28 May, 2025
भारत सरकार एवं एडीबी के मध्य समझौता
Sat 23 Dec, 2023
सन्दर्भ
- केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के मध्य 22 दिसंबर को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
उद्देश्य
- इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के शहरी सेवाओं और पर्यटन सुविधाओं का विकास करना है।
परियोजना के लाभ
- इस परियोजना के तहत त्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के अलावा प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी स्थानीय निकायों में नगरपालिका और सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा।
- त्रिपुरा को पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
- एशियाई विकास बैंक जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन,पर्यटन और व्यापार के लिए सामुदायिक और निजी क्षेत्रों की भागीदारी की पहचान के साथ शहरी स्थानीय निकाय की क्षमता को मजबूत करेगा।
- इस परियोजना के तहत 42 किलोमीटर नए ट्रांसमिशन और वितरण पाइपों की स्थापना,चार नए जल उपचार संयंत्रों की स्थापना और 55 किलोमीटर के वाटरपाइप के सुधार से शहरी जल आपूर्ति को और बेहतर किया जाएगा।
- इस परियोजना के तहत 21 किलोमीटर शहरी सड़कों को बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त शहरी सेवाओं को बढ़ावा देने के क्रम में 12 शहरी स्थानीय निकायों में बुनियादी ढांचे के संचालन और रखरखाव, वित्तीय प्रबंधन, लैंगिक समानता और सामाजिक भागीदारी के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगी।
- इस परियोजना के तहत चतुर्दश देवता मंदिर, कस्बा कालीबाड़ी और नीरमहल पैलेस जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
- आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरों में ठहरने की व्यवस्था में सुधार कर पर्यटकों के अनुकूल बनाया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त एक डिजिटल संग्रहालय और एक नया साहसिक पार्क का भी निर्माण किया जाएगा।
परीक्षापयोगी तथ्य
त्रिपुरा
- भौगोलिक अवस्थिति - भारत के उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित
- तीसरा सबसे छोटा राज्य
- क्षेत्रफल - 10,491 वर्ग किमी
- राजधानी: अगरतला
- मुख्यमंत्री: माणिक साहा
त्रिपुरा के राष्ट्रीय उद्यान
- क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क
- बाइसन राष्ट्रीय उद्यान