01 May, 2025
GK Update
Sun 21 Apr, 2024
राष्ट्रीय समाचार
2,550वाँ भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2,550वाँ भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का नई दिल्ली के भारत मंडपम में उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायी जैन मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं, साथ ही भगवान महावीर की मूर्ति के साथ धार्मिक जुलूस में भी भाग लेते हैं।
भगवान महावीर
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर | जन्म स्थान: कुंडलपुर, बिहार का वैशाली जिला |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
प्रथम इंद्रधनुष अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन
- नेपाल में आयोजित 'प्रथम इंद्रधनुष अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन' काठमांडू में नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से नागरिक समाज मयको पहिचान द्वारा आयोजित किया गया था।
नेपाल
राजधानी : काठमांडू | मुद्रा: नेपाली रुपया |
नाइजर से अमेरिकी सेना की वापसी
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने नाइजर से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की योजना की घोषणा की।
- अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार वे एक नए सैन्य समझौते की की योजना बना रहे थे, इसी बीच योजनाबद्ध वापसी का ऐलान किया गया है।
नाइजर
राजधानी : नियामे | मुद्रा: पश्चिम अफ़्रीकी CFA फ़्रैंक |
अमेरिका द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध
- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने एक कानून पारित किया है, जो लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ को अमेरिका में प्रतिबंधित कर देगा, यदि इसके चीनी मालिक (बाइटडांस) एक वर्ष के भीतर अपना स्वामित्व बेच नहीं देते है।
संयुक्त राज्य अमेरिका
राजधानी : वाशिंगटन डी.सी. | मुद्रा: अमेरिकी डॉलर |
अमेरिका द्वारा चीनी और बेलारूस की कंपनियों पर प्रतिबंध
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने के लिए चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है।
बेलारूस
राजधानी: मिन्स्क | मुद्रा: बेलारूसी रूबल |
पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी
एकल-उपयोग प्लास्टिक
- नई दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संगठन, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) के विश्लेषण के अनुसार, टोरंटो, कनाडा में प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने की वैश्विक प्रगति पर 192 देशों की एक हफ्ते की वार्ता से पहले, भारत एकल-उपयोग प्लास्टिक को पूरी तरह से खत्म करने के बजाय "विनियमन" करने के पक्ष में है।
एकल-उपयोग प्लास्टिक (SUP)
एकल-उपयोग प्लास्टिक उत्पाद (SUP) को फेंकने से पहले एक बार या थोड़े समय के लिए उपयोग किया जाता है। |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार EPFO ने फरवरी, 2024 के महीने में 15.48 लाख सदस्य जोड़े हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
स्थापना: 1951 | मुख्यालय: नई दिल्ली |
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
- भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने पर आयु सीमा हटा दी है। पहले व्यक्तियों को केवल 65 वर्ष की आयु तक नई बीमा पॉलिसी खरीदने की अनुमति थी ।
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
स्थापना: 1999 | मुख्यालय: हैदराबाद |
रक्षा समाचार
'सुपर-लार्ज' क्रूज मिसाइल का परीक्षण
- उत्तर कोरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ गहराते तनाव के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार करते हुए पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक 'सुपर-लार्ज' क्रूज़ मिसाइल वारहेड और एक नई विमान भेदी मिसाइल का परीक्षण किया है।
उत्तर कोरिया
राजधानी : प्योंगयांग | मुद्रा: उत्तर कोरियाई वोन |
सैन्य अभ्यास पूर्वी लहर
- भारतीय नौसेना ने पूर्वी तट पर ‘पूर्वी लहर अभ्यास’ का आयोजन किया।
- इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना की तैयारियों के आकलन की दिशा में प्रक्रियाओं का सत्यापन करना है ।
भारतीय नौसेना
स्थापना : 26 जनवरी 1950 | नौसेना दिवस: 4 दिसंबर |
खेल समाचार
पेरिस ओलंपिक 2024 कोटा
- भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट, अंशू मलिक और रीतिका हुडा ने किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में कुश्ती में पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल किया।
पेरिस ओलंपिक 2024
कार्यक्रम का स्थान: पेरिस, फ्रांस | आदर्श वाक्य: गेम्स वाइड ओपन |
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
- भारत में प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है।
- यह नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने में सिविल सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए समर्पित दिन है।