5 नए वेटलैंड साइट्स रामसर सूची में शामिल
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




5 नए वेटलैंड साइट्स रामसर सूची में शामिल

Thu 01 Feb, 2024

सन्दर्भ

  • विश्व वेटलैंड्स दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर भारत ने रामसर सूची में पांच नए वेटलैंड साइटस को शामिल किया है । इनमें दो वेटलैंट तमिलनाडु के और तीन कर्नाटक के हैं। 

प्रमुख बिंदु

  • रामसर कन्वेंशन के महासचिव डॉ. मुसोंडा ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को इसके प्रमाण पत्र सौंपा।  गौरतलब है कि इस सूची में शामिल होने वाले भारतीय स्थलों की कुल संख्या 80 हो गयी है।
  • रामसर साइट में शामिल किए गए पांच नए वेटलैंड्स में अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व, अघनाशिनी एस्चुएरी और मगदी केरे संरक्षण रिजर्व कर्नाटक में स्थित हैं, जबकि कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य और लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन तमिलनाडु में हैं।
  • इसके साथ ही रामसर साइट में 16 वेटलैंड्स के साथ तमिलनाडु शीर्ष पर बना हुआ है। जबकि दस वेटलैंड के साथ यूपी दूसरे स्थान पर है।
  • वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक पिछले दस सालों में देश में वेटलैंड के रामसर साइट में शामिल होने की संख्या तेजी से बढ़ी है। 
  • 2014 से पहले देश के सिर्फ 26 वेटलैंड इनमें शामिल थे। जबकि अब देश के 80 वेटलैंड इनमें शामिल हैं।
  • पिछले तीन सालों में 38 वेटलैंड्स को रामसर साइट का दर्जा मिला है।
  • रामसर सूची में शामिल होने का प्रभाव
  • रामसर टैग आर्द्रभूमि के एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करने और बनाए रखने में मदद करता है जो वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण तथा उनके पारिस्थितिकी तंत्र घटकों, प्रक्रियाओं एवं लाभों के रखरखाव के माध्यम से मानव जीवन को बनाए रखने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं।
  • स्थलों को अभिसमय के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत संरक्षित किया जाता है।

परीक्षापयोगी तथ्य

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 

  • प्रति वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
  • गौरतलब है कि 2 फरवरी, 1971 को रामसर, ईरान में आर्द्रभूमि पर विभिन्न देशों द्वारा रामसर  कन्वेंशन को अपनाया गया था।
  • वर्ष 2024 में विश्व वेटलैंड्स दिवस की थीम है - वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग ।

Latest Courses