विश्व कल्याण और स्त्री-पुरूष समानता के लिए वैश्विक गठबंधन
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




विश्व कल्याण और स्त्री-पुरूष समानता के लिए वैश्विक गठबंधन

Sat 20 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • भारत ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में विश्‍व कल्‍याण और स्‍त्री-पुरूष समानता के लिए वैश्विक गठबंधन की घोषणा की है।

 प्रमुख बिंदु

  • इसका प्राथमिक और घोषित उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यम के क्षेत्रों में दुनिया की सर्वोत्तम प्रथा, ज्ञान और निवेश को आकर्षित करना है। 
  • यह गठबंधन अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़े पैमाने पर लाभ के लिए जी-20 नेताओं की प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाएगा। इनमें बिजनेस-20, महिला-20 जैसे विभिन्‍न समूहों की प्रतिबद्धताएं शामिल होंगी।
  • इस गठबंधन का विचार जी20 नेताओं की घोषणा के अनुरूप महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास मॉडल को बढावा देना है। 
  • बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी तथा विश्‍व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लाउस श्वाब मौजूद थे। 
  • इस गठबंधन को मास्टरकार्ड, उबर, टाटा, टीवीएस, बायर, गोदरेज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, आईएमडी लॉज़ेन जैसे उद्योग जगत के नेताओं और सीआईआई के माध्यम से उद्योग के 10,000 से अधिक भागीदारों से समर्थन मिला है।
  • बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित, गठबंधन का आयोजन और संचालन सीआईआई सेंटर फॉर वुमेन लीडरशिप द्वारा किया जाएगा।
  • विश्व आर्थिक मंच एक ‘नेटवर्क भागीदार’ के रूप में और इन्वेस्ट इंडिया एक ‘संस्थागत भागीदार’ के रूप में शामिल हुआ है।

 एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक

  • यह पहल एसडीजी 3 – अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, 4- क्वालिटी एजुकेशन, 5 – जेंडर इक्वालिटी और सशक्तिकरण, 17 – विकास के लिए वैश्विक साझेदारी और अधिक सहित कई एसडीजी हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लैंगिक समानता और समानता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 

  • एक स्विस गैर-लाभकारी संस्थान है।
  • स्थापना: वर्ष 1971 में जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में
  • स्विस सरकार द्वारा इसे सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • मिशन:WEF वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग जगत की परियोजनाओं को आकार देने हेतु व्यापार, राजनीतिक, शिक्षा क्षेत्र और समाज के अन्य प्रतिनिधियों को शामिल करके विश्व की स्थिति में सुधार के लिये प्रतिबद्ध है।
  • संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष:  क्लॉस  श्वाब

Latest Courses