बीच गेम्स 2024
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




बीच गेम्स 2024

Sun 14 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • भारत के पहले मल्टी-स्पोर्ट्स बीच गेम्स “द बीच गेम्स 2024” का आयोजन दीव में ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला बीच पर किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • इन खेलों में जमीन से घिरा हुआ मध्य प्रदेश चैंपियन बनकर उभरा। 
  • मध्य प्रदेश ने 7 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। 
  • महाराष्ट्र ने 3 स्वर्ण सहित 14 पदक जीते, वहीं तमिलनाडु, उत्तराखंड और मेजबान दादरा, नगर हवेली, दीव और दमन ने 12-12 पदक हासिल किए। 
  • असम ने 8 पदक जीते, जिनमें से 5 स्वर्ण पदक थे।
  • इसके अलावा लक्षद्वीप ने बीच सॉकर में स्वर्ण पदक हासिल किया, जो इस प्राचीन द्वीप क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने फाइनल मैच में महाराष्ट्र को 5-4 से हराया।
  • 4-11 जनवरी तक आयोजित बीच गेम्स में कुल 205 मैच अधिकारियों के सहयोग से 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 वर्ष से कम उम्र के 1404 एथलीटों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया।

 परीक्षापयोगी तथ्य

 ब्लू फ्लैग प्रमाणन 

  • दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों को फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन द्वारा 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेशन दिया जाता है।

भारत के ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले बीच

  • कुल संख्या 12 यथा; शिवराजपुर-गुजरात, घोघला-दीव, कासरकोड और पदुबिद्री-कर्नाटक, कप्पड-केरल, रुशिकोंडा-आंध्र प्रदेश, गोल्डन-ओडिशा, राधानगर-अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु का कोवलम और पुडुचेरी का ईडन,लक्षद्वीप का मिनिकॉय थुंडी बीच और कदमत बीच । 

Latest Courses