GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 10 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव

  • तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित ‘’हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट’ के मुख्यालय कान्हा शांति वनम् में ‘ग्लोबल स्प्रिचुअलिटी महोत्सव’ (वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव) का आयोजन 14 से 17 मार्च तक किया जाएगा।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 मार्च को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

तेलंगाना 

राजधानी : हैदराबाद गठन : 2 जून 2014

महतारी वंदन योजना (MVY)

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के महतारी वंदन योजना (MVY) का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के तहत, प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि को 70 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ 

राजधानी : रायपुर गठन : 1 नवंबर 2000

स्वदेशी मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत के सबसे तेज और स्वदेशी रूप से विकसित मल्टीरोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर का शुभारंभ किया।

कर्नाटक 

राजधानी : बेंगलुरु गठन : 1 नवंबर 1956

'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024' का 5वां संस्करण

  • जल शक्ति मंत्रालय ने वर्षा जल संचयन और टिकाऊ जल प्रबंधन को अनुकूलित करने के लिए 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024' का 5 वां संस्करण शुरू किया।
विषय: 'नारी शक्ति से जल शक्ति'

स्टैच्यू ऑफ वेलर 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के जोरहाट में ‘अहोम सेनापति’ लचित बोरफुकन  की 125 फुट ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ वेलर” का अनावरण किया।

असम

राजधानी : दिसपुर  गठन : 2 दिसंबर 1963

सेला सुरंग

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे लंबी ट्विन-लेन सुरंग, सेला टनल का उद्घाटन किया।

अरुणाचल प्रदेश 

राजधानी : ईटानगर गठन : 20 फरवरी 1987

'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' 

  • एक गणतंत्र के रूप में भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान” कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर में आयोजित किया गया ।
  • इस आयोजन में भारत में 500 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में ‘न्याय सहायक’ कार्यक्रम को लॉन्च किया गया । 

संविधान

अंगीकृत: 26 नवंबर 1949 प्रभावी हुआ : 26 जनवरी 1950

अंतरराष्ट्रीय समाचार

 इंडिया बाय द क्रीक उत्सव

  • दुबई ने भारत के साथ गहरे संबंधों का जश्न मनाने के लिए "इंडिया बाय द क्रीक" नामक तीन दिवसीय उत्सव शुरू किया। इस उत्सव में भारत की जीवंत संस्कृति को अल सीफ पार्क में प्रदर्शित किया गया। 

संयुक्त अरब अमीरात

स्थित: अरब प्रायद्वीप  सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान

‘लाइफ प्रोटेक्शन प्लान'

  • भारत के वाणिज्यिक दूतावास ने संयुक्त अरब अमीरात में ब्लू-कॉलर जॉब कर रहे भारतीय कामगारों के लिए  'लाइफ प्रोटेक्शन प्लान' नामक एक बीमा योजना की शुरुआत की है । 
  • इस बीमा योजना का उद्देश्य दुबई में काम कर रहे भारतीय नागरिकों को प्राकृतिक और आकस्मिक दोनों मौतों पर कवरेज उपलब्ध कराना है।

संयुक्त अरब अमीरात

राजधानी: आबू धाबी मुद्रा: दिरहम

रक्षा

संयुक्त अभ्यास ‘भारत शक्ति’ 

  • सेना के तीनों अंगों का संयुक्त अभ्यास ‘भारत शक्ति’ 12 मार्च को राजस्थान के पोखरण में आयोजित किया जाएगा। 
  • इसमें स्वदेशी रक्षा उपकरणों की क्षमता का प्रदर्शन होगा।

अन्य तथ्य 

भारतीय सेना दिवस: 15 जनवरी भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर भारतीय वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर

खेल समाचार

टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने भारतीय पुरुष टीम के लिए 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की। 
  • इस योजना के तहत खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सामान्य मैच फीस के  साथ-साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी ।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 

स्थापना : 1928 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप

  • 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में, सर्विसेज ने अरुणाचल प्रदेश के गोल्डन जुबली स्टेडियम में आयोजित संतोष ट्रॉफी फाइनल में गोवा को 1-0 से हराकर सातवीं बार संतोष ट्रॉफी जीती। 

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ

स्थापना : 1937 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: कल्याण चौबे

चर्चित व्यक्ति

अरुण गोयल

  • लोकसभा चुनाव से पहले, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। 
  • इनका कार्यकाल 2027 तक था । 

जिमी एंडरसन

  • जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा

  • मुंबई में आयोजित 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने प्रतिष्ठित 'मिस वर्ल्ड 2024' का खिताब जीता।
प्रथम रनर-अप (उप-विजेता ) : यास्मिना ज़ायटाउन (लेबनान)

Latest Courses