GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 09 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

' सुभाष अभिनंदन '

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नई दिल्ली में ‘सुभाष चंद्र बोस’ के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी 'सुभाष अभिनंदन' का शुभारंभ करेंगे।
  • यह प्रदर्शनी भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा अपने 134वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

सुभाष चंद्र बोस

  • जन्म : 23 जनवरी, 1897
  • राजनीतिक गुरु : चितरंजन दास
  • अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष : वर्ष 1923 में 
  • पुस्तक :  ‘द इंडियन स्ट्रगल’ 
  • मृत्यु : 18 अगस्त, 1945 जापान शासित फॉर्मोसा में (विमान दुर्घटना में)

अंतरराष्ट्रीय समाचार

नेपाल में UPI भुगतान 

  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और नेपाल के सबसे बड़े भुगतान नेटवर्क फोनेपे (PhonePe) पेमेंट सर्विस लिमिटेड ने घोषणा की है कि भारत और नेपाल के बीच सीमा पार यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से QR कोड के माध्यम से भुगतान शुरू हो गया है।
  • सितंबर में भारत में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 अनावरण कार्यक्रम के बाद, दोनों संस्थाएं अब पूरी तरह से चालू हैं और दोनों देशों के बीच क्यूआर कोड-आधारित व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) UPI लेनदेन की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं।  

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम 

स्थापना: 2008 मुख्यालय: मुंबई

नजरूल उत्सव

  • विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम की याद में और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ढाका में नजरुल उत्सव शुरू हुआ।

रक्षा समाचार

प्रेजिटेंड्स स्टैंडर्ड एंड कलर्स पुरस्कार

  • उत्तर प्रदेश के हिंडन वायु सेना स्टेशन में आयोजित एक समारोह में 45 स्क्वाड्रन और 221 स्क्वाड्रन को 'प्रेजिटेंड्स स्टैंडर्ड’  और 11 'बेस रिपेयर डिपो' तथा 509 सिग्नल यूनिट को ‘प्रेजिटेंड्स कलर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • प्रेजिटेंड्स स्टैंडर्ड एंड कलर्स किसी भी सशस्त्र बल इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। 

उत्तर प्रदेश

प्रमुख जनजाति : थारू, बुक्सा, गोंड, खरवार प्रमुख लोक नृत्य: नृत्य चरकुला, रासलीला, कथक

INS जटायु

  • INS जटायु को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप में कमीशन किया गया था।
  • INS जटायु भारतीय नौसेना की परिचालन निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारतीय नौसेना 

नौसेना अध्‍यक्ष : एडमिरल आर हरि कुमार नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर आदर्श वाक्य : शं नो वरुण: (जल के देवता वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें)

खेल समाचार

5वां ONGC पैरा गेम्स

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ‘5वें तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) पैरा गेम्स’ का उद्घाटन किया। 

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड

मुख्यालय : नई दिल्ली स्थापना : 1956

चर्चित व्यक्ति

सुधा मूर्ति

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रसिद्ध लेखिका और समाजसेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष  8 मार्च

विंस्टन पीटर्स

  • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स 10 से 13 मार्च तक भारत का दौरा करेंगे। 

न्यूज़ीलैंड

मुद्रा: न्यूज़ीलैंड डॉलर राजधानी: वेलिंग्टन

आसिफ अली जरदारी

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के अनुसार  आसिफ अली जरदारी देश के अगले राष्ट्रपति होंगे।

पाकिस्तान

राजधानी: इस्लामाबाद

मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा : रेडक्लिफ 

पुरस्कार एवं सम्मान

'खसरा और रूबेला चैंपियन' वैश्विक पुरस्कार

  • खसरा और रूबेला बीमारियों से निपटने में अनुकरणीय प्रयासों के लिए भारत को प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार वाशिंगटन में अमेरिकी रेड क्रॉस मुख्यालय में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने प्राप्त किया।

खसरा वायरस: 

सम्‍बन्धित : पैरामाइक्सोवायरस परिवार से  सर्वप्रथम श्वसन तंत्र को संक्रमित करता है

विविध

पोषण पखवाड़ा 2024

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 मार्च से 23 मार्च तक ‘पोषण पखवाड़ा 2024’ का आयोजन किया जायेगा।   
  • इस पखवाड़े के दौरान पोषण भी-पढ़ाई भी सहित जन-जागरूकता और सामुदायिक कार्य किये जायेंगे। पखवाड़े में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आहार-शैली पर विशेष ध्‍यान दिया जायेगा।  

कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र

  • देश के किसानों को डिजिटल टेक्नालॉजी का उपयोग करके सूचना, सेवा एवं सुविधाओं से लैस कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (Agriculture Integrated Command and Control Center)  का उद्घाटन किया। 

RoDTEP योजना

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में अतिरिक्त निर्यात क्षेत्रों को निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट (RoDTEP) योजना के समर्थन के विस्तार की घोषणा की।  

PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना

  • केंद्र सरकार ने नयी ₹75,000 करोड़ की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ में बदलाव किया है।
  • नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनियों के साथ गठजोड़ के माध्यम से एक करोड़ घरों में 1 किलोवाट-3 किलोवाट सौर प्रणाली की स्थापना पर पूरी तरह से सब्सिडी देने की प्रारंभिक योजना से, यह योजना अब लागत का केवल 60% तक योगदान देगी। 

Latest Courses