राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023

Thu 11 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।

प्रमुख बिंदु

  • इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।    
  • वर्ष 2023 में भारत में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में उप-विजेता पुरुष टीम में व 2023 में इंग्लैंड के लंदन में आयोजित आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता पुरुष टीम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  
  • मोहम्मद शमी आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
  • मोहम्मद शमी को वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • इसके अलावा तीरंदाज खिलाड़ी अदिति गोपीचंद स्वामी ने 2023 में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और महिला टीम में दो स्वर्ण पदक और पिछले वर्ष चीन में हुए 19वें एशियाई खेलों में व्यक्तिगत और महिला टीम में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। 
  • उनकी इन उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। 

हॉकी, घुड़सवारी और कबड्डी में अर्जुन पुरस्कार

  • इनके अलावा राष्ट्रपति ने स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए घुड़सवारी खेल में अनूष अग्रवाल और दिव्यकृति सिंह को, हॉकी में कृष्ण बहादुर पाठक, पुखरामबम सुशीला चानू को, कबड्डी में पवन कुमार व रितु नेगी को और खो-खो में नसरीन को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया।
  • इसके साथ ही लॉन बाउल्स में पिंकी को, शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को, कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को, वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी को भी अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया ।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

  • बैडमिंटन के लिए रंकीरेड्डी सात्विक साई राज और श्री चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

नियमित श्रेणी

  • ललित कुमार, कुश्ती 
  • आर.बी. रमेश, शतरंजमहावीर प्रसाद सैनी, पैरा एथलेटिक्स
  • शिवेंद्र सिंह, हॉकीगणेश प्रभाकर देवरुखकर, मल्लखम्ब

आजीवन श्रेणी

  • जशकीरत सिंह ग्रेवाल, गोल्फ,श्री भास्करन ई, कबड्डी ,जयंत कुमार पुशीलाल, टेबल टेनिस

खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023

  • मंजूषा कंवर, बैडमिंटन
  • विनीत कुमार शर्मा, हॉकी
  • कविता सेल्वराज, कबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2023

  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (कुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय)
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर-अप यूनिवर्सिटी)
  • कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र (द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय)

Latest Courses