आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास

Sat 09 Dec, 2023

संदर्भ

  • लैंगिक समावेशिता को प्रोत्साहन देने और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए भारतीय सेना ने आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास के रूप में एक ऐतिहासिक पहल की है।

 प्रमुख बिंदु

  • भारतीय सेना ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 4 से 8 दिसंबर 2023 तक दक्षिण - पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों के लिए एक टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) का आयोजन किया है।
  • यह अभ्यास शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है ।
  •  इसके अंतर्गत इस क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। 
  • यह अभ्यास विश्व शांति, स्थिरता और लैंगिक समानता के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
  • यह अभ्यास प्रतिभागियों के लिए वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को प्रतिबिंबित करते हुए जटिल शांति स्थापना परिदृश्यों पर प्रतिक्रियाओं का अनुकरण और रणनीति बनाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
  • इसमें महिलाओं की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जटिल परिचालन शांति स्थापना वातावरण और तरीकों का प्रदर्शन भी शामिल था।
  • इस अभ्यास में भारत की समृद्ध और जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली का एक धरोहर दौरा भी सम्मिलित है।
  • कार्यक्रम में विभिन्न संयुक्त राष्ट्र मिशनों में तैनात किए जा रहे 'भारत में निर्मित' उपकरणों के प्रदर्शन के अलावा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभ्यास पर व्याख्यान और प्रदर्शन भी सम्मिलित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र 

  • सीयूएनपीके शांति स्थापना अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली भारतीय सेना की एक प्रमुख संस्था है।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) ने पहले 18 से 29 सितंबर 2023 तक आसियान महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम आयोजित किया था।
  • यह टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का अनुवर्ती अभ्यास है।

 आसियान

  • आसियान  दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है।
  • इस संगठन की स्थापना 1967 में की गयी थी तथा इसका सचिवालय इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में है।
  •  संस्थापक देश: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर एवं थाईलैंड।
  • इसके अंतर्गत  दस दक्षिण पूर्व एशियाई देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है।

 परीक्षापयोगी तथ्य

संयुक्त राष्ट्र

  • स्थापना : 1945
  • संयुक्त राष्ट्र का महत्त्वपूर्ण अंग :संयुक्त राष्ट्र महासभा
  • मुख्यालय - न्यूयार्क

Latest Courses