28 May, 2025
भारत में तेंदुओं की स्थिति
Fri 01 Mar, 2024
सन्दर्भ
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने 29 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की।
प्रमुख बिंदु
- पांचवें चक्र में तेंदुओं की आबादी का अनुमान राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा, राज्य वन विभागों के सहयोग से लगाया गया ।
- चतुर्वर्षीय "बाघों की निगरानी, शिकारियों, शिकार और उनके आवास की निगरानी" अभ्यास के एक भाग के रूप में यह प्रयास किया गया था। इससे बाघ संरक्षण प्रयासों को गति मिली है।
मुख्य निष्कर्ष
- भारत में तेंदुओं की आबादी 13,874 (रेंज: 12,616 - 15,132) होने का अनुमान है।
- यह 2018 में 12852 (12,172-13,535) व्यक्तियों के समान क्षेत्र की तुलना में स्थिर आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।
- यह अनुमान तेंदुए के निवास स्थान की 70 प्रतिशत आबादी को दर्शाता है।
- इस अभ्यास में हिमालय और देश के अर्धशुष्क हिस्सों का नमूना नहीं लिया गया है, क्योंकि यह बाघों का निवास स्थान नहीं हैं।
- मध्य भारत में तेंदुओं की आबादी की स्थिर या थोड़ी बढ़ती दिखाई देती है (2018: 8071, 2022: 8820), शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानी इलाकों में गिरावट देखी गई (2018: 1253, 2022: 1109)।
- यदि हम उस क्षेत्र को देखें जिसका पूरे भारत में 2018 और 2022 दोनों में नमूना लिया गया था, तो प्रतिवर्ष 1.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानों में, प्रतिवर्ष -3.4 प्रतिशत की गिरावट हो रही है, जबकि सबसे बड़ी वृद्धि दर मध्य भारत और पूर्वी घाट में 1.5 प्रतिशत थी।
सर्वाधिक तेंदुएं की आबादी वाले राज्य
- देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या मध्यप्रदेश में है - 3907 (2018: 3421), इसके बाद महाराष्ट्र (2022: 1985; 2018: 1,690), कर्नाटक (2022: 1,879; 2018: 1,783) और तमिलनाडु (2022: 1,070;2018: 868) हैं।
सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाले टाइगर रिजर्व
- नागार्जुनसागर श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश),
- पन्ना (मध्य प्रदेश),
- सतपुड़ा (मध्य प्रदेश)।
महत्व
- ये निष्कर्ष तेंदुए की आबादी के संरक्षण में संरक्षित क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हैं।
- गौरतलब है कि संघर्ष की बढ़ती घटनाएं तेंदुओं और समुदायों दोनों के लिए चुनौतियां पैदा करती हैं।
- ऐसे में आवास संरक्षण को बढ़ाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सरकारी एजेंसियों, संरक्षण संगठनों और स्थानीय समुदायों को शामिल करनेवाले सहयोगात्मक प्रयास आवश्यक हैं।
परीक्षापयोगी तथ्य
तेंदुआ
- वैज्ञानिक नाम: पैंथेरा पार्डस
- रात्रिचर प्राणी
- तेंदुएं का आकार तथा रंग उसके निवास स्थान पर निर्भर करता है।
- भौगोलिक विस्तार: बिल्ली परिवार के सदस्य तेंदुए एशिया, उप-सहारा अफ्रीका, दक्षिणी रूस और भारतीय उप-महाद्वीप में पाए जाते हैं।
- भारतीय तेंदुआ (पैंथेरा पर्डस फुस्का) भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से पाया जानेवाला एक तेंदुआ है।
प्राकृतिक आवास
- ग्रामीण-कृषि क्षेत्र
- वन क्षेत्र
- मानव आवास के पास (ग्रामीण एवं शहरी दोनों)