यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची

Thu 07 Dec, 2023

सन्दर्भ

  • यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक के दौरान 2003 के कन्वेंशन के प्रावधानों के तहत गुजरात के गरबा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। 
  • यह बैठक बोत्सवाना के कसाने में अयोजित की गई । 

 प्रमुख बिंदु

  • गुजरात का गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत की 15वीं धरोहर (आईसीएच) है।
  • इससे पूर्व वर्ष 2021 में कोलकाता के दुर्गा पूजा को इस सूची में शामिल किया गया था । 

 प्रभाव

  • यह उपलब्धि सामाजिक और लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देने वाली एक एकीकृत शक्ति के रूप में गरबा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। 
  • इस नृत्य में सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होते हैं। फलस्वरूप कहा जा सकता है कि गरबा समुदायों को एक साथ लाने वाली एक जीवंत परंपरा के रूप में विकसित हो रहा है।

गरबा

  • गरबा नृत्य शुभ नवरात्रि उत्सव के दौरान देवी मां की भक्ति का प्रतीक है। 
  • इसे एक “अनुष्ठानात्मक और भक्तिपूर्ण नृत्य” के रूप में वर्णित किया जा सकता है जो कि स्त्री ऊर्जा या ‘शक्ति’ की पूजा के लिए समर्पित है। 
  • यह नृत्य एक छिद्रित मिट्टी के बर्तन के चारों ओर होता है जिसे तेल के दीपक या देवी मां अम्बा की छवि से रोशन किया जाता है।
  • रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे नर्तक, वामावर्त वृत्त में नृत्य करते हुए घूमते हैं। 

यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में सम्मिलित कला के विभिन्न रूप 

  • वैदिक मंत्रोच्चारण की परंपरा -2008
  • रामलीला -2008 
  • कूडियाट्टम् -2008
  • रम्मन -2009
  • छउ नृत्य -2010
  • कालबेलिया -2010
  • मुडियेट्टू -2010
  • बौद्ध जाप -2012
  • संकीर्तन -2013
  • जंडियाला गुरु के ठठेरों के बीच बर्तन बनाने के पारंपरिक पीतल और तांबे के शिल्प -2014
  • योग - 2016
  • नौरोज -2016
  • कुम्भ मेला -2017
  • कोलकाता दुर्गा पूजा -2021
  • गुजरात का गरबा -2023 

परीक्षापयोगी तथ्य

यूनेस्को

  • पूर्ण रूप : संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन
  • प्रकार : यूएन का एक निकाय  
  • कार्य  : शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। 
  • स्थापना :  16 नवम्बर 1945 को हुआ था। 
  • मुख्यालय: पेरिस, फ़्रान्स
  • संस्थापक: भारत, यूनाइटेड स्टेट्‍स, फ़्रांस, चीन, ब्राज़ील, मैक्सिको आदि । 

Latest Courses