स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ पुरस्कार
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ पुरस्कार

Fri 12 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 प्रदान किए।

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2023 का विषय है ‘वेस्ट टू वेल्थ’,
  • कुल 13 पुरस्कार विजेताओं को स्वच्छ शहर, सबसे स्वच्छ छावनी, सफाई मित्र सुरक्षा, गंगा टाउन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणियों के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

सबसे स्वच्छ शहर

  • इस वर्ष सबसे स्वच्छ शहर पुरस्कार की श्रेणी में दो शहरों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
  • सूरत ने भी इस बार इंदौर के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया, इससे पहले इंदौर ने लगातार 6 वर्षों तक अकेले शीर्ष स्थान हासिल किया था।
  • महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्‌टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें नंबर पर रहा।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य

  • देश के स्वच्छ राज्यों की कैटेगरी में इस बार महाराष्ट्र को पहला, मध्य प्रदेश को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला।
  • पिछली बार मध्य प्रदेश पहले स्थान पर था।

 1 लाख से कम आबादी वाले शहर

  • इस श्रेणी में सासवड़, पाटन और लोनावला ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।

 सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड

  • मध्य प्रदेश के महू छावनी बोर्ड को सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड घोषित किया गया।

सबसे स्वच्छ गंगा टाउन

  • वाराणसी और प्रयागराज ने सबसे स्वच्छ गंगा टाउन्स में शीर्ष दो पुरस्कार जीते।

सफ़ाईमित्र सुरक्षित शहर

  • साथ ही चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सफ़ाईमित्र सुरक्षित शहर का पुरस्कार मिला।

 परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए रिड्यूस, रीयूज़ और रीसाइकल का विषय निर्धारित किया गया है।

Latest Courses