28 May, 2025
हॉर्नबिल महोत्सव 2023
Fri 08 Dec, 2023
संदर्भ
- नागालैंड में 1 से 10 दिसंबर के मध्य हाॅर्नबिल वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
- यह त्योहार न केवल भारत भर से बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है ।
प्रमुख
- इस उत्सव का आयोजन संयुक्त रूप से राज्य पर्यटन कला एवं संस्कृति विभागों द्वारा कोहिमा से लगभग 12 किमी दूर नागा हेरिटेज विलेज किसामा में किया जा रहा है।
- अपने 24वें संस्करण में, इस वर्ष के महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी जिसमें जर्मनी और कोलंबिया जैसे देशों के संगीतकार शामिल हैं।
- इसका प्राथमिक उद्देश्य नागालैंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित और सुरक्षित करना है,जो राज्य की सभी जनजातियों के जीवन के विविध सांस्कृतिक पहलुओं की झलक पेश करता है।
हॉर्नबिल महोत्सव का सांस्कृतिक महत्व
- हॉर्नबिल 'त्योहारों का त्योहार' कहा जाता है।
- नागालैंड सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का अन्य ध्येय अंतर-जनजातीय बातचीत और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना भी है।
- 10 दिवसीय इस उत्सव में संगीत नृत्य, गीत सहित विविध प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
- विभिन्न नागा जनजातियों के प्रतिभागियों का प्रदर्शन,एकता नृत्य, कार्निवल की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाता है।
हार्नबिल
- इस त्यौहार का नाम भारतीय पक्षी,अवतल-कैस्क्यूड हॉर्नबिल से लिया गया है, जो नागा लोगों के लिए सांस्कृतिक महत्व रखता है।
- भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाने वाला यह पक्षी एक सांस्कृतिक प्रतीक है और अधिकांश नागा जनजातियों की लोककथाओं में प्रमुखता से शामिल है।
हॉर्नबिल का आर्थिक महत्व
- राज्य के पर्यटन,कला एवं संस्कृति सलाहकार एच खेहोवी येपुथोमी के अनुसार 2019 महोत्सव ने उद्यमियों और प्रतिभागियों के लिए 75 करोड़ रुपये का सामूहिक राजस्व अर्जित किया था। जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला।
- 2018 में भी इसी तरह का आर्थिक लाभ देखा गया, उत्सव के दौरान 45 करोड़ रुपये उत्पन्न हुए और 500 नौकरियां पैदा हुईं।
- वहीं वर्ष 2022 में हॉर्नबिल महोत्सव के माध्यम से 109 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था।
परीक्षापयोगी तथ्य
नागालैंड
- राजधानी: कोहिमा (कार्यकारी शाखा)
- मुख्यमंत्री: नेफ्यू रियो
- आधिकारिक पशु: गायल
- आधिकारिक फूल: रोडोडेंड्रोन आर्बोरियम
- आधिकारिक पक्षी: ब्लिथ ट्रैगोपैन