GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 02 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

सिंदरी उर्वरक संयंत्र 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) सिंदरी उर्वरक संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया।   
  • यह संयंत्र झारखंड के धनबाद के सिंदरी में स्थित है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में इस उर्वरक संयंत्र का शिलान्यास किया था।
हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) निगमित : 15 जून, 2016

शक्ति अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्मेलन

  • MSME मंत्री, नारायण राणे ने नई दिल्ली में 9वें शक्ति अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्मेलन में कई महिला-उन्मुख उद्यमशीलता परियोजनाएं शुरू कीं।
  • महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तीन नई पहल शुरू की गईं - पंजीकरण से प्रगति , WEP- उन्नति-उद्यमिता से प्रगति और मेंटरशिप प्लेटफॉर्म।
  • शक्ति अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्मेलन 2024 महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक वार्षिक सम्मेलन है। 

राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह 2024

  • नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने नई दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह 2024 का शुभारंभ किया।
  • राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह 2024 का विषय "बाधाओं को तोड़ना: जन्म दोष वाले बच्चों के लिए समावेशी समर्थन" है।
भारत में WHO के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. ऑफ़्रिन

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता 

  • वार्षिक भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भारत सरकार द्वारा समर्थित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
भूटान राजधानी: थिम्पू

भारत-इटली कांसुलर वार्ता 

  • दूसरी भारत-इटली कांसुलर वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।  
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) मुक्तेश कुमार परदेशी ने किया ।
इटली राजधानी: रोम

अर्थव्यवस्था समाचार

भारत की तीसरी तिमाही में GDP विकास दर

  • भारत ने इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी GDP विकास दर दर्ज की है। 
  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी देश की भौगोलिक सीमाओं के भीतर एक निश्चित अवधि, आमतौर पर एक वर्ष के दौरान उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का अंतिम मूल्य है।
बाजार मूल्य पर GDP = कारक लागत पर GDP + अप्रत्यक्ष कर - सब्सिडी

रक्षा समाचार

समुद्र लक्ष्मण अभ्यास 

  • भारतीय और मलेशियाई नौसेनाओं के बीच ‘समुद्र लक्ष्मण अभ्यास’ का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक विशाखापत्तनम के तट पर या उसके आप-पास किया जा रहा है।

खेल समाचार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का समापन गुवाहाटी में हुआ।
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।

रणजी ट्रॉफी

  • रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई टीम के बल्लेबाज ने 10वें और 11वें नंबर बल्लेबाजी करते हुए एक ही पारी में शतक बनाने वाले प्रथम बल्लेबाज बने हैं।
रणजी ट्रॉफी संबंधित: क्रिकेट

चर्चित व्यक्ति

एस. रवीन्द्रन

  • रिजर्व बैंक ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक एस. रवींद्रन को बैंक का अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक

स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र गवर्नर: शक्तिकांत दास

अनुराग अग्रवाल

  • वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया है।

श्रीधर रामास्वामी

  • डेटा क्लाउड कंपनी स्नोफ्लेक ने IIT मद्रास के पूर्व छात्र श्रीधर रामास्वामी को अपना CEO नियुक्त किया है।

विविध

भारत में तेंदुओं की स्थिति

  • भारत में तेंदुए की अनुमानित आबादी 2018 में 12852 से बढ़कर अब 13874 हो गई है।
  • यह सर्वेक्षण देश के हिमालय और अर्ध-शुष्क भागों को छोड़कर, तेंदुओं के 70% आवासों में किया गया था।
  • मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 3907 तेंदुओं की आबादी दर्ज की गई, इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का स्थान है।
  • सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाले स्थल- आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर और इसके बाद मध्यप्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा हैं। 
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण स्थापित: 2005

शून्य भेदभाव दिवस

  • समावेशन, समानता और शांति को बढ़ावा देने और दुनिया भर में भेदभाव के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस पहली बार 1 मार्च 2014 को मनाया गया था।
थीम 2024 "हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, सभी के अधिकारों की रक्षा करें"

Latest Courses