GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 08 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

उन्नति – 2024

 

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर पूर्व परिवर्तनकारी औद्योगीकरण योजना, 2024 (उन्नति - 2024) के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के प्रस्ताव को 10,037 करोड़ रुपये की कुल लागत पर प्रतिबद्ध देनदारियों के लिए 8 वर्षों के साथ अधिसूचना की तारीख से 10 साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है।

IndiaAI मिशन 

 

  • कैबिनेट ने AI इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए महत्वाकांक्षी IndiaAI मिशन को मंजूरी दी। 
  • इस मिशन को डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के तहत ' IndiaAI ' स्वतंत्र व्यापार प्रभाग द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम :

प्रारम्‍भ : 2015 नोडल मंत्रालय : इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

अंतरराष्ट्रीय समाचार

"स्वीडन: नाटो का 32वां सदस्य" 

 

  • वाशिंगटन में परिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्वीडन आधिकारिक तौर पर नाटो का 32वां सदस्य बन गया है।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) महासचिव: जेन्स स्टोलटेनबर्ग 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

 

  • पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन(ISA) का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन(ISA)

स्थापना  : 2015 मुख्यालय : गुरुग्राम, हरियाणा, भारत  महानिदेशक : डॉ. अजय माथुर

चलो इंडिया-ग्लोबल डायस्पोरा अभियान 

 

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय समुदाय के सदस्य बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग में "चलो इंडिया-ग्लोबल डायस्पोरा अभियान" के शुभारंभ में शामिल हुए।
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा 

  बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

RBI और बैंक इंडोनेशिया  समझौता 

 

  • भारतीय रिज़र्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया ने सीमापारीय लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं अर्थात भारतीय रुपया (INR) और इंडोनेशियाई रुपिया (IDR) के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु एक ढांचा स्थापित करने के लिए मुंबई में एक सहमति ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।  
  •  सहमति ज्ञापन पर शक्तिकान्त दास, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक और पेरी वारजियो, गवर्नर, बैंक इंडोनेशिया ने हस्ताक्षर किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

भारतीय रिज़र्व बैंक

  • स्‍थापना : 1 अप्रैल 1935
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र

बैंक इंडोनेशिया

  • स्‍थापना : 24 जनवरी 1828
  • मुख्यालय : जकार्ता, इंडोनेशिया

 रक्षा समाचार

सी डिफेंडर्स-2024

 

  • अमेरिकी तटरक्षक जहाज बर्थोल्फ , भारतीय तटरक्षक बल के साथ 'सी डिफेंडर्स-2024' नामक संयुक्त अभ्यास आयोजित करने के लिए पोर्ट ब्लेयर पहुँचा।
  • भारतीय तटरक्षक बल का अमेरिकी तटरक्षक बल के साथ विशेष रूप से प्रशिक्षण, अभ्यास और सहयोग पर आधारित है।
  • यह संयुक्त अभ्यास पोर्ट ब्लेयर के तट पर 09-10 मार्च 2024 को होने वाला है।

पुरस्कार एवं सम्मान

राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रथम राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार कहानी कहने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है।
श्रेणी नाम
सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार कथा वाचक जया किशोरी को
'ग्रीन चैंपियन' पंखती पांडे 
सर्वश्रेष्ठ कहानीकार कीर्तिका गोविंदासामी 
सांस्कृतिक राजदूत ऑफ द ईयर गायिका मैथिली ठाकुर 
टेक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता गौरव चौधरी
पसंदीदा यात्रा निर्माता के लिए  कामिया जानी

विविध

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्रतिवर्ष महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
विषय‘ इन्वेस्ट इन वीमेन: अक्सेलरेटिंग प्रोग्रेस’ 

Latest Courses