आईएनएस इंफाल
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




आईएनएस इंफाल

Tue 26 Dec, 2023

सन्दर्भ

  • आईएनएस इंफाल एक प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, को 26 दिसंबर, 2023 नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 
  • यह आयोजन चार स्वदेशी 'विशाखापत्तनम' श्रेणी के विध्वंसकों में से तीसरे को औपचारिक रूप से शामिल किए जाने को चिन्हित करता है। 

पृष्ठभूमि 

  • चौथा प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक 'सूरत' 2024 में कमीशन किया जाएगा। आईएनएस इंफाल के शामिल किए जाने से पहले, एक ही श्रेणी के दो विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस मोर्मुगाओ को नौसेना में क्रमशः 2021 और 2022 में शामिल किया गया था।
  • आईएनएस इम्फाल की आधारशिला 19 मई, 2017 को रखी गई थी और जहाज का 20 अप्रैल, 2019 को जलावतरण किया गया था। 

प्रमुख बिंदु

  • आईएनएस इम्फाल को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई द्वारा निर्मित किया गया है।
  • इस जहाज की लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर है और यह 7,400 टन का विस्थापन करता है। 
  • आईएनएस इम्फाल, भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में से, एक है। 
  • यह संयुक्त गैस और गैस विन्यास में चार शक्तिशाली गैस टर्बाइनों द्वारा संचालित है, और यह 30 नॉट्स से भी अधिक की गति करने में सक्षम है।
  • गौरतलब है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने इस जहाज पर ब्रह्मोस मिसाइल स्थापित की है।
  • वहीं टॉरपीडो ट्यूब लॉन्चर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के हैं।
  • रैपिड गन माउंट भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा स्थापित किया गया है, और मध्यम दूरी की मिसाइलें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा स्थापित की गई हैं। 
  • इसके अलावा, कई स्टार्ट-अप और एमएसएमई इसके निर्माण में शामिल हैं।
  • आईएनएस इंफाल को, उत्तर-पूर्व के एक शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत होने का, अनूठा गौरव प्राप्त है, जो राष्ट्र और भारतीय नौसेना के लिए उत्तर-पूर्व क्षेत्र और मणिपुर के महत्व और योगदान को रेखांकित करता है।

लाभ

  • आईएनएस इंफाल भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । 
  • यह भारत-प्रशांत क्षेत्र में 'जलमेव यस्य, बलमेव तस्य' (जो समुद्र को नियंत्रित करता है, वह सर्वशक्तिमान है) के सिद्धांत को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा । 
  • आईएनएस इंफाल ने स्टील्थ विशेषताओं को बढ़ाया है, जिसके परिणामस्वरूप रडार क्रॉस सेक्शन कम हो गया है, जो हल के कुशल आकार, पूर्ण बीम सुपरस्ट्रक्चर डिजाइन, प्लेटेड मस्तूल और खुले डेक पर रडार पारदर्शी सामग्री के उपयोग के माध्यम से हासिल किया गया है।
  • यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) रॉकेट लॉन्चर और टॉरपीडो लॉन्चर, एएसडब्ल्यू हेलीकॉप्टर, रडार, सोनार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली सहित उन्नत एवं जटिल अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है।
  • यह जहाज परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध की स्थितियों में लड़ने के लिए सुसज्जित है।
  • इस जहाज की एक अनूठी विशेषता इसके लगभग 75 प्रतिशत के उच्च स्तर का स्वदेशीकरण है। 

 परीक्षापयोगी तथ्य

  • मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। 
  • भौगोलिक अवस्थिति : मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। 
  • क्षेत्रफल: 22,347 वर्ग कि.मी 
  • राजधानी: इंफाल 
  • मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह

Latest Courses