28 May, 2025
उत्तराखंड के जंगल में आग
Sun 28 Apr, 2024
सन्दर्भ
- उत्तराखंड के भीमताल से सटे जंगलों में लगी आग अनियंत्रित रूप से फैल चुकी है।
- वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं । राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्रभावी ढंग से जंगलों की आग पर नियंत्रण करने को सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रमुख बिंदु
- गौरतलब है कि सबसे ज्यादा प्रभाव गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के 11 जिलों में है। नैनीताल से लेकर भीमताल, रानीखेत, अल्मोड़ा सहित पूरे कुमाऊं में जंगल जल रहे हैं।
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को भी वनाग्नि अपनी चपेट लेती जा रही है। कॉर्बेट पार्क में पिछले 24 घंटे में 7.67 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। जबकि पूरे कुमाऊं में पिछले 24 घंटे में हुई वनाग्नि की 26 घटनाओं में 25.47 हेक्टेयर जंगल का नुकसान पहुंचा है। जिसमें तराई पूर्वी वन प्रभाग में सर्वाधिक 10.93 हेक्टेयर जंगल वनाग्नि चपेट में आ चुका है।
- रिकॉर्ड के मुताबिक फायर सीजन में प्रदेश में अब तक वनाग्नि की 575 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 689.89 हेक्टेयर जंगल जल चुका है।
वनाग्नि के बारे में
- इसे किसी भी अनियंत्रित और गैर-निर्धारित दहन या प्राकृतिक स्थिति जैसे कि जंगल, घास के मैदान, वनस्पतियों के जलने के रूप में वर्णित किया जा सकता है।
- पर्यावरणीय स्थितियों (जैसे- हवा तथा स्थलाकृति आदि) के आधार पर इसका प्रसार होता है।
- वनाग्नि के लिये तीन कारकों यथा; ईंधन, ऑक्सीजन एवं गर्मी की उपस्थिति आवश्यक होती है।
वनाग्नि के पीछे निहित कारण
- मानवीय लापरवाही
- मौसम की स्थितियाँ
- शुष्कता
- शुष्क बायोमास की प्रारंभिक उपलब्धता
सरकारी प्रयास
- वनाग्नि हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना, 2018
- वनाग्नि रोकथाम और प्रबंधन योजना
वनाग्नि की घटनाओं को नियंत्रित करने के उपाय
- जन जागरूकता एवं शिक्षा
- विनियमों का कड़ाई से प्रवर्तन
- गैर-उत्तरदायीपूर्ण व्यवहार की रोकथाम
- अग्निरोधक एवं ईंधन प्रबंधन
- त्वरित जाँच प्रणाली
- शमन रणनीतियों को कार्यान्वित करने और अग्नि सुरक्षा तथा अनुकूलन की संस्कृति को बढ़ावा देकर संबद्ध समुदाय वनाग्नि के जोखिम एवं प्रभाव को कम करने के लिये सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए ।
परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य
उत्तराखंड
- गठन: 09 नवंबर, 2000
- राजधानी: देहरादून
- राज्य का प्राचीन नाम:उत्तरांचल
- मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी
- राज्यपाल: गुरमीत सिंह
- उच्च न्यायालय:नैनीताल
- राज्य वृक्ष - बुरांश (रोडोडेंड्रोन)
- राज्य पशु – कस्तूरी मृग (मस्कस चिसोगास्टर)
- राज्य पक्षी - मोनाल (लोफोपोरस इम्पेगिनस)
- राज्य का खेल - फुटबॉल