28 May, 2025
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
Fri 19 Jan, 2024
सन्दर्भ
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया ।
प्रमुख बिंदु
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को सात श्रेणियों में यथा; कला और संस्कृति बहादुरी , नवाचार , विज्ञान और प्रौद्योगिकी ,सामाजिक सेवा और खेल आदि क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।
- पुरस्कार विजेताओं में 2 आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 9 लड़के और 10 लड़कियां हैं।
- पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।
दो श्रेणियाँ
● प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दो श्रेणियों के अंतर्गत दिया जाता है: बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार
बाल शक्ति पुरस्कार
- इसे वर्ष 1996 में असाधारण उपलब्धि के लिये राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे वर्ष 2018 में बाल शक्ति पुरस्कार नाम दिया गया।
- पुरस्कार : एक पदक, 1,00,000 रुपए का नकद पुरस्कार ,10,000 रुपए के पुस्तक वाउचर, एक प्रमाणपत्र और प्रशस्तिपत्र।
बाल कल्याण पुरस्कार
- इसे वर्ष 1979 में राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे 2018 से बाल कल्याण पुरस्कार नाम दिया गया।
- व्यक्तिगत पुरस्कार -1 लाख,
- संस्थागत पुरस्कार-5 लाख
परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य
नई दिल्ली
- उप राज्यपाल: विनय कुमार सक्सेना
- मुख्यमंत्री:अरविन्द केजरीवाल
- केंद्र शासित प्रदेश: 1 नवंबर 1956