचार

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट

 

  • भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने प्रतिष्ठित ‘थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ में पुरुष युगल का खिताब जीता।

इटालियन ओपन फाइनल

  •  इगा स्वियाटेक ने आर्यना सबालेंका को 6-2, 6-3 से हराकर अपना तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता।  

पेरिस पैरालिम्पिक्स

 

  • ऐस इंडियन पैरा बैडमिंटन सुकांत कदम, तरुण और सुहास ने पेरिस में होने वाले आगामी पैरालिंपिक के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

 फ्रेंच ओपन 2024

 

  • फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2024 का आयोजन 26 मई-9 जून, 2024 तक पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोस में किया जायेगा।

 चर्चित व्यक्ति

संजीव पुरी

 

  • ITC के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने 2024-25 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया ।

इब्राहिम रईसी

 

  • ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी एवं विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। 
  • राष्ट्रपति रईसी अजरबैजान स्थित क़िज़ कलासी और खोदाफरिन बांध का उद्घाटन करने गए थे।

ईरान

  • राजधानी: तेहरान
  • मुद्रा: ईरानी रियाल
  • सर्वोच्च नेता: अली खामेनेई
  • प्रमुख पर्वत: अल्बोर्ज़ और ज़ाग्रोस 

नीलम संजीव रेड्डी

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
  • नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है ।
नीलम संजीव रेड्डी जन्म: 19 मई 1913, इल्लुर , आंध्र प्रदेश 

लाई चिंग-ते

 

  • ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) के लाई चिंग ते ने राष्ट्रपति पद की शपथ और पदभार ग्रहण किया।

ताइवान

राजधानी: ताइपे शहर मुद्रा: न्यू ताइवान डॉलर 

 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस 2024

 

  • राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस प्रतिवर्ष मई के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है।
साधारण नाम स्थिति
एशियाई हाथी :  संकटग्रस्त
गंगा नदी डॉल्फिन गंभीर रूप से संकटग्रस्त
एक सींग वाला गैंडा गंभीर रूप से संकटग्रस्त 

हाथी जनगणना

 

  • कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों की जनगणना 23 से 25 मई तक की जाएगी।
  • इस जनगणना का उद्देश्य क्षेत्र, संघर्ष को समझना और बेहतर समन्वय और भविष्य की योजना के लिए बेहतर नीतियां बनाना है।
एशियाई हाथी वैज्ञानिक नाम: एलीफस मैक्सिमस इंडिकस 

हाइड्रोजन और वैश्विक डीकार्बोनाइजेशन

 

  • विशाखापत्तनम स्थित भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान (IIPE), न्यूयॉर्क के स्टोनी ब्रुक विश्वविद्यालय के सहयोग से हाइड्रोजन और वैश्विक डीकार्बोनाइजेशन पर एक भारत - अमेरिका कार्यशाला का आयोजन करेगा।

विविध

बैक्टीरियल प्राथमिकता रोगजनकों की सूची 2024

 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  ने अपनी अद्यतन बैक्टीरियल प्राथमिकता रोगजनक सूची (BPPL) 2024 जारी की, जिसमें एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया के 15 परिवारों को प्राथमिकता के लिए गंभीर, उच्च और मध्यम श्रेणियों में विभाजित किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन

स्थापना : 1948 मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड 

AK-203 राइफलें

 

  • उत्तर प्रदेश के कोरवा में स्थापित भारत-रूस संयुक्त उद्यम द्वारा भारतीय सेना को 27,000 रूसी AK-203 असॉल्ट राइफलें प्राप्त हुई हैं।
  • जुलाई 2021 में हस्ताक्षरित ₹5,000 करोड़ से अधिक के अनुबंध के तहत, संयुक्त उद्यम इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) द्वारा रूस से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ भारत में 6.1 लाख से अधिक एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण किया जाना है।
  • IRRPL की स्थापना वर्ष 2019 में भारत के तत्कालीन आयुध निर्माणी बोर्ड [ अब एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL), म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) ] , रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (RoE) और कलाश्निकोव कंपनी के मध्य की गई थी।

Latest Courses